20+ भोपाल में घूमने के लिए बेहतरीन स्थान और प्रमुख दर्शनीय स्थल
Bhopal Me Ghumne ki Best Jagah

भोपाल में घूमने के लिए 20 सबसे खूबसूरत जगहें

हम आपको भोपाल शहर के कई प्रसिद्ध स्थानों के बारे में बता रहे हैं, ताकि जब आप यहाँ घूमने जाएँ तो इन जगहों को देखना ना भूलेंI

Bhopal Me Ghumne ki Best Jagah: भारत का हृदय स्थल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल शहर को झीलों की नगरी के नाम से जाना जाता हैI यह शहर पुरानी और आधुनिक वास्तुकला का अद्भुत मिश्रण हैI यहाँ की फैली हरियाली और शहर की सुंदरता पर्यटकों का दिल जीत लेती हैI भोपाल शहर में 50 से 60 किलोमीटर के अन्दर कई दर्शनीय स्थल हैं, जिसे देखने के लिए दूर-दूर से पर्यटक यहाँ आना पसंद करते हैंI हम आपको इस शहर के कई प्रसिद्ध स्थानों के बारे में बता रहे हैं, ताकि जब आप यहाँ घूमने जाएँ तो इन जगहों को देखना ना भूलेंI

जगहशहर से दूरी/किलोमीटर
सांची स्तूप (Sanchi Stupa) 48
बड़ा तालाब झील (Bada Talab Lake)  10.7
शौकत महल (Shaukat Mahal) 2.2
बिरला मंदिर (Birla Mandir)  4.1
भीमबेटका की गुफाए (Bhimbetka Caves) 44.4
गोहर महल (Gohar Mahal) 2.2
वन विहार नेशनल पार्क (van vihar national park) 8.9
मोती मस्जिद (Moti Masjid) 1.9
छोटा तालाब झील (Chhota Talab Lake) 4.6
भोजपुर मंदिर (Bhojpuri Temple) 29
ट्राइमले म्यूज़ीअम (Trimle Museum) 6.5
अमरगढ़ वाटरफाल (Amargarh Waterfall) 66.8
भारत भवन (Bharat Bhawan) 4.9
मानव संग्रहालय (Manav Sangrahalaya) 7.6
बिरला संग्रहालय (Birla Museum) 4.1
जामा मस्जिद (JAMA Masjid) 1.3
ताज-उल-मस्जिद (Taj-ul-Masjid) 3.2
पुरातत्व संग्रहालय (Archaeological Museum) 9.5
उदयगिरि की रॉक कट गुफा (Rock Cut Cave of Udayagiri)57
दिव्यांग पार्क होशंगाबाद (Divyang Park Hoshangabad) 78.8
20+ भोपाल में घूमने के लिए बेहतरीन स्थान और प्रमुख दर्शनीय स्थल
Bhopal Me Ghumne ki Best Jagah
Sanchi

साँची स्तूप एक बौद्ध इमारत हैI यह पूरे विश्व में प्रसिद्ध हैI इसका निर्माण महान सम्राट अशोक के द्वारा किया गया थाI ऐसा कहा जाता है कि जब सम्राट अशोक ने बौद्ध धर्म को अपनाया था, तब इस सांची स्तूप का निर्माण कराया गया थाI

साँची स्तूप देखने के लिए पर्यटकों को 40 रूपए का प्रवेश शुल्क देना पड़ता हैI यह स्थान सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक ही खुला रहता हैI

Bada Talab Lake
Bada Talab Lake

बड़ा तालाब झील भोपाल की सबसे लोकप्रिय जगहों में से एक माना जाता हैI इस झील को देखने के लिए यहाँ हजारों की संख्या में पर्यटक आते हैंI इस झील का निर्माण राजा भोज के द्वारा करवाया गया थाI इस झील के पास में ही एक पिकनिक स्पॉट कमाला पार्क भी मौजूद है, जहाँ कुछ समय आप रिलैक्स होने के लिए बिता सकते हैंI

बड़ा तालाब झील देखने के लिए आपको कोई प्रवेश शुल्क का भुगतान नहीं करना पड़ता हैI इस झील को आप निशुल्क देख सकते हैंI अगर आप यहाँ बोटिंग का आनदं लेते हैं तो आपको इसके लिए भुगतान करना होगाI 

Shaukat Mahal
Shaukat Mahal

शौकत महल भोपाल शहर का एक प्रसिद्ध पर्यटक स्थल हैI इसका निर्माण 19 वी शताब्दी में किया गया थाI यह महल एक शानदार वास्तुकला का उदाहरण प्रस्तुत करता हैI इसके निर्माण के बारे में यह कहा जाता है कि इसका निर्माण सिकंदर की बेगम के द्वारा करवाया गया थाI

शौकत महल सुबह 7 बजे से शाम के 7 बजे तक प्रवेश के लिए खुला रहता हैI यहाँ देशी और विदेशी दोनों ही पर्यटकों के लिए किसी प्रकार का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI

Birla Mandir
Birla Mandir

भोपाल का बिरला मंदिर भगवान विष्णु और लक्ष्मीजी को समर्पित एक हिन्दू मंदिर हैI इस मंदिर का निर्माण बिरला परिवार के द्वारा किया गया हैI इस मंदिर की वास्तुकला बहुत ही आकर्षक हैI इस मंदिर के अन्दर एक संग्रहालय भी बना हुआ है, जहाँ आपको कई साल पुरानी मूर्तियाँ भी देखने को मिलेंगीI

यहाँ आने वाले किसी भी पर्यटक को कोई प्रवेश शुल्क नहीं देना पड़ता है, यहाँ सभी भक्त निशुल्क दर्शन कर सकते हैंI 

Bhimbetka Caves
Bhimbetka Caves

अगर आपको ऐतिहासिक जगहों पर घूमना अच्छा लगता है तो आपके लिए यह जगह एकदम परफेक्ट हैI इस जगह को महाभारत काल से भी जोड़ा जाता हैI इस जगह का नाम पांडव भाइयों में से भीम के नाम पर रखा गया हैI यहाँ आपको छोटी-बड़ी करीब 500 से 600 गुफाएँ देखने को मिल जाएँगीI इसे 2023 में वर्ल्ड हेरिटेज साइट में भी शामिल किया गया हैI

यह स्थान हर दिन प्रवेश के लिए सुबह 7 बजे से शाम के 6 बजे तक खुला रहता हैI यहाँ भारतीय पर्यटकों को 25 रूपए और विदेशी पर्यटकों को 500 रूपए का प्रवेश शुल्क देना पड़ता हैI अगर आप यहाँ अपनी गाड़ी पार्क करते हैं तो आपको टू विलर के लिए 100 रूपए और कार के लिए 300 रूपए पार्किंग चार्ज देना पड़ता हैI

Gohar Mahal
Gohar Mahal

गोहर महल भोपाल का एक पसंदीदा पर्यटन स्थल हैI इस महल का नाम गोहर बेगम के नाम पर रखा गया है, जो भोपाल की पहली महिला शासक थीI भोपाल में इस महल में जनवरी और फरवरी के महीने में भोपाल महोत्सव का आयोजन किया जाता हैI जिसमें कई लोक कलाकार, शिल्पकार और कारीगर शामिल होते हैंI

गोहर महल देखने के लिए आपको कोई प्रवेश शुल्क नहीं देना पड़ता हैI यहाँ पर्यटक निशुल्क घूम सकते हैंI

Van Vihar National Park
Van Vihar National Park

भोपाल में स्थित वन विहार राष्ट्रीय उद्यान प्रकृति प्रेमियों को काफी ज्यादा लुभाता हैI इस अभ्यारण की सबसे खास बात यह है कि यहाँ विदेशी फूलों की कई सारी प्रजातीय पाई जाती हैंI इसके अलावा यहाँ पर कई सारी वन्य जीवों की प्रजातीय भी मौजूद हैंI

वन विहार राष्ट्रीय उद्यान देखने के लिए भारतीय पर्यटकों को 15 रूपए और विदेशी पर्यटकों को 200 रूपए प्रवेश शुल्क का भुगतान करना पड़ता हैI

Moti Masjid
Moti Masjid

भोपाल के मोती मस्जिद को दिल्ली की जामा मस्जिद के समान ही माना जाता हैI यह मस्जिद देश में मौजूद कुछ बेहद खास मस्जिदों में से एक हैI इस मस्जिद की वास्तुकला बहुत आकर्षक है, इसे बनाने में सफेद संगमरमर का इस्तेमाल किया गया हैI इस मस्जिद का निर्माण सिकंदर जहा बेगम ने करवाया थाI

भोपाल के मोती महल में प्रवेश निशुल्क हैI आप यहाँ सुबह 6:30 बजे से शाम के 7 बजे तक घूमने के लिए आ सकते हैंI

Chhota Talab Lake
Chhota Talab Lake

छोटा तालाब झील को निचली झील के नाम से भी जाना जाता हैI यह झील भोपाल के बस स्टैन्ड से लगभग 5 किलोमीटर की दूरी पर ही स्थित हैI यह झील भोपाल शहर के लिए जलपूर्ति का भी कार्य करती हैI यहाँ आने पर शांति का अनुभव होता हैI

छोटा तालाब झील देखने के लिए आपको कोई प्रवेश शुल्क नहीं देना पड़ता हैI आप यहाँ सुबह 6 बजे से शाम के 7 बजे तक कभी भी घूमने के लिए आ सकते हैंI 

Bhojpuri Temple
Bhojpuri Temple

भोपाल शहर से तक़रीबन 25 किलोमीटर की दूरी पर भोजपुर गांव में भोजपुर मंदिर स्थित है, यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित एक प्राचीन हिन्दू मंदिर है, यहाँ भगवान शिव की 7.5 फिट ऊँची प्रतिमा रखी गई हैI इसका निर्माण 11 शताब्दी में राजा भोज के द्वारा करवाया गया थाI हर साल यहाँ हजारों की संख्या में भक्त दर्शन के लिए आते हैंI सावन के महीने में यहाँ काफी ज्यादा भीड़ लगती हैI

भोजपुर मंदिर देखने के लिए पर्यटकों को 10 रूपए प्रवेश शुल्क का भुगतान करना पड़ता हैI

Trimle Museum
Trimle Museum

यह म्यूजियम मध्यप्रदेश राज्य का एक महत्वपूर्ण मंदिर है, जहाँ आप आदिवासी लोगों की संस्कृति को करीब से देख सकते हैं व समझ सकते हैंI यह म्यूजियम 6 भागों में विभाजित किया गया है और हर भाग में अलग-अलग चीजों को रखा गया हैI

इस जगह को देखने के लिए भारतीय पर्यटकों को 20 रूपए और विदेशी पर्यटकों को 400 रूपए प्रवेश शुल्क का भुगतान करना पड़ता हैI

Amargarh Waterfall
Amargarh Waterfall

अमरगढ़ वाटरफॉल भोपाल शहर में एक अच्छा पिकनिक स्पॉट माना जाता हैI यहाँ का शांत माहौल मन मोहने वाला होता हैI यह वाटरफॉल भोपाल शहर से तक़रीबन 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैI यह पर्यटक भारी संख्या में पिकनिक मनाने के लिए आते हैंI 

यहाँ आने वाले किसी भी पर्यटक को कोई भी प्रवेश शुल्क का भुगतान नहीं करना पड़ता हैI

Bharat Bhawan
Bharat Bhawan

भोपाल शहर में भारत भवन ऊपरी झील के पास ही में स्थित हैI यह जगह कला का केंद्र है, जहाँ पर कई प्रकार की अलग-अलग कलाओं का प्रदर्शन किया जाता हैI भारत भवन में मनोरंजन के लिए भी कई उचित तैयारियां उपलब्ध रहती है, जिसमें आप नाच और गाना आदि का भी आनंद ले सकते हैंI

यहाँ सभी पर्यटकों को 10 रूपए प्रवेश शुल्क का भुगतान करना पड़ता हैI आप यहाँ दोपहर 2 बजे से रात के 8 बजे तक आ सकते हैंI यह भवन सोमवार और राष्ट्रीय अवकाश वाले दिन बंद रहता है, इसलिए सोमवार को यहाँ आने से बचेंI

Manav Sangrahalaya
Manav Sangrahalaya

भोपाल में स्थित मानव संग्रहालय लगभग 200 एकड़ की जमीन में फैला हुआ हैI यह भोपाल के आकर्षक व खूबसूरत पर्यटक स्थलों में से एक हैI अगर आपको प्राचीन संस्कृति के बारे में जानना अच्छा लगता है तो आप मानव संग्रहालय देखने जरूर जाएँI

यहाँ पर्यटकों को 50 रूपए प्रवेश शुल्क का भुगतान करना पड़ता हैI अगर आप यहाँ समूह में आते हैं तो आपको प्रति व्यक्ति 25 रूपए का ही भुगतान करना होगाI

Birla Museum
Birla Museum

भोपाल में स्थित बिड़ला संग्रहालय मध्य प्रदेश की समृद्ध व ऐतिहासिक सभ्यता के अवशेषों को उत्कृष्ट रूप से संरक्षित करने का काम करता हैI यहाँ पुरापाषाण काल और 7वीं से 13वीं शताब्दी ईसा पूर्व की पत्थर की नक्काशी और दूसरी शताब्दी ईसा पूर्व के ग्रंथों व मिट्टी के बर्तनों के साथ नवपाषाणकालीन कलाकृतियों को भी प्रदर्शित करके रखा गया हैI

यहाँ पर भारतीय पर्यटकों को 5 रूपए और विदेशी पर्यटकों को 50 रूपए प्रवेश शुल्क का भुगतान करना पड़ता हैI

Jama Masjid
Jama Masjid

भोपाल शहर में भी एक जामा मस्जिद हैI यह मस्जिद काफी हद तक दिल्ली की जामा मस्जिद जैसी ही दिखती है, सिवाय इसके कि यह आकार में थोड़ी छोटी हैI इस मस्जिद का निर्माण 1860 में सिकंदर जहान बेगम के द्वारा किया गया था, जो भोपाल की कुदुसिया बेगम की वंशज थीI यह मस्जिद भारत के सबसे प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थलों में से एक माना जाता हैI

यहाँ आने पर कोई भी प्रवेश शुल्क नहीं देना पड़ता हैI

Taj-ul-Masjid
Taj-ul-Masjid

ताज-उल-मस्जिद, देश की सबसे बड़ी मस्जिदों में से एक हैI इस मस्जिद की वास्तुकला बहुत शानदार हैI इसके विशाल गुंबद, लुभावने गलियारा और ऊँची मीनारें इस मस्जिद के इतिहास के बारे में विस्तार से बताते हैंI ताज-उल-मस्जिद राजा भोज टर्मिनल से केवल नौ किलोमीटर की दूरी पर ही स्थित हैI

भारतीय और विदेशी दोनों ही पर्यटक ताज-उल-मस्जिद को निशुल्क देख सकते हैंI

Archaeological Museum
Archaeological Museum

पुरातत्व संग्रहालय में कारीगरों के द्वारा बनाई गई मूर्तियों को प्रदर्शित किया जाता हैI यहाँ रखी गई मूर्तियाँ राज्य की जीवंत सांस्कृतिक विरासत का गहन रूप प्रदान करती हैंI कला के अन्य कार्यों के अलावा, यहाँ देवी-देवताओं में लक्ष्मी और बुद्ध की मूर्तियां भी रखी गई हैंI कमला पार्क बस स्टेशन से यह संग्रहालय तक़रीबन 2.3 किलोमीटर की दूरी पर हैI

यहाँ सभी भारतीय पर्यटकों को 10 रूपए और विदेशी पर्यटकों को 250 रूपए प्रवेश शुल्क का भुगतान करना पड़ता हैI

Rock Cut Cave of Udayagiri
Rock Cut Cave of Udayagiri

उदयगिरी गुफा एक प्राचीन स्थल हैI इस जगह पर लगभग 20 रॉक-कट गुफाएं मौजूद हैंI ऐसा बताया जाता है कि ये गुफाएँ 5 वीं शताब्दी ईस्वी पूर्व की हैं और इनमें कुछ शुरुआती हिंदू और जैन प्रतिमाएं भी रखी गई हैंI

उदयगिरि की रॉक कट गुफा देखने के लिए भारतीय पर्यटकों को 15 रूपए और विदेशी पर्यटकों को 200 रूपए प्रवेश शुल्क का भुगतान करना पड़ता हैI

Divyang Park Hoshangabad
Divyang Park Hoshangabad

भोपाल के नजदीक घूमने के लिए नर्मदा नदी के तट पर बसा होशंगाबाद सबसे अच्छी और ख़ास जगहों में से एक हैI इस शहर से ही नर्मदा नदी बहती है जोकि अपनी ख़ूबसूरती के लिए सबसे ज्यादा जानी जाती हैI भोपाल घूमने जाएँ तो इस पार्क को देखना ना भूलेंI

इस पार्क में घूमने के लिए कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI आप यहाँ निशुल्क घूम सकते हैंI

भोपाल घूमने जाने से पहले यहाँ घूमने का सही समय पता होना बहुत जरूरी है ताकि आप जब यहाँ घूमने जाएँ तो घूमने का पूरा लुफ्त अच्छे से उठा सकेंI भोपाल में घूमने के लिए सबसे अच्छा समय सितंबर से लेकर मार्च तक के बीच का महीना माना जाता हैI इस समय यहाँ का मौसम बहुत ही ज्यादा सुहावना होता है, जिससे यहाँ घूमने में काफी मज़ा आता हैI

रेल मार्ग से– अगर आप ट्रेन के द्वारा भोपाल पहुँचना चाहते हैं तो भोपाल शहर रेल मार्ग से विभिन्न स्थानों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ हैI यहाँ का सबसे मुख्य रेलवे स्टेशन भोपाल जंक्शन हैं, यहाँ देश के सभी बड़े शहरों से ट्रेने आकर रूकती हैंI

हवाई मार्ग से– अगर आप फ्लाइट के द्वारा भोपाल आना चाहते हैं तो आपको भोपाल के राजा भोज हवाई अड्डे पर आना होगा, यह ही भोपाल का हवाई अड्डा है और यह हवाई अड्डा शहर से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी हैI यह हवाई अड्डा भारत के अधिकांश बड़े-बड़े शहरों से जुड़ा हुआ हैI

सड़क मार्ग से– आप भोपाल बड़ी ही आसानी से सड़क मार्ग के माध्यम से भी पहुँच सकते हैंI भोपाल के लिए मध्यप्रदेश राज्य सरकारी बस व प्राइवेट बस दोनों की ही सेवा उपलब्ध हैI

मैरियट बाय कंट्रीयाड

दैनिक भास्कर मॉल, डीबी सिटी मॉल, जोन- I, अरेरा हिल्स, भोपाल, मध्य प्रदेश

रैडिसन होटल

गुलमोहर मेन रोड, सेवॉय कॉम्प्लेक्स के सामने, ई-8, बावड़िया कलां, गुलमोहर कॉलोनी, भोपाल, मध्य प्रदेश

ताज लेकफ्रंट

698एम+99, भदभदा रोड, मेन रोड नंबर 3, चौराहा, भोपाल, मध्य प्रदेश

FAQ | भोपाल में पर्यटन स्थलों के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

भोपाल घूमने में कितना दिन लगता है

भोपाल आप 2 से 3 दिन में बड़े आराम से अच्छे से घूम सकते हैंI

भोपाल घूमने के लिए कितना पैसा चाहिए?

अगर आप बजट बना कर घूमते हैं तो आप 5000 रूपए में भी भोपाल बिना किसी परेशानी के भी घूम सकते हैंI

भोपाल घूमने के लिए सबसे अच्छा समय कौन सा है?

भोपाल घूमने जाने का सबसे अच्छा समय सितंबर से लेकर मार्च के बीच का महीना होता हैI इस समय यहाँ का मौसम काफी ज्यादा अच्छा होता है, जिससे आपको घूमने-फिरने में कोई परेशानी नहीं होती हैI 

मुझे भोपाल में कहाँ रहना चाहिए?

भोपाल में आपको रहने के लिए कई सस्ते और महंगे होटल बड़े आराम से मिल जाएँगे, जहाँ आप बिना किसी परेशानी के रह सकते हैंI

रात के समय भोपाल में घूमने के लिए कौन सी जगह हैं?

भोपाल में आप रात के समय बड़ी झील घूमने के लिए जा सकते हैं, रात में बड़ी झील की खूबसूरती देखते ही बनती हैI यहाँ की ठंडी हवा आपको रिलैक्स महसूस कराती हैI साथ ही आप भोपाल में रात के समय भारत भवन में होने वाले प्ले का भी आनंद ले सकते हैंI

हम रात में भोपाल में क्या कर सकते हैं?

भोपाल में  ऐसे कई प्रसिद्ध स्थान हैं, जहाँ आप रात के समय घूमने के लिए जा सकते हैंI साथ ही आप रात के समय यहाँ मिलने वाले प्रसिद्ध व्यंजनों का भी लुफ्त उठा सकते हैंI

ए अंकिता को मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और खास तौर पर लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट में रुचि रखती हैं। लेखन के अलावा वेब सीरीज़ देखना, घूमना, संगीत सुनना और फोटोग्राफी...