चेरी रेड या रेड कलर

अगर यह आपका पसंदीदा कलर है तो यह बताता है कि आप अक्सर जोश से लबरेज रहती हैं। आप हिम्मती और साहसी हैं, लेकिन आपको गुस्सा जल्दी आता है। ऐसे लोगों में ऊर्जा ज्यादा होती है और शारीरिक शक्ति भी अच्छी होती है।

वाइन कलर

यह रंग आपका फेवरेट है या आप अक्सर इस रंग का इस्तेमाल करती हैं तो यह रंग नवीनता का सूचक है। ऐसी महिलाओं को नए प्रयोग करना पसंद होता है। अपनी शारीरिक फिटनेस का ध्यान भी रखती हैं, लेकिन मित्र कम बनाती हैं। हर बात का आंकलन करना इनकी आदत में शामिल होता है। इनका जीवन खुली किताब की तरह होता है।

ब्राउन कलर

ब्राउन लिपस्टिक के शेड्स को पसंद करने वाली महिलाएं अक्सर आत्मविश्वास से भरी होती हैं। नौकरी, व्यापार आदि में इनका इन्ट्रेस्ट रहता है। पैसे लेन-देन, शेयर, बैंकिग आदि में भी इनका दिमाग खूब चलता है। पारिवारिक या लव रिलेशन इनके बहुत अच्छे नहीं होते। तोल-मोल की बात करती हैं। सजग और जागरूक रहती हैं। मित्र भी सोच समझकर, फायदा नुकसान देखकर बनाती हैं, चिंता करने की इन्हें आदत होती है।

न्यूड कलर

आजकल न्यूड कलर लिपस्टिक्स बहुत ट्रेंड में हैं। जो महिलाएं इनका अक्सर प्रयोग करती हैं, वे जीवन में परिवर्तन में विश्वास करती हैं। अंदर से शर्मीली होती हैं, परंतु ऊपर से स्मार्ट और सजग दिखना चाहती हैं। ऐसी महिलाएं जिंदगी जीने और एंजॉय करने में विश्वास रखती हैं। मूडी होती हैं और उनको शारीरिक थकावट जल्दी होती है। जानकार लोगों से हंसी मजाक करना इन्हें पसंद होता है और दोस्ती भी निभाती हैं।

पिंक कलर

पिंक रंग का लिप कलर्स ज्यादातर महिलाएं इस्तेमाल करती हैं। जिन महिलाओं का यह लिप कलर फेवरेट होता है, वे कोमल हृदय की होती हैं और इमोशनल जल्दी हो जाती हैं। किसी पर आसानी से विश्वास भी कर लेती हैं। ऐसी महिलाएं मित्रों व परिवार का ध्यान रखती हैं। सुंदर दिखना, नये वस्त्र, फैशन का सामान आदि खरीदने में काफी खर्चा करती हैं।

ऑरेंज कलर

इस कलर की लिपस्टिक का इस्तेमाल करने वाली महिलाओं में आत्म-नियंत्रण और आत्मविश्वास के गुण होते हैं। नई चीजों को ट्राई करना, मित्र बनाना, घर को सजाना आदि चीज़ों का शौक होता है। ये किसी की अवहेलना या आलोचना नहीं करती। अपनी गरिमा बनाए रखती हैं। इनकी गरिमा के साथ कोई खिलवाड़ करे यह इन्हें पसंद नहीं है। धन का सही तरीके से सदुपयोग करती हैं। ये स्वतंत्र विचारधारा की होती हैं। जीवन में रिस्क लेना इन्हें पसंद होता है।

पीच कलर

इस रंग की लिपस्टिक का उपयोग करने वाली महिलाएं काफी दयालु और त्यागशील होती हैं। ऐसी महिलाएं अपने दोस्तों और परिवार का साथ हमेशा देती हैं। 

बरगंडी कलर

जिन महिलाओं को बरगंडी रंग पसंद होता है, वे आत्मविश्वास से भरी हुई अपने उद्देश्य के लिए जीती हैं। ऐसी महिलाएं रिजव्र्ड और शांत स्वभाव की होती हैं।

ये भी पढ़ें –
आप हमें फेसबुक, ट्विटर और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।