घर की गंदगी को साफ़ करने के लिए हर किसी को झाड़ू का इस्तेमाल करना पड़ता है इसलिए आज हम आपको झाड़ू से जुड़े कुछ ऐसे वास्तु टिप्स के बारे में बताएंगे जो आपको नही करना है।

  • खुले स्थान पर झाड़ू रखना अपशकुन माना जाता है, इसलिए इसे छिपा कर रखें।
  • रात को झाड़ू नहीं लगाना चाहिए इससे हानि होती है।
  • रात के समय दरवाजे के सामने झाड़ू ना रखें  इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करती है।
  • झाड़ू को हमेशा लेटाकर रखना चाहिए। झाड़ू को खड़ा करके रखने पर कलह होता है।
  • झाडू के ऊपर पांव नहीं रखना चाहिए इससे लक्ष्मी का निरादर होता है।
  • सूर्यास्त के उपरांत घर में झाडू नहीं लगाना चाहिए क्योंकि यह व्यक्ति के दुर्भाग्य को निमंत्रण देता है।
  • पूजा घर के ईशान कोण यानी उत्तर- पूर्वी कोने में झाडू  नहीं रखना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और घर में बरकत नहीं रहती है।
  • झाड़ू को हमेशा उत्तर दिशा की ओर रखना चाहिए।
  • डाइनिंग हॉल में झाड़ू नहीं रखना चाहिए, ऐसा करने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होती हैं।
  • बेडरूम में झाड़ू नहीं रखना चाहिए, इससे संबंधों में खटास आती है।
  • झाड़ू के ऊपर पैर नहीं रखना चाहिए या कूदना नहीं चाहिए।
  • झाड़ू को जलाने से बचें, इससे घन की देवी लक्ष्मी नाराज होती हैं।
  • जब भी नई झाड़ू खरीदें हमेंशा कृष्णपक्ष में ही खरीदें, शुक्लपक्ष में झाड़ू नहीं लेना चाहिए।
  • झाड़ू से किसी जानवर को नहीं मारना चाहिए विशेषकर गाय को।
  • पुराना झाड़ू हटाकर नया निकालने के लिए शनिवार का दिन चुनें, इससे घर आकसमिक मुसीबतों से बचा रहता है पुराना झाड़ू हटाकर नया निकालने के लिए शनिवार का दिन चुनें।
  • अगर आपके घर का कोई सदस्य किसी काम के लिए निकला है तो आपको तुरंत झाड़ू नहीं लगाना चाहिए। इससे उस व्यक्ति के कामों में बाधाएं आती है।

ये भी पढ़ें –

पाना चाहते हैं मान-सम्मान और प्रतिष्ठा, तो रविवार के दिन करें ये उपाय

शनिदोष से मुक्ति चाहते हैं, तो शनिवार को कर लें ये उपाय

पूजा के नारियल का खराब निकलना, देता है ये बड़ा संकेत

आप हमें फेसबुकट्विटरगूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।