Overview:
Baby Sensitive Skin Care : बच्चों की स्किन काफी ज्यादा सेंसटिव होती है, जिसकी वजह से उनकी स्किन को अतिरिक्त देखभाल की जरूरत है। आइए जानते हैं कैसे करें बच्चों की स्किन की केयर?
Baby Sensitive Skin Care: हर माता-पिता अपने बच्चों की देखभाल बेहतर तरीके से करना चाहते हैं, इसलिए वे अपने बच्चों के लिए जरा भी लापरवाही बरतना नहीं चाहते हैं। लेकिन कई बार अनचाने में बच्चों की स्किन पर रैशेज होने लगते हैं, इसका कारण उनकी सेंसटिव स्किन होती है। बच्चों की स्किन काफी ज्यादा सेंसटिव होती है, जिसकी वजह से उनकी स्किन पर रैशेज, दाने-फुंसी जैसी परेशानी हो सकती है। ऐसी स्थिति में बच्चों की स्किन की देखभाल बेहतर ढंग से करने की जरूरत होती है। खासतौर पर आप डेली रुटीन में हल्के-फुल्के बदलाव करके उनकी स्किन पर ग्लो ला सकते हैं। आइए जानते हैं बच्चों की सेंसटिव स्किन की केयर कैसे करें?
रोजाना बच्चों को नहालने से बचें

कई माता-पिता अपने बच्चों को रोजाना नहलाते हैं, लेकिन ऐसा करना बच्चों की स्किन के लिए सही नहीं होता है। जब आप बार-बार उनकी स्किन पर साबुन लगाकर नहाते हैं, तो उनकी स्किन से तेल काफी ज्यादा निकल जाता है। ऐसे में स्किन ड्राई होने लगती है, जो खुजली और रैशेज का कारण बन सकता है। इसलिए कोशिश करें कि बच्चों को सप्ताह में 3 से 4 बार ही नहलाएं। वहीं, नहलाते समय केमिकल फ्री साबुन और शैंपू का प्रयोग करें। साथ ही बिना खुशबूदार साबुन का ही इस्तेमाल करें।
समय पर बदलें डायपर

बच्चों की स्किन काफी ज्यादा नाजुक होती है। ऐसे में अगर आप उन्हें लंबे समय तक गीला डायपर पहनाए हुए छोड़ देते हैं, तो उनकी स्किन पर रैशेज, लाल निशान, खुजली जैसी परेशानी हो सकती है। ऐसे में कोशिश करें कि हर 3 घंटे के अंतरात में बच्चे का डायपर बदलें। साथ ही कुछ समय के लिए उनके प्राइवेट पार्ट्स को खुला हुआ छोड़ें। ऐसा करने से बच्चों को स्किन पर इरिटेशन की परेशानी कम होगी। साथ ही नमी भी कम होगा।
बच्चों की स्किन को सीधी धूप से रखें दूर

बच्चों की स्किन काफी ज्यादा सेंसटिव होती है। मुख्य रूप से अगर आपका बच्चा काफी ज्यादा छोटा है यानी शिशु की उम्र 6 माह से कम है, तो अपने शिशु को सीधे धूप के संपर्क में कम आने दें। इससे उनकी स्किन को नुकसान पहुंचने का खतरा रहता है। उनकी स्किन को डायरेक्ट धूप के संपर्क से बचाने के लिए उन्हें फुल बाजू का कपड़ा पहनाएं और साथ ही सूती कपड़े से अच्छी तरह से ढककर रखें।
स्किन मॉइस्चराइजर का करें प्रयोग

सेसंटिव स्किन पर नियमित रूप से मॉइस्चराइजर लगाना बहुत ही जरूरी होता है। अगर आपका बच्चा काफी ज्यादा छोटा है, तो उनकी स्किन को हमेशा मॉइस्चराइज रखें। कोशिश करें कि सही मात्रा में मॉइस्चराइजर का प्रयोग करें। ज्यादा या कम मात्रा में मॉइस्चराइज लगाने से भी उनकी स्किन खराब हो सकती है। स्किन का अगर कुछ हिस्सा ज्यादा ड्राई हो रहा है, तो ऐसे हिस्सों पर पेट्रोलियम जेली का प्रयोग करना सही हो सकता है।
बच्चों की स्किन काफी ज्यादा सेंसटिव होती है। ऐसे में आपको उनकी स्किन का अतिरिक्त देखभाल करने की जरूरत होती है। हालांकि, इस बात का भी ध्यान रखें कि अगर आपके बच्चे की स्किन काफी ज्यादा खराब हो रही है तो ऐसी स्थिति में आप तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
