घर में इन चीजों को रखने से सौभाग्य की होगी प्राप्ति, वास्तु शास्त्र में है बड़ा महत्व: Lucky Things For House
कुछ खास वस्तुएं घर में रखते हैं, जो जीवन में पॉजिटिव एनर्जी लाने के साथ-साथ सौभाग्य को भी अट्रैक्ट करती हैं। माना जाता है कि इन चीजों को घर में रखने से न सिर्फ आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं, बल्कि घर का माहौल भी शांत बना रहता है।
Lucky Things for House: हर इंसान की यही इच्छा होती है कि उसके घर में हमेशा सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे। इसी वजह से लोग वास्तु शास्त्र और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कुछ खास वस्तुएं घर में रखते हैं, जो जीवन में पॉजिटिव एनर्जी लाने के साथ-साथ सौभाग्य को भी अट्रैक्ट करती हैं। माना जाता है कि इन चीजों को घर में रखने से न सिर्फ आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं, बल्कि घर का माहौल भी शांत बना रहता है। तो चलिए जानते ऐसे कुछ चीजों के बारे में, जिन्हें अपने घर में रखने से आपके घर में सुख शांति हमेशा बनी रहेगी।
तुलसी का पौधा

तुलसी का पौधा घर में रखना बेहद शुभ माना जाता है। इसे देवी लक्ष्मी का रूप कहा गया है। तुलसी से घर में सकारात्मक ऊर्जा फैलती है और यह वातावरण को शुद्ध बनाती है। साथ ही, धार्मिक दृष्टि से भी यह पवित्र माना गया है। इसे रोज पानी देना और दीपक जलाना शुभ फल देता है। तुलसी का पौधा हमेशा पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए।
शंख
शंख को घर में रखने और बजाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। शंख की आवाज से वातावरण शुद्ध होता है और घर में देवताओं का वास माना जाता है। पूजा घर में शंख जरूर रखें और हर दिन पूजा के समय शंख बजाना शुभ होता है। यह मानसिक शांति भी प्रदान करता है।
घोड़े की नाल
घोड़े की नाल को बुरी नजर और नकारात्मक ऊर्जा से बचाने वाला सबसे शक्तिशाली टोटका माना जाता है। यह लोहे से बनी होती है और इसमें प्राकृतिक ऊर्जा होती है जो बुरी शक्तियों को रोकती है। इसे घर के एंट्रेंस गेट के ऊपर U शेप में लगाना चाहिए, जिससे सौभाग्य घर में बना रहे और धन वृद्धि हो।
हाथी की मूर्ति
हाथी शक्ति और बुद्धि का प्रतीक है। वास्तु शास्त्र में हाथी की मूर्ति घर में रखने से सुख-समृद्धि, वैवाहिक सुख और शांति आती है। यह व्यापार में भी तरक्की दिलाने वाला माना जाता है। सफेद हाथी की मूर्ति खास रूप से शुभ मानी जाती है। इसे मुख्य द्वार के दोनों ओर या ड्रॉइंग रूम में उत्तर दिशा में रखना उत्तम होता है। ध्यान रहे, हाथी की सूंड ऊपर की ओर होनी चाहिए।
मोरपंख

मोरपंख को भगवान श्रीकृष्ण से जोड़ा जाता है, और यह घर में सकारात्मक ऊर्जा लाने वाला एक अच्छा उपाय है। यह बुरी नजर, कलह और मानसिक तनाव को दूर करता है। मोरपंख को घर के पूजा स्थान, या बच्चों के कमरे में उत्तर दिशा की ओर रखना शुभ होता है। आप इसे अपनी किताबों, ऑफिस टेबल या तिजोरी में भी रख सकते हैं, इससे बुद्धि और धन दोनों में वृद्धि होती है।
