Friends chatting happily through train window during journey
Simple habits transform train journeys into enjoyable experiences

Summary: लॉन्ग वीकेंड पर जाना हैं, तो यहां देखें कुछ विकल्प

अगर आप नए साल पर कहीं घूमने का प्लान नहीं बना पाए है, तो पछताने की जरूरत नहीं है। इस बार कई ऐसे मौके आएंगे, जब आप 3-4 दिन के लॉन्ग वीकेंड पर ट्रिप प्लान कर सकते है।

Long Weekends in 2026: परिवार या दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान करना अपने आप में बहुत मज़ेदार अनुभव है। हम हमेशा सोचते हैं कि कहीं घूम आएं लेकिन ऑफिस या कारोबार के काम से फुर्सत नहीं मिल पाती और प्लानिंग बस प्लानिंग बनकर रह जाती है। हालाँकि, इस साल आपकी प्लानिंग एग्जिक्यूट हो सकती है। कैसे? जी हाँ, कुछ इस तरह कि इस साल आपको खूब लॉन्ग वीकेंड्स मिलने वाले हैं। अगर आप नए साल पर कहीं घूमने का प्लान नहीं बना पाए है, तो पछताने की जरूरत नहीं है। इस बार कई ऐसे मौके आएंगे, जब आप 3-4 दिन के लॉन्ग वीकेंड पर ट्रिप प्लान कर सकते है।

आप एक लंबा वीकेंड प्लान कर सकते है। आपको बताते है ऐसी कुछ खास जगहों के बारे में जहां आप इस साल घूमने जा सकते हैं।

उदयपुर, राजस्थान

illuminated palace of udaipur near lake
udaipur near lake

राजस्थान का उदयपुर शहर परिवार के साथ छुट्टीयां मनाने का एक बेहतरीन ऑपशन है। जहां आप फैमली के साथ मौज मस्ती कर सकते है। यह एक खूबसूरत शहर है जहां लजीज खाने के साथ शापिंग का भरपूर मजा लिया जा सकता है। उदयपुर झीलों का शहर जहां शानदार महल, खूबसूरत झीलें और उनमें बोटिंग का मजा आप ले सकते है। पर्यटकों के लिए ये पसंदीदा टूरिस्ट डेस्टीनेशन है..तो आप यहां भी घूमने जा सकते है।

माउंट आबू

high view of Mount Abu (Rajasthan)
Mount Abu (Rajasthan)

माउंट आबू राजस्थान में एक पहाड़ी स्थल है, जो प्राकृतिक दृष्टि से बहुत खूबसूरत है। यहां की झील और दिलवाड़ा मंदिर पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र है। दिलवाड़ा मंदिर के अलावा यहां अचलगढ़ किला, नक्की लेक गोमुख मंदिर देखने लायक हैं। यहां कम बजट में छुट्टियों में यहां घूमने का प्लान आसानी से बना सकते हैं।

ऋषिकेश

illuminated ghats of Rishikesh
Rishikesh

आप उत्तराखंड के किसी हिल स्टेशन पर भी ट्रिप प्लान कर सकते है। जहां आप आध्यात्म के साथ ऐडवेंचर का भी मजा ले सकते है। ऋषिकेश एक अच्छा ऑप्शन है। यहां आप मंदिर दर्शन के साथ रिवर राफ्टिंग, बंजी जंपिंग, माउंटेन बाइकिंग और फ्लाइंग फॉक्स का भरपूर मजा ले सकते है। तो दूसरी तरफ शाम को गंगा आरती में शामिल भी हो सकते हैं।

सिक्किम, भारत का सबसे छोटा राज्य है। पहाड़ की चोटियां, पवित्र झीलें, प्राचीन मठ, ऑर्किड नर्सरी और आश्चर्यजनक ट्रेकिंग मार्ग सिक्किम को आपके लिए एक आदर्श हॉलीडे डेस्टीनेशन बनाते हैं। हिमालय की बर्फ से बना सिक्किम देश के सबसे खूबसूरत राज्य में से एक है। नेपालियों ने इस राज्य को ‘सुखीम’ या नई जगह कहा, भूटिया लोगों ने इसे ‘डेमाज़ोंग’ या चावल की घाटी और लेप्चाओं ने इसे ‘नी-माए-एल लंग’ या देवताओं का निवास कहा। यदि आप भी छुट्टियों में प्रकृति की गोद में समय बिताने की इच्छा रखते हैं, तो इस शहर में घूमने के लिए यहां बहुत कुछ है।

दार्जिलिंग

अगर आपका बजट कम है तो आप छुट्टियों में दार्जिलिंग घूमने की योजना भी बना सकते हैं। दार्जीलिंग को भारत के पूर्वी हिस्से के सबसे खूबसूरत शहरों में से एक माना जाता है। यह सुंदर हिल स्टेशन एक रोमांटिक हनीमून के लिए भी बेहतरीन ऑप्शन है। यहां टॉय ट्रेन की सवारी, दार्जिलिंग हिमालय के भव्य दृश्यों को प्रस्तुत करती है। शहर को ‘हिमालय की रानी’ के रूप में जाना जाता है। दार्जिलिंग घूमने-फिरने,चाय के एस्टेट्स, गांवों और बाजारों में घूमने की एक शानदार जगह है।

तो यह थे कुछ खास जगहों के नाम, जहां आप इस साल लॉन्ग वीकेंड पर परिवार और दोस्तों के साथ जाकर यादें संजों सकते हैं।

Leave a comment