बेकार रखे अखबारों से घर को दे अलग और खूबसूरत लुक: Newspaper DIY
Newspaper DIY Ideas

घर पर बेकार पड़े पेपर का ऐसे करे इस्तेमाल, बनाए कुछ इनोवेटिव चीजें

पुराने अखबार से जानिए आप क्या-क्या बनवा सकते हैं। ये काम बेहद आसान भी है।

Newspaper DIY: हम सभी को अपना घर सजाने का शौक होता है। हर कोई अलग-अलग तरीकों से अपना घर सजाते है।लेकिन क्या आपने घर पर बेकार पड़े पेपर से घर सजाने के बारे में सोचा है, अगर नहीं तो चलिए आज हम आपको बताते है कि कैसे आप बेकार रखे पेपर्स से घर को अलग लुक दे सकती है। क्योंकि अक्सर हमारे घर में अखबार आते है और वो इक्टठा होकर रद्दी में चले जाते है। तो क्यों ना कुछ क्रिएटिव करके इनसे अपने घर को सजाए।

डेकोरेटिव बाउल

Newspaper DIY
paper bowl

सबसे पहले आप न्यूजपेपर को भिगोने के लिए रख दें। 2 दिन भीग जाने के बाद उसे पानी से निकालें और उसमें फेवीकोल मिलाकर उसे बाउल की शेप दे दें। इसके बाद ऊपरी सजावट करने के लिए अखबार के टुकड़ों को लंबाई में लें और गोल घुमा लें। इसके बाद उन्हें दबा दें और एक बार फिर से गोल-गोल रेप करें। इस तरह से अखबार से गोल-गोल पैटर्न वाले डिजाइन बनाकर इकट्ठे कर लें। इसके बाद अगर आप अपने बाउल को कलरफुल लुक देना चाहती हैं तो इन पैटर्न्स को एक साइड से पेंट भी कर सकती हैं। इसके बाद अपने बाउल  पर ये गोल-गोल डिजाइन बार-बारी से चिपका लें और चारों तरफ से उसे कवर कर लें। इसकी खूबसूरती में इजाफा करने के लिए आप इसे भीतर से मनपसंद रंगों से रंग सकती हैं। आप इस डेकोरेटिव बाउल को अपने ड्रॉइंग रूम की सेंट्रल टेबल पर रख सकती हैं।

अखबार से बनाएं गिफ्ट रेपिंग बॉक्स

gift wrapping box
gift wrapping box

अगर घर में किसी का बर्थडे हैं और आप उन्हें स्पेशल फील कराना चाहते हैं तो आप उन्हें बर्थडे गिफ्ट अखबार के बने गिफ्ट रेपिंग बॉक्स में दे सकती हैं। इस तरह का बॉक्स आपके गिफ्ट का लुक और भी ज्यादा खूबसूरत बना देगा। इसके लिए आप पुराने कार्डबोर्ड बॉक्स को अपना गिफ्ट रखने के लिए यूज कर सकती हैं और उसके ऊपर आप अखबार को लपेट सकती हैं। अखबार लपेट देने के बाद उस पर अपने मनपसंद रंगों वाले रिबन चिपकाकर उसे डिफरेंट लुक दे सकती हैं। इस तरह के गिफ्ट बॉक्स पर रंग-बिरंगे रिबन काफी सुंदर दिखते हैं।

पुराने शूज का नया लुक

paperwork shoe
Newspaper DIY-paper work shoe

अगर आपकी कोई जूती पुरानी हो गई हैं या कहीं से कट गई हैं तो आप उन्हें पेपर से कवर करके नया लुक दे सकती हैं। इसके लिए आपको अखबार को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और अपने शूज को चारों तरफ से अखबार पर फेवीकल लगाकर चिपका दें। इसके बाद किनारों को कवर करें। इससे आपके पुराने शूज नए जैसे हो जाएंगे और स्टाइलिश लुक भी देंगे।

गर्म चाय की प्याली रखने के लिए बनाएं कोस्टर

paper coaster
Newspaper DIY-paper coaster

गर्म चाय पीते हुए अक्सर कोस्टर की जरूरत पड़ जाती है। आप चाहें तो अखबार से आसानी से खूबसूरत कोस्टर तैयार कर सकती हैं। इसके लिए अखबार को लंबी स्ट्राइप्स में काट लें। इसके बाद उन्हें गोल शेप देते हुए फेविकोल लगाकर भीतर से चिपकाते जाएं। मिनटों में आपका खूबसूरत कोस्टर तैयार हो जाएगा।

इस तरह आप अपने घर पर बेकार पड़े पेपर्स से बड़ी ही खूबसूरती से अपने घर को सजा सकते है।

Leave a comment