ज्वेलरी खरीदने के लिए मार्केट्स
Jewellery Market : ज्वेलरी पहनने के अगर आप शौकीन हैं, तो आपको आज हम कुछ ऐसे मार्केट के बारे में बताएंगे जहां पर आपको खूबसूरत ज्वेलरी मिल सकती है। आइए जानते हैं ज्वेलरी खरीदने के लिए बेस्ट मार्केट-
Jewellery Market: महिलाओं को सजना-संवरना काफी ज्यादा पसंद होता है। वह कपड़े से लेकर ज्वेलरी तक परफेक्ट रखना चाहती हैं, ताकि उनका लुक सबसे अलग दिखे। ज्वेलरी महिलाओं की खूबसूरती को इन्हैंस करता है। भले ही आप सिंपल कपड़े पहनें, लेकिन उसपर अगर सही तरीके से और सही डिजाइन की ज्वेलरी कैरी करे, तो आपको सिंपल लुक भी स्टाइलिश नजर आता है। आज के समय में अधिकतर महिलाएं मैचिंग ज्वेलरी पहनना पसंद करती हैं। अगर आपको भी सिंपल लुक के साथ ज्वेलरी कैरी करना पसंद है, तो आपके लिए यह लेख काम का हो सकता है। क्योंकि आप हम आपको ऐसे मार्केट्स के बारे में बताएंगे, जहां आपको स्टाइलिश ज्वेलरी काफी सस्ते दामों पर मिल सकती हैं। आइए जानते हैं ज्वेलरी खरीदने के लिए बेस्ट मार्केट-
जनपथ मार्केट है ज्वेलरी के लिए बेस्ट, दिल्ली
ज्वेलरी खरीदने के लिए दिल्ली का जनपथ मार्केट बेस्ट हो सकता है। यहां पर आपको ज्वेलरी 10 रुपये से लेकर 500 रुपये तक में आसानी से मिल जाएंगी। वहीं, रेट के हिसाब से ज्वेलरी की क्वालिटी और स्टाइल भी काफी अच्छा होता है। जनपथ मार्केट में आपको कॉस्टयूम ज्वेलरी से लेकर ऑक्सिडाइज्ड ज्वेलरी की लगभग सारी वैरायटी मिल जाएंगी। फिर इंतजार किस बात का अगर आप दिल्ली या फिर दिल्ली के आसपास रहते हैं, तो जल्दी ही इसे मार्केट छान आइए।

कमर्शियल स्ट्रीट, बेंगलुरू
अगर आप बेंगलुरू या फिर इसके आसपास के इलाके में रहते हैं, तो आपके लिए कमर्शियल स्ट्रीट बेस्ट हो सकता है। यहां आपको कई खूबसूरत आर्टिफिशियल ज्वेलरी आसानी से मिल जाएगा। इस मार्केट की खास बात यह है कि आप सस्ते दामों में महंगी-महंगी कीमतों वाली ज्वेलरी घर ले जा सकती हैं। हालांकि, अगर कमर्शियल स्ट्रीट मार्केटिंग का प्लान कर रहे हैं, तो यहां जाने के लिए घर से थोड़ा एक्ट्रा समय निकाल लीजिए। क्योंकि इधर आपको शॉपिंग करने में घंटों लग सकते हैं।

जोहरी बाजार, राजस्थान
ज्वेलरी की बात हो और राजस्थान का नाम न हो, तो ऐसा हो नहीं सकता है। राजस्थान की ज्वेलरी डिजाइन काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। अगर आप राजस्थानी ज्वेलरी पसंद करते हैं, तो जयपुर में स्थित जोहरी बाजार जरूर घूम आएं। यहां आपको कई खूबसूरत डिजाइन की ज्वेलरी मिल जाएंगी। मुख्य रूप से जोधपुरी और राजस्थानी ज्वेलरी के अगर आप शौकीन हैं, तो एक बार इस मार्केट में जरूर जाएं।

बेगम बाजार, हैदराबाद
हैदराबाद में रहने वालों के लिए ज्वेलरी खरीदने के लिए बेगम बाजार बेस्ट हो सकता है। यह आपको ज्वेलरी की एंटीक पीसेज मिल जाएंगे। इस बाजार में आपको आर्टिफिशियल ज्वेलरी के साथ-साथ सोने हीरे के गहने आसानी से मिल जाएंगे, जिसका डिजाइन बहुत ही खूबसूरत होता है। अगर आपको एंटीक पीसेज अच्छे लगते हैं, तो यह मार्केट आपके लिए बेस्ट हो सकता है।

सरोजनी नगर, दिल्ली
दिल्ली में स्थित सरोजनी नजर का मार्केट होलसेल के लिए जाना जाता है। यहां न सिर्फ आपको कपड़े सस्ते दामों पर मिलते हैं, बल्कि तरह-तरह की ज्वेलरी भी सस्ते दामों में मिल जाएंगे। सरोजनी नजर का मार्केट महिलाओं के लिए बेस्ट माना जाता है। आप यह कई तरह के प्रोडक्ट्स खरीद सकते हैं।

ज्वेलरी खरीदने के लिए आप इन मार्केट की सैर कर सकते हैं। रें।
