वैलेंटाइन डे है प्यार के इजहार का दिन, अपने प्रेम सम्बन्धों को दुबारा जीने का दिन, रूठे हुए साथी को मनाने का दिन। बिखरे हुए रिश्तो को संवारने का दिन। आजकल प्रेमी युगल बड़ी बेसब्री से इस दिन का इंतजार करते है। उनके लिए ये दिन किसी उत्सव से कम नहीं है। जैसे-जैसे यह दिन पास आता जाता है दिल को धड़कन बढ़ती जाती है। लेकिन वहीं दूसरी तरफ वह यह जानने के इच्छुक भी रहते है कि उनका यह रिश्ता कितना लम्बा चलेगा, वास्तव में उनके साथी उनके प्रति वफादार है कि नहीं। क्या वह वैवाहिक बंधन में बंध पायेगे नहीं।
आपके इन सभी प्रश्नों का उत्तर है गुडलक गुरू निशा घई के पास। वो आपको बताएगी कैसे आप अपने प्रेमी की हथेली का रंग देख कर जान सकते है कि वह आपसे कितना प्यार करता है ?

हथेली के रंग से पहचानें –
गुलाबी रंगत के हाथ वाले व्यक्ति अपने साथी की इच्छाओं का ख्याल रखते है। उनके प्रेम में करूणा रहती है। वह संवेदनशील होते है और अपने सम्बन्धों को देर तक निभाते हैं।
लाल रंग की हथेली वाले व्यक्ति के प्रेम में जुनून रहता है। उनके रोमांस में भी आवेग के मात्रा की अधिकता रहती है जिस कारण उनके सम्बन्धों में विकार आ जाता है।
शुक्र प्रधान प्रेमी होते हैं शौकीन मिजाज – शुक्र प्रेम और आकर्षक का ग्रह है। जिसका शुक्र कुण्डली या हथेली में उच्च का होता है वह अच्छे प्रेमी होते है। उनका व्यक्तित्व भी आकर्षक होता है वे रूपवान भी होते है। वह अपने साथी को खुशी का पूरा ध्यान रखते है। खुद क्योंकि शौकीन मिजाज के होते है इसलिये, नये गिफ्ट, फिल्म, सैर सपाटा करा कर अपने साथी को खुश रखते हैं।
गुरू प्रधान प्रेमी संबंधों में होते हैं वफादार – प्रेम या विवाह के सम्बन्धों में स्थिरता अति आवश्यक है। गुरू प्रधान व्यक्ति का प्रेम सौम्य और स्थिर होता है। जिन जातको की कुण्डली या हथेली में गुरू उन्नत़ है वह अपने सम्बन्धों में वफादार होते हैं और देर तक सम्बन्ध निभाते है। हथेली पर जुपिटर का क्रास जल्दी विवाह करवाता है। यह संकेत प्रेम विवाह का भी है। अगर आप भी अपने प्रेमी से प्रेम विवाह करना चाहते है तो हथेली में जपिटर का क्रास चेक करें।
चंद्रमा प्रधान प्रेमी होते हैं भावुक – चंद्रमा एक अति रोमाटिंक ग्रह है। उच्च चन्द्रमा वाले जातक अकसर कविता, शायरी या चित्र के माध्यम से अपना प्रेम प्रकट करते है। अगर आपके हाथ या कुण्डली में चन्द्रमा नीचे का है तो ऐसे लोगों के एक से ज्यादा प्रेम सम्बन्ध होते है। चन्द्रमा प्रधान व्यक्ति दिल के भावुक होते है और अपने साथी के दिल की गहराईयों से चाहते है।
बुध प्रधान प्रेमी होते हैं चुलबुले – अब बात करते है चुलबुले प्रेमियों की। बातों के धनी, बुध प्रधान व्यक्ति प्रेम में हमेशा उत्साहित रहते हैं। उन्हें अपने रूठे साथी को अच्छे से मनाना आता है। प्रेम पत्र, ट्वीट, फेसबुक द्वारा अपने साथी से हमेशा जुड़े रहते है।
सूर्य प्रधान प्रेमी होते हैं आकर्षक – अगर आपको बहुत सुन्दर दिखना अच्छा लगता है तो कहीं न कही आपमें सूर्य की अधिक क्वालिटी है। सूर्य प्रधान जातक खुद भी सुन्दर एवम आकर्षक होते है और अपना प्रेमी भी सुन्दर एवम आकर्षक चाहते हैं। यह स्वतंत्र विचार के होते है। इम्प्रेस करना के इन्हें अच्छा लगता है। जेब में पैसे हो या न हो गिफ्ट हमेशा महंगा ही खरीदेगे। यह लोग साफ मन के साफ होते हैं अपने साथी का हमेशा ख्याल करते है।
यह भी पढ़े –
जानिए कैसे फेंगशुई से लाएं घर में खुशहाली
बहुमंजिले भवन और फ्लैट में भी ध्यान रखें वास्तु का
आपकी हथेली में कहीं विदेश यात्रा का योग तो नहीं
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर
सकती हैं।
