किसी भी महिला के होंठ सिर्फ उसकी खूबसरती को ही नहीं बयां करते हैं बल्कि सामुद्रिक शास्त्र की माने तो इससे उससे व्यक्तित्व को भी जाना जा सकता है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार आप किसी भी लड़की के महज होंठ को देखकर उसके स्वभाव, गुण और भाग्य का आंकलन कर सकते हैं। हर महिला के चेहरे और लिप्स की बनावट अलग-अलग होती है। आइए, जानते हैं क्या कहते हैं पतले होंठ, तो कैसी होती हैं मोटे लिप्स वाली लेडीज़-
 
  • काले और धब्बेदार होंठ महिलाओं के लिए अच्छे नहीं माने जाते हैं। ऐसी महिलाओं को अक्सर जीवन में आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। 
  • टेढ़े-मेढ़े लिप्स वाली महिलाओं को जीवन में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। बहुत संघर्ष करने के बाद वह अपने मंजिल को प्राप्त कर पाती हैं।
  • होंठों का ज्यादा लंबा होना अच्छा नहीं माना जाता है। ऐसी महिलाओं में काम की भावना ज्यादा होती है। साथ ही इनका अपने खान-पान पर कण्ट्रोल भी नहीं होता है। 
  • वहीं अगर किसी महिला के होंठ थोड़े बड़े हैं तो ठीक है लेकिन अगर सामान्य से ज्यादा बड़े हैं तो उस महिला को गुस्सा बहुत अधिक आता है। इनके भीतर धैर्य की कमी होती है और किसी न किसी बात को लेकर मन अशांत रहता है। 
  • अगर किसी महिला के होंठ का शेप सामान्य से कुछ बड़ा है तो ऐसी महिलाएं धार्मिक विचार वाली होती हैं। उन्हें भगवान पर बहुत भरोसा होता है। किसी भी काम को करने से पहले एक बार भगवान का नाम जरूर लेती हैं।  
  • अगर किसी महिला का होंठ लाल हो तो उसे उसके शुभ माना जाता है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार ऐसे लोग जल्द ही धनवान बन जाते हैं।
  • पतले होंठों वाली महिलाएं अपने नियम और कानून को काफी मानती हैं और उन्ही के अनुसार अपने जीवन में आगे बढ़ती हैं। वह जो भी काम करती हैं, उन्हें देर से ही सही लेकिन सफलता मिलती है।
  • सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिस भी महिला के होंठ नैचुरली गुलाबी होते हैं, वे बहुत ही भाग्यशाली होती हैं। वह धन-धान्य से भरपूर होती है। ऐसी महिलाएं सुखी जीवन जीने वाली होती हैं।
  • किसी स्त्री के होंठ गुलाबी हो और एक-दूसरे पर बराबर बैठते हों, तो वह स्त्री बहुत ही लकी होती है। इन्हें जीवन में हर तरह के सुख और वैभव प्राप्त होता है। उन्हें हर कदम पर भाग्य का सहयोग मिलता है।