Beauty Contest
Beauty Contest

Beauty Contest: शायद ही आपको पता हो कि, ब्यूटी कांटेस्ट में प्रवेश करने के कई कारण हैं, लेकिन यहां आपको ये भी जानना जरूरी है कि, वो कारण क्या हो सकते हैं। सिर्फ ख़ूबसूरत बाल, सुन्दरता, रैम्प पर चलने का सलीका होना ही काफी नहीं और भी बहुत कुछ है। जैसे कि आपका सेंस ऑफ़ ह्यूमर, जो किसी का भी दिल जीत ले। आज हम आपको इस लेख के जरिये बताएंगे ऐसे कई कारण जिसकी वजह से ब्यूटी कांटेस्ट में इंट्री मिलती है। वो कारण क्या है आइये जानते हैं।

1. आत्मविश्वास-

ब्यूटी कांटेस्ट में एंट्री करने के लाख कारण हो सकते हैं। उन कारणों में सबसे पहला और सबसे बड़ा कारण सेल्फ-कांफिडेंस यानि की आत्मविश्वास है।  अगर आपके अंदर आत्मविश्वास है तो आप किसी भी मुश्किल परीक्षा को पार कर सकती हैं। आप सामाजिक रूप से भी खुद को दूसरों से जोड़ सकती हैं। एक बार हार जाने के बाद जिसके मदद से आप खुद को बार-बात टियर करती हैं वो आपका आत्मविश्वास ही है।

2. सीखने की चाह-

किसी भी कॉन्टैक्ट का हिस्सा बनने से पहले आपके अंदर सीखने की चाह होनी चाहिए। क्योंकि आपको जितना आता है सिर्फ उतना ही काफी नहीं होता। जब आप दूसरों को देखती हैं कि वो आपसे किन बातों में बेहतर हैं तो आपके अंदर जलन की भावना नहीं होनी चाहिए। आप उस गुण को सीखकर उस गुण को खुद में संजोने की कोशिश करें। क्योंकि यही एक ऐसी लग्न होती है जो आपको आगे बढ़ने में मदद करती है।

3. अच्छा व्यवहार-

एक खूबसूरती सही मायनों में तभी पूरी होती है जब आप दोस्तों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखती हैं। आप जिस ब्यूटी प्रतियोगिता का हिस्सा बनने जा रही हैं वहां आपकी तरह अन्य लड़कियां भी होती हैं। उनके साथ वक्त गुजारते गुजारते वो परिवार का हिस्सा सा बन जाती हैं। अगर आपका व्यवहार सही नहीं होगा तो आपका व्यक्तिगत चरित्र भी खराब लगेगा। 

4. मिलेंगे अवसर

ब्यूटी कांटेस्ट आपके लिए कई अवसरों के दरवाजे को भी खोलता है। आप अपनी कार्यकुशलता से मनोरंजन की दुनिया से जुड़ती हैं। इसके साथ आपके पास कई विकल्प खुलते हैं जैसे- मॉडलिंग, समाजसेवा, किसी कंपनी का ब्रांड एंबेसडर या फिर अभिनय। बहुत सी महिलाएं हैं जिन्होनें ब्यूटी कांटेस्ट करने के बाद से फिल्मों, टीवी , मॉडलिंग,  होस्ट, रेडियो, कॉन्सर्ट जैसे नये मुकामों को छुआ है। और वो दूसरों के लिए प्रेरणा बनी हैं।

5. बढ़ेगी भागीदारी-

अगर आप ब्यूटी कांटेस्ट का हिस्सा एक बार बन गयीं तो आपके पास अच्छे संगठनों से जुड़े रहने के अवसर मिलते हैं। आप कई तरह सामाजिक तौर पर भी अपनी भागीदारी बढ़ा सकते हैं। जरूरत है तो आगे बढ़ते रहने की और सही काम करने की। ब्यूटी कांटेस्ट आपको कई संगठनों के साथ कई नेटवर्क के साथ काम करने का मौका देता है। तब आपको अपनी भागीदरी बढ़ाने के लिए किसी भी ताज की जरूरत नहीं पड़ती।

Mrs. India Pageant

6. ताज-

बेशक ताज और सैश को पाने की चाह हर लड़की की आंखों में होती है। लेकिन बात ताज को परिभाषित करने की आती है तो आपको इसे पाने के लिए कुछ अच्छा, सबसे हटकर करना होगा। ताज की हकदार आप सिर्फ एक साल तक ही रहेंगी। इस एक साल में आप जो भी चाहें वो कर सकती हैं। याद रखें आप ताज को परिभाषित करती हैं, ताज आपको परिभाषित नहीं करता है।

7. खुद को जानना-

ब्यूटी कांटेस्ट में जाने से सबसे पहला और सबसा बड़ा आपको ये फायदा मिलता है कि आप खुद के बारे में बेहतर तरीके से जान पाती हैं। आपका नजरिया क्या है? आपने क्या सीखा है? साथ अपने जीवन के अन्य महत्वपूर्ण चीजों के बारे में सीखतीं हैं। जिससे आपकी पर्सनालिटी में ऐसे बदलाव होते हैं जो वास्तव में अविश्वसनीय है। आपको खुद को शिष्टता, अनुग्रह, उचित संचार, आत्मविश्वास, नेटवर्किंग और बहुत कुछ बनाना होता है।

ब्यूटी कॉन्टेस्ट का हिस्सा बनने से आपके जीवन में कई बदलाव आते हैं और यही वो कारण भी हैं जिनकी वजह से आपको इसमें प्रवेश मिलता हैं। इन्हीं कारणों की वजह से आपको आपको अपने जीवन में बदलाव के भी विकल्प मिलते हैं। आपके भविष्य से जुड़े भी ऐसे बदलाव इन्हीं कारणों की वजह से होते हैं जो नये मुकाम देते हैं और महिलाओं को उड़ने के लिए पंख देते हैं।

आपके सिर भी सज सकता है खूबसूरती का ताज और आप भी बन सकती हैं गृहलक्ष्मी मिसेस इंडिया। आज ही ⇒ रजिस्टर करें 

यह भी पढ़ें-

क्या सनस्क्रीन के साथ सिरम का प्रयोग करना सही है। जानिए जरूरी बातें

अंडरगारमेंट्स  खरीदने से पहले कुछ बातों का जानना आपके लिए बहुत जरूरी है