बच्चे का नाम रख रहे हैं तो काम आएंगे ये 6 टिप्स: Baby Name Tips
Baby Name Tips

Baby Name Tips: पहले के माता-पिता बच्चों का नाम रखते समय ज्यादा सोच-विचार नहीं करते थे लेकिन नये जमाने के माता-पिता अपने बच्चो का नाम रखने से पहले काफी सोचते हैं, यहां तक कि कुछ लोग तो अपने बच्चों का नाम अपने पसंदीदा सेलेब्रिटी के बच्चे के नाम पर रखने लगे हैं।

व्यक्ति के जीवन में उसका नाम बहुत मायने रखता है। व्यक्ति की पहचान उसके नाम से की जाती है और नाम का जीवन पर बहुत प्रभाव पड़ता है। नाम को व्यक्ति अपनी संस्कृति और अपने धर्म से जोड़ कर देखता है। कई बार इंसान अपने धर्म के अनुसार नाम रखता है तो कभी राशि के अनुसार या फिर उसे प्रभावित करने वाले लोगों के नाम पर अपने बच्चे का नाम रखता है। आप किसी को उसके नाम से ही याद रख पाते हैं उसके गुण उसके नाम के बाद ही आते हैं। तो जब नाम व्यक्ति के जीवन में इतना महत्वपूर्ण है तो क्यों न आप भी नाम को गंभीरता से समझें और अपने बच्चों को एक अच्छा नाम दें। चलिए जानते हैं कि आप अपने बच्चे का नाम किस तरह से रख सकती हैं। 

राशि के अनुसार

राशि के आधार पर कई लोग अपने बच्चों का नाम रखते हैं। राशि के अंतर्गत जो भी अक्षर होते हैं उनसे नाम रखे जाते हैं। ये तरीका बेहद पुराना है जिसके अनुसार नाम रखे जाते हैं। पुराने समय से लोग ये मानते हैं कि इस तरह नाम रखना बहुत शुभ होता है। इसमें आपको अक्षर के बारे सोचना भी नहीं पड़ता आपको आसानी से एक अक्षर मिल जाता है।

देवी और देवताओं के नाम पर

पुरातन काल ही नहीं बल्कि आज भी लोग अपने धर्म के देवी देवताओं के नाम पर अपने बच्चों का नाम रखना पसंद करते हैं। उनका यकीन होता है कि वो जब अपने बच्चों को पुकारेंगे तो अपने ईष्ट का नाम ले सकेंगे यानी ईश्वर का नाम उनकी जबान पर बार-बार आ सकेगा और इस तरह ईश्वर का नाम उनके घर में गूंजेगा। आज भी लोग अपने ईष्ट के नाम पर अपने बच्चों का नाम रखना पसंद करते हैं।

विदेशी नाम

आज कल लोगों में ग्रीक नाम रखने का शौक हो गया है। अंग्रेजी के नाम में भी लोगों की रूचि बढ़ी है। इस तरह के नाम काफी पसंद किए जा रहे हैं। ग्रीक नाम रखने की वजह जो ज्यादातर लोगों को लगती है वो है इसका अलग होना। आप उसे ही याद रख पाते हैं जो कुछ अलग हो ऐसे में ग्रीक नाम आपको एक अलग पहचान देते हैं और वो अपनी ओर आकर्षित भी करते हैं।

पसंदीदा व्यक्ति से प्रभावित नाम

Baby Naming Tips
Baby Name Tips Idea

कई बार हमारे जीवन में ऐसे लोग होते हैं जिन्हें हम बहुत पसंद करते हैं या उन्हें अपनी प्रेरणा मानते हैं तो हम उनके नाम पर अपने बच्चों का नाम रखना पसंद करते हैं। फिर चाहे वो कोई अभिनेता हो या कोई अभिनेत्री या फिर कोई आम व्यक्ति लेकिन आपकी नजर में बेहद खास। ज्यादातर लोग इस तरह नाम रखना पसंद करते हैं।

पेरेंट्स का नाम जोड़कर नाम रखना

आजकल हम कई माता-पिता को देखते हैं कि वो अपने-अपने नाम का हिस्सा जोड़कर अपने बच्चे का नाम बनाते हैं। ये एक अच्छा तरीका है बच्चों का नाम रखने का। इस तरह आप एक प्यारा नाम रख सकते हैं। कई अभिनेता और अभिनेत्रियों ने भी अपने बच्चों के नाम रखे हैं।

बुजुर्गों के नाम पर नाम रखना

कई बार हम सुनते हैं कि लोग अपने बुुजुर्गों के नाम पर अपने बच्चे का नाम रखते हैं, हालांकि ये चलन पुराना है लेकिन ऐसा भी होता था कि लोग इस तरह नाम रखते थे ताकि वो अपने बुजुर्गों को याद कर सकें। ऐसे कई उदाहरण हैं जैसे अभिनेत्री नारायणी शास्त्री, उनका नाम ‘नारायणी, उनके पिता जी ने अपनी मां के नाम पर रखा।

आप इन तरीकों से अपने बच्चों के नाम रख सकते हैं। क्योंकि आप नाम के महत्व को समझते हैं तो इसलिए ऐसा नाम रखें जो आपके बच्चों को एक अलग पहचान देता हो। बच्चे का नाम रखना बेहद संजीदा काम है। इसे नजरअंदाज नहीं किया जाता है और न ही किया जाना चाहिए, क्योंकि भले ही व्यक्ति की पहचान उसके काम से होती है लेकिन उस पहचान के बाद उसे उसके नाम से ही जाना जाता है। यही कारण है पुराने समय में नामकरण पर बहुत सोच विचार कर घर के बच्चों को नाम दिया जाता था। हर माता-पिता ये जरूर चाहेंगे कि अपने बच्चे को कोई ऐसा प्रभावशाली नाम दें ताकि वो याद किया जाए और वो समाज में सम्मानित हों।