काले गुलाब की खुशबू से महकेगा आपका घर, अपनाएं ये टिप्स: Black Rose Plant
Black Rose Plant

काले गुलाब को लेकर ये बातें जानते हैं आप?

काले गुलाब मूल रूप से तुर्की के अलावा हौलेंड और नीदरलैंड में सबसे अधिक पाए जाते हैं। भारत में कई गार्डन और प्रदर्शिनियों में भी काले गुलाब के पौधे लगाये जाते है।

Black Rose Plant: फूलों का राजा गुलाब आखिर किसे पसंद नहीं। हर कोई गुलाब और उसकी खुशबू का दिवाना है। कहीं क्यारियों में तो कहीं गमलों में तो कही गार्डन में खिले गुलाब की खुशबू दूर-दूर तक आती है। कभी बुके में सजाकर किसी को तोहफे के तौर पर दिया जाता है, तो कभी भगवान के चरणों में चढ़ाया जाता है। लाल, पीले, सफेद, गुलाबी रंगों में तो आप सभी ने ना जाने कितने गुलाब देखे होंगे, लेकिन क्या काले गुलाब के बारे में क्या कभी सुना। अगर नहीं, तो चलिए हम आपको बताते है काले गुलाब के बारे में। काले गुलाब मूल रूप से तुर्की के अलावा हौलेंड और नीदरलैंड में सबसे अधिक पाए जाते हैं। भारत में कई गार्डन और प्रदर्शिनियों में भी काले गुलाब के पौधे लगाये जाते है।

Black Rose Plant: इस तरह बनाएं काला गुलाब

वैसे तो काला गुलाब का पौधा बाजार में मिल जाता है, लेकिन इसे घर पर ही ग्राफ्टिंग विधि से बनाकर लगा सकते हैं। इसके लिये बरगंडी या लाल और मखमली बनावट का इस्तेमाल किया है, जिनके मिश्रण से काला गुलाब का पौधा निकलता है। आजकल नर्सरी और ऑनलाइन भी काले गुलाब मिल जाते हैं, जिनकी कलम का इस्तेमाल करके पूरी झाड़ी बना सकते हैं।

मीडियम साइज़ का गमला लें

Black Rose Plant
Black Rose Plant Tips

पौधा उगाने के लिए एक मीडियम साइज का गमला और किसी उपजाऊ भूमि की मिट्टी तैयार कर लें। मिट्टी को तैयार करने के लिए मिट्टी में पानी और खाद डालकर कुछ घंटे धूप में सुखा लें ताकि मिट्टी तैयार हो सके और मिट्टी में मौजूद कीड़े-मकौड़े खत्म हो जाएं।

5 से 6 घंटे की धूप की जरुरत

उसके बाद दस्ताने पहनकर ही फूल के तने या पौधे की ठीक प्रकार से कटिंग-ग्राफ्टिंग करें। फिर बगीचे, बालकनी या आंगन में धूपदार स्थान पर ही गमला लगायें, ताकि काले गुलाब को 5 से 6 घंटे तक धूप मिल सके। ध्यान रखें कि गुलाब के पौधों की जड़ों में पानी नहीं रुकना चाहिए। इसके लिए गमले के नीचे छेद बनाएं।

फिर पौधे को गमले में गाड़ दें और मिट्टी को हल्का गीला कर लें। पौधे में ज्यादा पानी नहीं देना है, मिट्टी को हल्का नम रखना है। काले गुलाब का पौधा जरूरत से ज्यादा पानी डालने से खराब हो सकता है या गल सकता है, इसलिए गमले के नीचे छोटे-छोटे छेद कर दें ताकि ज्यादा पानी जड़ों में ना रुक सके।

घर के लिए शुभ होता काला गुलाब

Black Rose Plant Tips
Black Rose Plant is Benefitcial for Home

काले गुलाब का पौधा घर में काफी शुभ माना जाता है, जिसे केवल सही धूप, पानी और ऑर्गेनिक खाद डालकर घर के गमलों में उगाया जा सकता है। यह थे कुछ खास टिप्स, जिन्हें ध्यान में रख आप अपने घर को काले गुलाब की खुशबू से महका सकते हो।