Budha Gochar 2025: ग्रहों के राजकुमार कहे जाने वाले बुध देव 7 अप्रैल को मार्गी होने जा रहे हैं और ठीक एक महीने बाद यानी 7 मई को बुध का मेष राशि में गोचर होगा। बुद्धि और वाणी के कारक बुध देव वर्तमान में मीन राशि में स्थित हैं और यहां से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करने वाले हैं। बुध के इस राशि परिवर्तन का वैसे तो सभी राशियों पर अच्छा बुरा प्रभाव पड़ेगा लेकिन इनमें से कुछ राशियां ऐसी हैं जिनके लिए बुध देव तरक्की का रास्ता खोलने वाले हैं। बुध देव की कृपा से ये चार राशियां जीवन के हर क्षेत्र में सफलता के झंडे गाड़ सकती हैं।
तो चलिए जानते हैं कौन है वो 4 लकी राशियां।
मेष: बुध का गोचर मेष राशि में हो रहा है इसलिए इसलिए इस राशि के जातकों के जीवन में इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। खासतौर पर विद्यार्थियों पर बुध देव की विशेष कृपा रहेगी। यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिल सकता है। वहीं दूसरी ओर अगर आपकी शिक्षा में कोई बाधा आ रही है तो उसके भी दूर होने की प्रबल संभावना है। आर्थिक स्थिति में मजबूत आएगी और करियर में भी नए अवसरों की प्राप्ति होगी।
वृषभ: नौकरी हो व्यापार इस दौरान आपकी बड़ी तरक्की होगी। व्यापारियों को नई डील करने का मौका मिलेगा, वहीं नौकरीपेशा जातकों का प्रमोशन हो सकता है। यदि लंबे समय से आपका धन कहीं अटका है तो उसकी भी प्राप्ति हो सकती है। कोई पुराना पारिवारिक कर्ज खत्म हो सकता है। निवेश आदि करने के लिए यह समय अच्छा है। इस अवधि में आपको मानसिक शांति की अनुभूति होगी और विपरीत परिस्थितियों में भी आप समझदारी का परिचय देंगे।
तुला: इस राशि के जातकों के जीवन में कई बड़े बदलाव आ सकते हैं। कामकाज से जुड़ी समस्या का समाधान होगा। आय के नए स्त्रोत प्राप्त होंगे और पैसों की स्थिति में मजबूती आएगी। रिश्तों के लिहाज से यह समय बेहद शुभ रहेगा। कठिन समय में अपनों का प्रेम और सहयोग मिलेगा। जो विद्यार्थी विदेश जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं उन्हें सफलता मिल सकती है। बेरोजगार लोगो को रोजगार मिलने की प्रबल संभावना है।
कुंभ: आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। यदि लंबे समय से आपका कोई काम अटका है तो वह पूरा हो सकता है। व्यापारियों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पुराने संपर्कों से आपको अच्छा लाभ हो सकता है। नौकरी करने वाले लोग अगर अगर नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं तो आपको कुछ अच्छे ऑफर मिल सकते हैं। यदि नौकरी के साथ आप खुद का छोटा मोटा व्यवसाय करने वाले हैं तो यह समय आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी और आप अपनों को पर्याप्त समय दे पाएंगे। सुख सुविधा में वृद्धि होगी। आपको किसी कीमती वस्तु की भी प्राप्ति हो सकती है।
