Mother's Day Special
Mother's Day Special

Mother’s Day Special : माँ… एक ऐसा नाम जिसमें सारा संसार समाया है। वह हमारे लिए जीती हैं, हमारे लिए हँसती हैं और हर पल हमारा ख्याल रखती हैं। मदर्स डे एक शानदार मौका है जब हम उन्हें थोड़ा स्पेशल फील करा सकते हैं। फूल और गिफ्ट्स आम हैं, पर इस बार कुछ नया कीजिए। उन्हें एक ऐसी ट्रिप पर ले जाइए जहाँ वो खुद को फिर से जी सकें, खुलकर हँस सकें और आपकी कंपनी में ज़िंदगी का सुखद एहसास कर सकें। अब देर किस बात की, तो अभी से टिकट और होटल की बुकिंग कर लीजिए ताकि मदर्स डे उनके लिए वाकई स्पेशल बन जाए। आखिर माँ के चेहरे की मुस्कान से बढ़कर दुनिया में और क्या हो सकता है। पेश हैं भारत की 7 ऐसी शानदार जगहें, जो आपकी माँ के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए परफेक्ट हैं।

ऊटी

अगर आपकी माँ को नेचर से प्यार है तो ऊटी एक बेहतरीन ऑप्शन है। नीलगिरी की वादियों में बसा यह हिल स्टेशन अपने चाय बागानों, झीलों और ठंडी हवाओं के लिए मशहूर है। यहाँ का शांत वातावरण माँ को सुकून और ताजगी का एहसास कराएगा।

ऋषिकेश

अगर आपकी माँ आध्यात्मिक हैं तो ऋषिकेश उन्हें जरूर पसंद आएगा। गंगा आरती, योग आश्रम और सुरम्य घाट उन्हें अंदर से सुकून देंगे। यहाँ की वाइब्स उन्हें मानसिक रूप से तरोताज़ा कर देंगी।

जयपुर

इतिहास और संस्कृति में रुचि रखने वाली माँओं के लिए जयपुर एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है। हवा महल, आमेर किला, और शाही बाज़ारों की सैर उन्हें रॉयल फील देगी। राजस्थानी व्यंजन और पारंपरिक हस्तशिल्प उनकी ट्रिप को और यादगार बनाएंगे।

शिलांग

पूरब का स्कॉटलैंड’ कहलाने वाला शिलांग बेहद शांत, ठंडा और खूबसूरत शहर है। हरियाली से ढकी पहाड़ियाँ और झरने माँ के चेहरे पर ताजगी भर देंगे। माँ के साथ एक कप चाय लेकर वादियों में बैठना एक यादगार पल बन सकता है।

केरल

अगर आपकी माँ को रिलैक्सेशन पसंद है, तो केरल में उन्हें स्पा और आयुर्वेदिक मसाज का अनुभव दिलाइए। एलेप्पी की बैकवाटर राइड, कोवलम बीच की ठंडी हवाएँ और हरियाली उन्हें एकदम फ्रेश कर देगी।

दार्जिलिंग

दार्जिलिंग की टॉय ट्रेन में सफर, ऊँचाई से दिखती कंचनजंगा और स्थानीय चाय बागानों की सैर माँ को बहुत पसंद आएगी। यह एक रोमांटिक और शांत ट्रिप होगी जो माँ के दिल को छू जाएगी।

उदयपुर

उदयपुर अपनी झीलों, महलों और रॉयल आतिथ्य के लिए मशहूर है। माँ को झील के किनारे बैठकर सूर्यास्त देखना या झील पैलेस में एक लंच डेट करना ज़िंदगी का सबसे खूबसूरत पल लग सकता है।

मेरा नाम श्वेता गोयल है। मैंने वाणिज्य (Commerce) में स्नातक किया है और पिछले तीन वर्षों से गृहलक्ष्मी डिजिटल प्लेटफॉर्म से बतौर कंटेंट राइटर जुड़ी हूं। यहां मैं महिलाओं से जुड़े विषयों जैसे गृहस्थ जीवन, फैमिली वेलनेस, किचन से लेकर करियर...