त्यौहारी सीजन में कई सरकारी बैंक दे रहे हैं जबरदस्त ऑफर्स: Bank Festive Offers 2023
Bank Festive Offers 2023

Bank Festive Offers 2023: त्यौहारी सीजन मतलब हर दिशा से तरह-तरह के ऑफर्स की भरमार। इन दिनों में ग्राहकों को लुभाने के लिए न सिर्फ ई-कॉमर्स कंपनियां बल्कि बैंक भी बंपर ऑफर्स देते हैं। इस बार भी कई सरकारी बैंक अपने ग्राहकों के लिए ऑफर्स लेकर आए हैं, जिसमें कार लोन से लेकर होम लोन तक शामिल हैं। जो बैंक ऑफर्स दे रहे हैं उनमें स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा शामिल हैं। अगर आप इन बैंकों के ग्राहक हैं तो इन ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं, बैंक कौन-कौन से ऑफर दे रहे हैं आइए जानते हैं।

कार लोन पर नहीं लगेगी प्रोसेसिंग फीस

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया फेस्टिव ऑफर के तहत ग्राहकों से कार लोन पर प्रोसेसिंग फीस नहीं लगाएगा। एसबीआई का ये ऑफर 31 जनवरी 2024 तक उपलब्ध रहेगा। एसबीआई ऑटो लोन पर एक साओल का एमसीएलआर (मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट्स) लागू करता, जो 8.55 % है। बैंक आईसी स्कोर, क्रेडिट, सीबिल स्कोर के आधार पर कार लोन पर 8.80% से 9.70% के बीच ब्याज लागू करता है, जो अलग-अलग हो सकती है। इसके साथ ही एसबीआई होम लोन पर स्पेशल कैंपेन के तहत ग्राहकों को होम लोन की ब्याज दर पर 0.65 प्रतिशत तक की छूट दे रहा है, ये ऑफर 31 दिसंबर, 2023 तक के लिए उपलब्ध होगा।

ऑनलाइन पेमेंट पर नहीं लगेगा चार्ज

Festive Offers 2023
Bank Festive Offers 2023-Payment Charge

पंजाब नेशनल बैंक के अपने ग्राहकों के लिए कुछ सर्विस को फ्री किया है। पीएनबी ने अपने करंट अकाउंट होल्डर्स के लिए RTGS , NEFT और IMPS पर सर्विस चार्ज को हटा दिया है। बैंक की इस अनाउंसमेंट के बाद पीएनबी के करंट अकाउंट होल्डर्स को ऑनलाइन पेमेंट करते हुए किसी तरह का चार्ज नहीं देना पड़ेगा। बैंक ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी।

होम लोन की प्रोसेसिंग फीस पर छूट

इस त्यौहारी सीजन में बैंक ऑफ बड़ौदा ने 8.40 प्रतिशत की दर से होम लोन का ऑफर किया है। साथ ही लोन की प्रोसेसिंग फीस पर भी पूरी तरह से छूट का एलान किया है। इतना ही नहीं बैंक ने 20 लाख के पर्सनल लोन पर 0.80 प्रतिशत की छूट का ऑफर दिया है। वहीं कार लोन पर 8.70 प्रतिशत की शुरुआती ब्याज दर दिए जा रहे हैं। इसपर भी कोई प्रोसेसिंग फीस नहीं लगाई जा रही है।

वर्तमान में गृहलक्ष्मी पत्रिका में सब एडिटर और एंकर पत्रकारिता में 7 वर्ष का अनुभव. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी दैनिक अखबार में इंटर्न के तौर पर की. पंजाब केसरी की न्यूज़ वेबसाइट में बतौर न्यूज़ राइटर 5 सालों तक काम किया. किताबों की शौक़ीन...