ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आकाश में विचरित करते ग्रहों की चाल और दिशा का धरती लोक के जीवन पर काफी प्रभाव पड़ता है। जब एक ग्रह, एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है, तो इसका असर उस राशि के जातकों के साथ बाकी राशि के जातकों पर भी पड़ता है। जैसा कि इस मंगलवार, 17 सितम्बर को ग्रहों के राजा सूर्य, सिंह से निकलकर कन्या में प्रवेश करने जा रहे हैं। ऐसे में कन्या राशि में सूर्य के साथ बुध और शुक्र की युति बन रही है, जो कि विभिन्न राशियों पर अलग-अलग प्रभावकारी होगा। तो चलिए जानते हैं कि सूर्य का ये राशि परिवर्तन सभी 12 राशियों पर कैसा असर डालेगा।
मेष राशि के जातको के लिए सूर्य का ये राशि परिवर्तन मिलाजुला फलदायी होगी। दरअसल, मेष राशि के लिए सूर्य षष्ठम हो जाएगा, ऐसे में इसके प्रभाव स्वरूप जहां जातक को शत्रुओं पर विजय मिलेगी, वहीं स्वास्थ्य सम्बंधी कुछ समस्याएं भी हो सकती हैं।

वहीं वृष राशि के जातकों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन शुभफलदायी रहेगा। नौकरी में तरक्की के साथ ही संतान सुख मिलेगा।

मिथुन राशि के जातकों के लिए सूर्य का ये राशि परिवर्तन थोड़ा कष्टकारी साबित हो सकता है। इसके चलते जातक को जहां मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है, वहीं दुर्घटना होने के योग बन रहे हैं।

कर्क राशि के जातकों के लिए ये ग्रहगोचर शुभ है, इससे जातक को भाई-बहन से सहयोग वहीं सूर्य पराक्रम में भी सुधार करेगा। साथ ही नौकरी में आपको उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

सिंह राशि के जातको के लिए भी सूर्य का ये राशि परिवर्तन मिलाजुला फलदायी साबित होगी। आपको संपत्ति लाभ हो सकता है। पर साथ ही में स्वास्थ्य सम्बंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

वहीं कन्या राशि के लिए ये सूर्य का राशि परिवर्तन अहितकारी रहेगा, चूंकि सूर्य इस राशि में प्रवेश कर एक माह तक रहेगा। ऐसे में इसके प्रभाव स्वरूप जातक को मानसिक चिंता और उदासी बनी रहेगी।

तुला राशि के जातकों के लिए भी सूर्य द्वादश हो जाएगा, जिससे कि खर्चों में बढ़ोतरी होगी और अनावश्य व्यय होने से मन उदास रहेगा। साथ ही आंख में तकलीफ हो सकती है।

वहीं वृश्चिक राशि के लिए सूर्य एकादश रहेगा, ऐसे में इसके चलते आपको समय लाभदायक होगा। नौकरी में तरक्की मिलेगी।

धनु राशि के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन हितकारी साबित होगा। दशम सूर्य के चलते भाग्य का साध मिलेगा और सभी कार्य समय पर हो पाएंगे।

वहीं मकर राशि के जातकों के लिए नवम सूर्य अशुभ साबित होगा। इसके चलते जहां कार्य की अधिकता रहेगी, वहीं पैसों की भी कमी का सामना करना पड़ सकता है।

राशि के जातकों के लिए भी नवम सूर्य अशुभ साबित होगा। ऐसे में आपको वाहन चलाते समय सावधान रहना चाहिए। साथ ही बिजली से संबंधित चीजों का इस्तेमाल भी सतर्कता से करें।

मीन राशि के लिए भी सूर्य का ये राशि परिवर्तन शुभकारी नहीं है। सप्तम सूर्य के चलते आपका जीवन साथी से विवाद हो सकता है।

ये भी पढ़ें –
इस राशि की महिलाएं होती हैं सबसे बुद्धिमान
पूजा के नारियल का खराब निकलना, देता है ये बड़ा संकेत
बृहस्पतिवार को जरूर करें ये उपाय
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।
