Beauty Contest: ब्यूटी कॉन्टेस्ट हमेशा विवादास्पद रहे हैं। कुछ लोग यह मानते हैं कि इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से महिलाओं को केवल एक सेक्स ऑब्जेक्ट के तौर पर पेश किया जाता है। वहीं कुछ अन्य लोगों का मानना है कि इन प्रतियोगिताओं में महिलाओं को वह कैसी दिखती है इस आधार पर जज किया जाता है जोकि महिलाओं के लिए बहुत कठिन होता है। ब्यूटी वह हमेशा उस को मानते हैं जिसे वह मानना चाहते हैं, परन्तु इसके साथ साथ जज कुछ होशियारी व कुछ सांस्कृतिक बातों को भी जोड़ देते हैं।
सुंदरता ही नहीं और भी है स्किल्स
लेकिन कुछ का मानना है कि लोग ब्यूटी कॉन्टेस्ट की महत्ता को नहीं समझते हैं क्योंकि जो महिलाएं इनमें भाग लेती हैं और जीतती हैं। उनके लिए अपने देश को आगे बढ़ाने व उसे रिप्रेजेंट करने की जिम्मेदार हो जाती हैं। वह फिर स्वतंत्र हो जाती हैं चाहे वह विचारों से हों या वित्तीय नजर से।
दूसरे देशों में भी जमा सकती हैं सिक्का
ब्यूटी कॉन्टेस्ट का महिला सशक्तिकरण पर गहरा प्रभाव पड़ता है क्योंकि इनके माध्यम से महिलाओं को सुने जाने का एक मौका मिलता है। यह उन्हें एक लीडर व एक मेंटोर बनाने में भी मदद करता है। ब्यूटी पेजेंट प्रतियोगिता अलग अलग कैम्पेन व व्यवहार की समझ दिलाती हैं और इनसे हमारे देश को कुछ ऐसी महिलाएं मिलती हैं जो देश को दूसरे देशों में रिप्रेजेंट भी करती है।
हम किसी से कम नहीं
ब्यूटी पेजेंट अलग अलग प्रकार के होते हैं। यह व्यवसाय, क्रिएटिव इंडस्ट्री आदि से सम्बन्धित सरकारी पॉलिसीज को पूरे देश तक पहुंचाने व उन्हें प्रोमोट करने का भी एक अच्छा माध्यम है। परन्तु हमें इस इंडस्ट्री में अभी और ज्यादा संगठित होने की आवश्यकता है। ब्यूटी कॉन्टेस्ट महिलाओं को उनकी कीमत बताता है कि वह किसी से कम नहीं है और वह स्वयं को दूसरों से अधिक मान सकती हैं। ब्यूटी कांटेस्ट के लिए खुद को तैयार करें
लड़कियों के लिए शाइन करने का एक प्लेटफॉर्म?
अब ब्यूटी कॉन्टेस्ट केवल महिलाओं को जज करने का ही एक प्लेटफॉर्म नहीं रहा बल्कि यह बहुत सी लड़कियों के लिए खुद को निखारने का भी एक माध्यम बन चुका है। इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग लेने से वह स्वयं को साबित करने के लिए अपने कम्फर्ट ज़ोन से बाहर निकलती हैं।
घर से बाहर की दुनिया में कदम
लड़कियां इस प्रतियोगिता में भाग लेने व जीतने के लिए अपना जी जान लगा देती हैं और इससे उन्हें बहुत सी नई बातें सीखने को मिलती हैं जैसे उनके अंदर प्रतियोगिता को जीतने का कितना साहस है और वह किस चीज के लिए बनी हैं। बहुत सी लड़कियां केवल घर तक ही अपनी दुनिया सीमित रखती हैं परन्तु इस प्रकार के कॉन्टेस्ट में भाग लेने से उनकी दुनिया अधिक विस्तृत हो जाती है।
इनमें भाग लेने से महिलाओं को एक बड़ी संख्या में ऑडियंस मिलती है और इससे उनका आत्म विश्वास भी बढ़ता है।
आत्मविश्वास की मजबूती
यह प्रतियोगिताएं बहुत सी लड़कियों को भी आत्म विश्वास से भरपूर व मैच्योर लेडी बनाने में सहायता करती हैं। इनसे उन्हें बात करने का ढ़ंग बेहतर तरीके से आता है और उनकी लीडरशिप स्किल्स भी निखर जाती हैं। इससे उन्हें एक लार्ज ऑडियंस मिल जाती हैं जिसमें वह अपनी बातों को व समाज में चल रहे मुद्दों को खुल कर रख सकती हैं व बाकी लड़कियों को भी इंफ्लूएंस कर सकती हैं।
महिला सशक्तिकरण का साफ अर्थ
महिला सशक्तिकरण से तात्पर्य है कि महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक व कानूनन रूप से मजबूत बनाना ताकि उनको भी पुरुषों के समान अधिकार मिल सकें। महिला सशक्तिकरण महिलाओं को आगे बढ़ने में व अपने अच्छे हेतु काम करने में मदद करता है। महिला सशक्तिकरण के रास्ते में बहुत से कांटे भी आते हैं जो मुख्य तौर से सांस्कृतिक रीति रिवाज व पुराने रूढ़िवादी विचार होते हैं।
बहुत सी महिलाएं इसे महसूस करती हैं तो बहुत सी महिलाओं को पुरुष अपने से ज्यादा सुपीरियर लगते हैं वह इसलिए महिला सशक्तिकरन के साथ आती हैं। यदि कोई देश अपने देश की महिलाओं को आगे बढ़ाना चाहता है तो उसे महिलाओं के लिए भी आर्थिक, राजनैतिक सभी प्रकार के अवसर पैदा करने होंगे।
खुद को निकालने का बेहतरीन मौका
बहुत सी महिलाएं ब्यूटी पेजेंट प्रतियोगिताओं में इसलिए भी हिस्सा लेती हैं क्योंकि वह स्वयं को एंपावर करना चाहती हैं। वह पब्लिक में बोलना सीखना चाहती हैं और पुरानी रूढ़ियों को तोड़ना चाहती हैं और जो महिलाएं इस प्रकार की प्रतियोगिताओं को जीतती हैं वह दूसरों के लिए एक उदाहरण बन जाती हैं। वह जब अपना अनुभव साझा करती है तो उनसे न जाने कितनी अन्य लड़कियां प्रेरित होती हैं और स्वयं को आगे बढ़ाने की सोचती है।
आपके सिर भी सज सकता है खूबसूरती का ताज और आप भी बन सकती हैं गृहलक्ष्मी मिसेस इंडिया। आज ही ⇒ रजिस्टर करें
यह भी पढ़ें-
बढ़ता है आत्मविश्वास ब्यूटी कांटेस्ट से
क्या आप सौंदर्य प्रतियोगिता जीतना चाहती हैं तो अपनाइए यह 10 टिप्स
क्या है वो खास कारण जिसकी वजह से ब्यूटी कांटेस्ट में प्रवेश मिलता है
