Mystic Baba Vanga’s shocking 2026 gold price prediction creates a buzz among investors

Summary: 2026 में सोने की कीमतों को लेकर बाबा वेंगा की चौंकाने वाली भविष्यवाणी!

बुल्गारिया की प्रसिद्ध भविष्यवक्ता बाबा वेंगा ने 2026 में सोने की कीमतों को लेकर एक भविष्यवाणी की है। इस खबर ने निवेशकों और बाजार विशेषज्ञों का ध्यान खींच लिया है, क्योंकि सोना हमेशा से ही सुरक्षित निवेश माना जाता रहा है

Baba Vanga Gold Prediction:  पिछले कुछ दिनों से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने की कीमतों में लगातार तेजी देखी जा रही है। हालांकि दिवाली के बाद भारत के बाजार में थोड़ी नरमी जरूर आई है, लेकिन यह गिरावट अब तक की बढ़ोतरी की तुलना में बहुत मामूली है। ऐसे में निवेशकों की नजर अब 2026 पर है, क्योंकि बुल्गारिया की प्रसिद्ध भविष्यवक्ता बाबा वेंगा ने सोने के दामों को लेकर एक ऐसी भविष्यवाणी की है, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। तो आइए जानते हैं, आखिर क्या कहा था बाबा वेंगा ने अपनी इस भविष्यवाणी में।

Baba Vanga’s prophecy hints at a massive rise in global gold prices by 2026.
Baba Vanga

बाबा वेंगा ने दावा किया था कि 2026 में वैश्विक स्तर पर बड़ा आर्थिक उथल-पुथल देखने को मिलेगा। उनकी मानें तो यह संकट इतना बड़ा होगा कि सोने की कीमतों में तेजी से उछाल आएगा। बाजार में मंदी के बीच सोने में निवेश करने वाले लोगों को रिकॉर्ड तोड़ मुनाफा हो सकता है। अगर यह भविष्यवाणी सच साबित होती है, तो बाजार विशेषज्ञों का अनुमान है कि सोने की कीमतें 25 से 40% तक बढ़ सकती हैं, जिससे यह धातु फिर से अपने चरम स्तर पर पहुंच जाएगी। माना जा रहा है कि 2026 तक सोने की कीमत ₹1,62,500 से ₹1,82,000 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकती है — जो अब तक का सबसे ऊंचा स्तर होगा।

24 अक्टूबर को MCX पर दिसंबर अवधि वाले सोने का वायदा ₹1,23,587 प्रति 10 ग्राम पर खुला, और दिन के अंत में यह थोड़ा घटकर ₹1,23,451 पर बंद हुआ। हफ्ते के दौरान सोना ₹1,24,239 के उच्चतम और ₹1,21,400 के निचले स्तर तक पहुंचा। दिवाली से पहले सोने की कीमतें ₹1,30,000 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई थीं, लेकिन उसके बाद से इसमें कुछ गिरावट देखी जा रही है। हालांकि विश्लेषकों का मानना है कि यह अस्थायी है और लंबी अवधि में कीमतों में फिर से तेजी लौट सकती है।

Investors stunned as Baba Vanga’s gold prediction for 2026 suggests record-breaking prices.
Gold rate

वहीं, विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि निवेशक लंबी अवधि के दृष्टिकोण से सोने में धीरे-धीरे निवेश करें। फिलहाल की छोटी गिरावट को “खरीदारी का मौका” माना जा रहा है। डिजिटल गोल्ड, गोल्ड ईटीएफ और गोल्ड बॉन्ड जैसे विकल्प भी इस समय अच्छे माने जा रहे हैं, क्योंकि इनमें शुद्धता और सुरक्षा दोनों की गारंटी होती है।

बाबा वेंगा अपने सटीक अनुमानों और रहस्यमयी भविष्यवाणियों के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने अपने जीवनकाल में कई ऐसी घटनाओं की भविष्यवाणी की थी, जो बाद में सच साबित हुईं। कहा जाता है कि उन्होंने अमेरिका में 9/11 आतंकी हमले, चेर्नोबिल हादसे, और ब्रेक्जिट जैसी बड़ी घटनाओं का पहले ही ज़िक्र कर दिया था। हालांकि कई लोग उनकी बातों को मात्र संयोग मानते हैं, लेकिन फिर भी उनकी भविष्यवाणियां आज भी दुनियाभर में चर्चा और जिज्ञासा का विषय बनी रहती हैं।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...