The Hindi Womens magazines on Fashion, Beauty, Entertainment, Travel, Health, Parenting , cookery religion , astrology – daily dose for the smart housewife.
सिर्फ सूट अलग से लेने और किसी भी लेगिंग के साथ मैच कर लेने का दौर कुछ साल पहले ही शुरू हुआ है। ज्यादातर फैशनेबल लड़कियां अलग-अलग स्टाइल के कुर्ते खरीद लेती हैं और फिर उन्हें किसी लेगिंग के साथ मैच कराकर स्टाइल दिखाती हैं। इस तरह से ट्रेंड भी मेनटेन रहता है और फैशन में किसी से पीछे भी नहीं रहते हैं। ऐसे ही ट्रेंड को आगे बढ़ाता है वो कलेक्शन, जिसे डिजाइनर आशा गौतम ने हाल ही में लॉन्च किया है। इस कलेक्शन में सिंपल लेकिन फिर भी अलहदा किस्म के सुंदर कुर्ते शामिल हैं। आप भी इन पर नजर डालिए, आपको ये भाएंगे जरूर-
पिंकऑनपिंक–
डिजाइनर भले ही कॉन्ट्रास्ट कलर कॉम्बिनेशन को बेहतर मानते हों लेकिन इस सूट को देखकर पिंक ऑन पिंक का कान्सैप्ट भी आपको प्यारा लगने लगेगा। इसमें दुपट्टे, कुर्ते और पैंट में एक से रंग का चुनाव किया गया है। जबकि कुर्ते पर सिल्वर कलर से प्रिंट इसके लुक की पूरी रौनक ही बन जाते हैं। ये पसंद न आए, ये तो हो ही नहीं सकता।
आरामऔरफैशन–
ये हरे रंग का सूट ऐसा लुक देता है कि पूरे लुक पर चार चांद लग जाते हैं। आप इस कुर्ते वाले अपने लुक को 10 ऑन 10 दिए बिना नहीं रह पाएंगी। लेकिन गजब के लुक के साथ इस सूट को आरामदायक भी कहा जाना चाहिए। इसमें प्लाजो है, जो आरामदायक होता ही है साथ में इसका फेब्रिक भी काफी रिलैक्स इफेक्ट देता है। इसकी बेल स्लीव्स भी इस सूट के हिसाब से काफी अच्छी लग रही हैं।
सिंपललुकवालारानीकलर–
गुलाबी के रानी कलर शेड के साथ ये सूट काफी खूबसूरत लग रहा है। इसकी ¾ स्लीव्स इसके सिंपल पैटर्न को और बेहतर करती है। कुर्ते का लुक आपको सिंपल दिखाएगा तो पार्टी में बिलकुल अलग लाकर भी खड़ा कर देगा। इसमें ‘की नेक’ बनाया गया है, जो बहुत अच्छा लग रहा है।
स्ट्राइपकाअसर–
इस कुर्ते को स्ट्राइप में बेस्ट कुर्ता माना जा सकता है। क्योंकि आप इसे कई सारे मौकों को पहन सकती हैं। ये अच्छा लगेगा ही।इसको कॉलेज में पहनिए या सहेलियों के साथ वाली आउटिंग में या फिर किसी छोटे गेट टूगेदर में भी ये जंचेगा बहुत। इसके रंग भी बहुत खुशियों भरे हैं, जो आपका मूड भी अच्छा रखेगे।
पीलेकाटशन–
इस सूट को देखते ही आपके मुंह से सिंपल निकल सकता है लेकिन असल में पीले रंग और साइड वाली कढ़ाई के साथ ये काफी आकर्षक बनाया गया है। इसको पहनने के बाद आप जरा मुस्कुरा भर और दीजिए, फिर देखिए कैसे आप महफिल की जान बन जाती हैं। ये एक ऐसा रंग है, जिसमें किसी का भी लुक अच्छा आएगा ही।
सिर्फ सूट अलग से लेने और किसी भी लेगिंग के साथ मैच कर लेने का दौर कुछ साल पहले ही शुरू हुआ है। ज्यादातर फैशनेबल लड़कियां अलग-अलग स्टाइल के कुर्ते खरीद लेती हैं और फिर उन्हें किसी लेगिंग के साथ मैच कराकर स्टाइल दिखाती हैं। इस तरह से ट्रेंड भी मेनटेन रहता है और फैशन में किसी से पीछे भी नहीं रहते हैं। ऐसे ही ट्रेंड को आगे बढ़ाता है वो कलेक्शन, जिसे डिजाइनर आशा गौतम ने हाल ही में लॉन्च किया है। इस कलेक्शन में सिंपल लेकिन फिर भी अलहदा किस्म के सुंदर कुर्ते शामिल हैं। आप भी इन पर नजर डालिए, आपको ये भाएंगे जरूर-
पिंक ऑन पिंक-
डिजाइनर भले ही कॉन्ट्रास्ट कलर कॉम्बिनेशन को बेहतर मानते हों लेकिन इस सूट को देखकर पिंक ऑन पिंक का कान्सैप्ट भी आपको प्यारा लगने लगेगा। इसमें दुपट्टे, कुर्ते और पैंट में एक से रंग का चुनाव किया गया है। जबकि कुर्ते पर सिल्वर कलर से प्रिंट इसके लुक की पूरी रौनक ही बन जाते हैं। ये पसंद न आए, ये तो हो ही नहीं सकता।
आराम और फैशन-
ये हरे रंग का सूट ऐसा लुक देता है कि पूरे लुक पर चार चांद लग जाते हैं। आप इस कुर्ते वाले अपने लुक को 10 ऑन 10 दिए बिना नहीं रह पाएंगी। लेकिन गजब के लुक के साथ इस सूट को आरामदायक भी कहा जाना चाहिए। इसमें प्लाजो है, जो आरामदायक होता ही है साथ में इसका फेब्रिक भी काफी रिलैक्स इफेक्ट देता है। इसकी बेल स्लीव्स भी इस सूट के हिसाब से काफी अच्छी लग रही हैं।
सिंपल लुक वाला रानी कलर-
गुलाबी के रानी कलर शेड के साथ ये सूट काफी खूबसूरत लग रहा है। इसकी ¾ स्लीव्स इसके सिंपल पैटर्न को और बेहतर करती है। कुर्ते का लुक आपको सिंपल दिखाएगा तो पार्टी में बिलकुल अलग लाकर भी खड़ा कर देगा। इसमें ‘की नेक’ बनाया गया है, जो बहुत अच्छा लग रहा है।
स्ट्राइप का असर-
इस कुर्ते को स्ट्राइप में बेस्ट कुर्ता माना जा सकता है। क्योंकि आप इसे कई सारे मौकों को पहन सकती हैं। ये अच्छा लगेगा ही।इसको कॉलेज में पहनिए या सहेलियों के साथ वाली आउटिंग में या फिर किसी छोटे गेट टूगेदर में भी ये जंचेगा बहुत। इसके रंग भी बहुत खुशियों भरे हैं, जो आपका मूड भी अच्छा रखेगे।
पीले का टशन-