अच्छी कमाई के लिए नये साल में इन 7 स्टॉक्स में लगायें पैसा
इस साल अच्छे रिटर्न के लिए आप इन सात स्टॉक में निवेश कर सकते हैं।
Best Stocks for 2025: साल 2024 इक्विटी बाजार और ग्लोबल मार्केट दोनों के लिए ही अच्छा रहा। घरेलू बाजारों ने पिछले साल बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। सेंसेक्स और निफ़्टी ने 2024 में निवेशकों को 8.4 का रिटर्न दिया। 26 सितंबर को बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी50 ने 26,216 का ऑल टाइम हाई लेवल भी छुआ। लेकिन, साल के आख़िरी महीनों में घरेलू बाजारों में उतार-चढ़ाव बढ़ गया। इस गिरावट से निवेशकों में चिंता बढ़ गई थी। इस साल भी लोग स्टॉक में निवेश को लेकर चिंतित हैं। लेकिन, ब्रोकरेज की रिपोर्ट माने तो इस साल 16 फ़ीसदी का रिटर्न मिल सकता है। जीडीपी ग्रोथ में वृद्धि और ब्याज दरों में कमी की वजह से सेंसेक्स में उछाल आ सकता है। अगर आप भी सही स्टॉक्स में पैसा लगाना चाहते हैं तो चलिए आज हम बताते हैं कि आपको बताते हैं इस साल किन स्टॉक्स में आपको मिलेगा सबसे अच्छा रिटर्न।
श्रीराम फाइनेंस

श्रीराम फाइनेंस के स्टॉक में निवेश करने से आपको 2025 में 31% तक का रिटर्न मिलने की संभावना है। स्थिर और मजबूत एयूएम ग्रोथ और स्थिर एसेट क्वालिटी को देखते हुए आप 3,825 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ स्टॉक ख़रीद सकते हैं।
हीरो मोटाकॉर्प
दोपहिया वाहन कंपनी हीरो मोटाकॉर्प में साल-दर-साल 10.8% की स्टैंडअलोन रेवेन्यू ग्रोथ की गई। नए मॉडल लॉन्च, मार्केटिंग कैपेंन और 125 सीसी सेगमेंट के रैंप-अप के कारण रफ्तार जारी रहने की उम्मीद है। इसका मौजूदा बाजार भाव 4161.50 रुपये है। एक्सपर्ट्स ने 5324 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इसमें लगभग 25 फीसदी बढ़ने की उम्मीद है।
अशोक लेलैंड
वाणिज्यिक वाहन बनाने वाली कंपनी अशोक लेलैंड ने 11.8% की ग्रोथ दर्ज की। एक्सपर्ट्स ने इसके लिए 250 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। यह शेयर 14 फीसदी बढ़ सकता है। इसलिए आप इस साल इसमें निवेश कर सकते हैं।
गोदरेज प्रॉपर्टीज
निवेश के लिए इस साल गोदरेज प्रॉपर्टीज अच्छा ऑप्शन हो सकता है। यह आने वाले समय में गुरुग्राम, नोएडा, मुंबई, पुणे और हैदराबाद में कई नए प्रोजेक्ट्स लॉन्च करने के लिए तैयार है। ब्रांड की मार्केट में मजबूत पकड़ और इसके प्रोडक्ट्स की डिमांड को देखते हुए इसमें 26 फीसदी बढ़त की संभावना है।
एचडीएफ़सी लाइफ इंश्योरेंस
एचडीएफ़सी एक ट्रस्टेड कंपनी है। इसमें आप बेफिक्र होकर शेयर ले सकते हैं। इस समय कंपनी के शेयर की कीमत 623.00 रुपये है, जिसमें लगभग 28 फीसदी बढ़ने की उम्मीद है। कंपनी का पोर्टफोलियो अच्छा है। अलग-अलग सेगमेंट में नए प्रोडक्ट्स पर कंपनी काम करती है।
अमारा राजा एनर्जी
इस साल अच्छी कमाई करने के हिसाब से अमारा राजा एनर्जी के शेयर में पैसे लगा सकते हैं। इनकी शेयर टारगेट प्राइस 1967 रुपये है। इस शेयर का सालभर का रिटर्न 45 फीसदी से ज्यादा रहा है। इस साल भी अच्छे रिटर्न की उम्मीद है।
पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस
पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस भी इस साल आपको अच्छा रिटर्न दे सकता है। रिटेल पोर्टफोलियो साथ कंपनी एसेट पर भी अच्छा ध्यान दे रही है। कंपनी के शेयर की कीमत अभी 840.30 है, जिसमें लगभग 25 फीसदी बढ़ने की संभावना है।
तो, आप भी इस साल इन स्टॉक में पैसा लगाकर अच्छी कमाई कर सकते हैं।
