किसी बच्चे के जन्म से लेकर किसी की मृत्यु कर्म तक में गंगाजल का इस्तेमाल किया जाता है। इसी के चलते लोग अपने घरों में इस पवित्र जल को रखते हैं। मगर गंगाजल को घर में रखने के बाद उससे संबंधित कुछ सावधानियां को नहीं बरतते हैं। जाने-अनजाने में कुछ ऐसी गलती कर देते हैं, जिसकी वजह से नुकसान उठाना पड़ता है। जानिए ऐसी कौन-सी बातें हैं, जिनका ध्यान गंगाजल को घर में रखते वक्त रखना चाहिए-
- ज्यादातर लोग गंगाजल को प्लास्टिक की बोतल में रखते है, जिसे अशुभ माना जाता है। गंगाजल को हमेशा तांबे, कांच या चांदी के बर्तन में ही रखना चाहिए। चांदी के पात्र में रखा गया गंगाजल काफी शुभ होता है।
- गंगाजल को कहीं भी न रखे दें। घर के सबसे पवित्र जगह पर ही गंगा जल को रखना चाहिए और समय-समय पर उस जगह की साफ-सफाई भी करनी चाहिए। गंगाजल को जिस कमरे में रखें वहां कभी-भी शराब या मांस का सेवन ना करें।
- गंगाजल हो या फिर किसी दूसरी पवित्र नदी या सरोवर का जल, उसे हमेशा उत्तर-पूर्व यानी ईशान कोण में ही रखें।
- गंगाजल को कभी भी गंदे और जूठे हाथों से नहीं छूना चाहिए।
- गंगाजल का उपयोग करने से पहले हाथों को अच्छी तरह से साफ़ करके और उस पात्र को प्रणाम करके ही गंगाजल का उपयोग करें।
ये भी पढ़ें –
