आपके पैर की दूसरी उंगली अंगूठे से बड़ी है तो आपके अंदर हैं ये खूबियां: Foot Fingers Astrology
Foot Fingers Astrology

Foot Fingers Astrology: शास्त्रों में कई ऐसी विधा हैं, जिनकी वजह से किसी भी व्यक्ति का वर्तमान, भूत और भविष्य काल कैसा रहेगा इसका पता आसानी से लगाया जा सकता है। ज्योतिष शास्त्र के माध्यम से ही कुंडली बनाया जाता है और इसके ग्रहों की स्थिति कैसी है। इसके आधार पर वर्तमान और भविष्य के बारे में जानकारी प्राप्त की जाती है।

इसके अलावा सामुद्रिक शास्त्र को भी प्रमुख स्थान प्राप्त है। इस शास्त्र के अनुसार किसी के हाथों और पैरों की उंगलियों को देखकर काफी हद तक व्यक्ति के स्वभाव के बारे में पता लगाया जा सकता है। कई लोगों का अंगूठा बड़ा होता है और उसकी बगल वाली उंगली छोटी होती है। वहीं कई लोगों का अंगूठा छोटा होता है और उसके बगल वाली उंगली उससे बड़ी नजर आती है। इसी तरह प्रत्येक व्यक्ति के पैर का शेप अलग-अलग तरह का होता है। तो शेप के अनुसार लोगों के स्वभाव के बारे में जानेंगे कि आखिर उनकी खूबी क्या है।

Also read: शास्त्रों में निहित भोजन-विज्ञान: Food astrology

Foot Fingers Astrology
Samudrik Shastra Foot Fingers Palmistry

जिस व्यक्ति के पैर के अंगूठे की बराबर वाली उंगली बड़ी होती है। वह ब़ड़े ही भाग्यशाली माने जाते हैं और उनमें बहुत अधिक ऊर्जा होती है। ऐसे लोग अगर किसी काम में जुट जाएं तो उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। इन लोगों की एनर्जी देखते ही बनती है। इनकी मेंटल स्ट्रेंथ काफी मजबूत होती है और उनकी पर्सनैलिटी बेहद आकर्षक होती है। हालांकि फिजिकली यह ज्यादातर कमजोर ही देखे जाते हैं।

जिन व्यक्तियों की अंगूठे के दूसरी वाली उंगली उससे छोटी होती है। वह अपनी लाइफ में हमेशा खुश रहते हैं और इनका दिमाग काफी तेज होता है। ऐसे लोग पढ़ाई लिखाई में भी अच्छे बताए जाते हैं। लेकिन इनको गुस्सा तब आ जाता है जब कोई उनकी बात को स्वीकार नहीं करता है।

Toe Personality Tes
Toe Personality Tes

जिस व्यक्ति की बगल वाली उंगली अंगूठे के बराबर यानी दोनों एक ही साइज के हों तो ऐसे लोग अपने जीवन में काफी मेहनत करते हैं और मेहनत के दम पर समाज में एक अलग पहचान बनाते हैं । ऐसे लोग लड़ाई झगड़े में पड़ना बिल्कुल भी पसंद नहीं करते हैं।

शास्त्र के हिसाब से अगर किसी के पैर की उंगलियां मोटी हैं तो ऐसा व्यक्ति बेहद खुशमिजाज माना जाता है। ऐसे लोग सभी के दिलों में बसे रहते हैं और हर किसी को खुश रखने में माहिर होते हैं। वहीं जिनकी अंगूठे के बगल वाली उंगली पतली होती है वह काफी कंजूस मिजाज के होते हैं और पैसा खर्च करने में सबसे पीछे रहते हैं। ऐसा व्यक्ति चाहता है कि उसका पार्टनर हमेशा उसे महत्व दे और बड़ी ही चतुराई से अपने मन की बात मनवा लेते हैं।

शास्त्र के अनुसार जिनके पैर की उंगलियों के बीच आपस में दूरी होती है वह काफी ईमानदार तरह के व्यक्ति होते हैं। यह अपने पार्टनर के साथ पूरी ईमानदारी से अपना रिश्ता निभाते हैं। यह बेहद शांत स्वभाव के होते हैं और अन्य लोगों के साथ घुलने- मिलने से बचना चाहते हैं। ऐसे लोगों के सीमित दोस्त-संग होते हैं। ‌

प्रतिमा 'गृहलक्ष्मी’ टीम में लेखक के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। डिजिटल मीडिया में 10 सालों से अधिक का अनुभव है, जिसने 2013 में काशी विद्यापीठ, वाराणसी से MJMC (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की। बीते वर्षों...