Zodiac Sign: अगर सेक्स की बात करें तो माहौल को गर्म करने के लिए केवल आपके शरीर का लिबिडो ही महत्वपूर्ण नहीं माना जाता है बल्कि आपके राशि फल भी इस मामले में अहम भूमिका निभाते हैं। कुछ राशियों में अधिक सेक्स ड्राइव होती है तो कुछ में कम। अगर आप भी अपने सेक्स से जुड़ी इच्छाओं और पसंद न पसंद को जानना चाहते हैं तो जरूर पढ़ें यह राशि फल। हो सकता है आपके पार्टनर से जुड़े कुछ राज आपको पता लग जाएं।
वृश्चिक(Oct. 23-Nov. 21)

इस राशि के लोगों को सबसे ज्यादा सेक्सी माना जाता है। यह अपने रिप्रोडक्टिव ऑर्गन से रूल होते हैं। हालांकि इसका मतलब यह नहीं होता कि यह किसी के साथ भी बेड पर आ जाते है। इनके स्टैंडर्ड काफी हाई होते हैं और यह अपने पार्टनर को लेकर सुपर सिलेक्टिव होते हैं।
मेष(March 21-April 19)

मेष राशि वाले लोगों का लिबिडो और सेक्स ड्राइव काफी तेज होती है। यह लोग एक्शन ओरिएंटेड होते हैं। इनके लिए सेक्स करना सांस लेने जितना प्राकृतिक होता है। इनके साथ सेक्स करना एक न भूलने योग्य अनुभव होता है जिस कारण इनके पार्टनर को इनकी और अधिक जरूरत होती है।
वृषभ (April 20-May 20)

यह राशि प्यार और कडलिंग में ज्यादा विश्वास रखती है। यह वीनस ग्रह द्वारा रूल होते हैं जो सेनुसल लविंग और रोमांस का प्रतीक होता है। यह या तो पूरी रात भर कामवासना में लीन रहते हैं या फिर केवल कडल करके सोना पसंद करते हैं।
मीन(Feb. 19-March 20)

यह काफी रोमांटिक लोग होते हैं। यह उन सेक्सुअल और रोमांटिक अनुभवों को जीने में विश्वास रखते हैं जिसमें वह असलियत से थोड़ी देर के लिए बच सकें। अगर इनका हृदय आपके साथ सुरक्षित महसूस करता है तो यह आपको अपना शरीर सौंप सकते हैं नहीं तो नहीं।
सिंह (July 23-Aug. 22)

सिंह राशि वाले लोग अपने पार्टनर से उम्मीद करते हैं कि उनकी नजरें इन पर ही रहें। यह चाहते हैं कि इनके पार्टनर को पता हो कि इन्हें सिड्यूस किस तरह किया जाता है और इन्हें पता होता है कि पार्टनर की ईगो कम करके उनके साथ लंबे समय तक बेड में कैसे रहा जा सकता है।
कर्क (June 20-July 22)

अगर आप किसी कर्क राशि वाले इंसान का दिल जीतने में सफल हो जाते हैं तो वह अपने अंदर की इच्छाएं और अपना लिबिडो सब कुछ आपके सामने स्पष्ट कर देंगे। यह पार्टनर के साथ जीतना ज्यादा इमोशनल रूप से कनेक्ट होंगे उतना ही इनकी सेक्स ड्राइव भी बढ़ती है।
मकर (Dec. 22-Jan. 19)

इस राशि के लोग अपने काम के प्रति हमेशा डेडीकेटेड और सीरियस रहते हैं। यह बेडरूम में भी काफी हार्ड होते हैं। अगर आप उनके साथ कंसिस्टेंट रह पाते हैं तो इनका स्टैमिना बाकी राशियों के मुकाबले सबसे ज्यादा होता है।
धनु (Nov. 22-Dec. 21)

यह थोड़े फ्लर्ट करने वाले लोग होते हैं। यह सेक्स को केवल फन मानते हैं। इनका लिबिडो हाई होता है लेकिन यह बोर भी काफी जल्दी हो सकते हैं। इनको अपने अंदर इंटरेस्टेड रखने के लिए हमेशा नई-नई चीजें ट्राई करते रहें।
मिथुन (May 21-June 20)

यह लोग सेक्स के दौरान संवाद बनाए रखने में रुचि रखते हैं। जब यह टर्न ऑन होते हैं तो अपने पार्टनर को बता देते हैं। इनकी सेक्स ड्राइव और लिबिडो समय समय पर ठंडे पड़ जाते हैं। जब यह मूड में होते हैं तो काफी अच्छा परफॉर्म करते हैं।
कन्या (Aug. 23-Sept. 22)

यह हमेशा अपने काम के बारे में सोचते रहते हैं। इसलिए ही यह बेड पर अपने पार्टनर के साथ इस अनुभव में पूरी तरह चूर नहीं हो पाते हैं। कई बार इनके लिए सेक्स थोड़ा निराशाजनक हो सकता है।
तुला (Sept. 23-Oct. 22)

यह थोड़े निराशा जनक प्रकार के रोमांटिक लोग होते हैं। यह बेड में बहुत अच्छे होते हैं लेकिन इमोशंस के बीच बैलेंस बनाना चाहते हैं। इनकी सेक्स लाइफ पूरी तरह से खत्म भी नहीं हुई रहती है लेकिन हमेशा भी यह मूड में नहीं रहते हैं।
कुंभ (Jan. 20-Feb. 18)

यह अपने विचारों में उतने खोए रहते हैं की सेक्स को ज्यादा प्राथमिकता नहीं देते हैं। यह ज्यादा काम के चलते सारे लिबिडो को कोने पर कर देते हैं। वह हमेशा सेक्स रिलेशन में लिबिडो पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं।