Period Panty: पीरियड्स के दौरान लड़कियों के लिए हर चीज का ख्याल रखना बहुत ही जरूरी हो जाता है। ऐसे में आपके लिए डाइट से लेकर हाइजीन तक हर चीज पर फोकस करने की जरूरत होती है। ये एक ऐसा वक्त होता है, जब पेट दर्द, ऐंठन के साथ-साथ अपने कपड़ों पर भी ध्यान देना पड़ता है। हर वक्त टेंशन रहती है कि कहीं कपड़ों में कोई दाग तो नहीं लगा है।
ऐसे में आपको अपनी पैंटी का ख्याल रखना चाहिए। पीरियड्स में आपके लिए सही पैंटी का चुनाव बहुत ही जरूरी होता है। इसका आपकी हाइजीन पर भी असर पड़ता है। पीरियड्स में पैंटी का चुनाव करते हुए आपको कई बातों का ख्याल रखना चाहिए। आइए आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि पीरियड्स में कैसी पैंटी पहननी चाहिए।
फैब्रिक का चुनाव है जरूरी
वेजाइना की स्किन बहुत ही सेंसिटिव होती है। उसकी केयर करना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है। माना जाता है इस दौरान स्किन और भी ज्यादा सेंसिटिव हो जाती है। ऐसे में सही फैब्रिक की पैंटी पहनना बहुत ही जरूरी होता है।
पीरियड्स के दौरान आपको बहुत ही नरम कपड़े पहनने चाहिए। पैंटी का फैब्रिक स्किन फ्रेंडली होना चाहिए और ऐसा हो, जो चुभे ना। ऐसे में आपको कॉटन पैंटी पहननी चाहिए। इसके अलावा आप बल फैब्रिक वाली पैंटी भी पहन सकते हैं। इससे लीकेज का डर कम रहता है।
सही साइज की पैंटी पहनें

पीरियड्स में पैंटी का कंफर्टेबल होना बहुत ही जरूरी है। ऐसे में आपको टाइट पैंटी पहनने से बचना चाहिए। ऐसे में आपको थोड़ी सी लूज पैंटी पहननी चाहिए। ऐसे में आपका सेनेटरी पैड भी अच्छे से एडस्ट हो जाएगा और लीकेज की चिंता भी नहीं रहेगी। इससे आपको काफी आरामदायक भी मंहसूस होगा।
इन कलर्स का करें चुनाव
वहीं पीरियड्स के दौरान पैंटी पर ब्लड स्टेन लग जाए, तो इसे साफ करना बहुत ही मुश्किल होता है। दाग हटते ही नहीं है। ऐसे में आपको पैंटी के कलर का भी सही चुनाव करना चाहिए। इसका पीरियड्स पर काफी असर पड़ता है। आपको पीरियड्स के लिए अलग से पैंटी रखनी चाहिए। साथ ही ध्यान रहे कि डार्क कलर की पैंटी ही चुनें। लाइट कलर्स पर दाग ज्यादा दिखते हैं औऱ उनसे दाग को साफ करना भी काफी मुश्किल होता है।
इलास्टिक का ध्यान रखें

पीरियड्स के लिए पैंटी का चुनाव करते हुए इलास्टिक का भी खास ख्याल रखना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि पीरियड्स के दौरान स्किन बहुत ही सेंसिटिव हो जाती है। ऐसे में जब भी पैटी खरीदें तो सॉफ्ट इलास्टिक वाली ही ले।
इससे आपको आरामदायक महसूस होगा। इस वक्त में आपको डिजाइन वर्क वाली पैंटीज पहनने से बचना चाहिए। इससे आपको दिक्कत हो सकती है। इनका फैब्रिक स्किन के लिए अच्छा नहीं होता। इससे आपको पसीना ज्यादा आएगा और स्किन रैश होने का खतरा बढ़ जाएगा।
पीरियड पैंटी करें ट्राई
पीरियड पैंटी पैड की तरह काम करती है। ये काफी मोटी होती है। आप चाहें, तो इसे भी पहन सकते हैं। इससे आपको लीकेज की भी टेंशन नहीं रहेगी। ये बहुत ही आरामदायक हो सकती है।
