क्यों लगाते हैं लोग सात घोड़ों की पेंटिंग? जानिए सही दिशा और लाभ: 7 Horses Painting Vastu
7 Horses Painting Vastu

क्यों लगाते हैं लोग सात घोड़ों की पेंटिंग जानिए सही दिशा और लाभ

वास्तु में 7 हॉर्स पेंटिंग्स पॉजिटिव एनर्जी को अट्रैक्ट करता है जिससे व्यक्ति के जीवन में सफलता मिलने लगती है।

7 Horses Painting Vastu: अक्सर आपने लोगों को 7 घोड़ों की पेंटिंग दीवारों पर लगाए देखा होगा। घर की दीवारों पर पेंटिंग्स दीवारों की सुंदरता तो बढ़ाते ही हैं और साथ-साथ घर में सकारात्मक ऊर्जा भी लाते हैं। कुछ लोग पेंटिंग्स शौक से लगाते हैं, तो कुछ किसी खास वजह से। वास्तु में दौड़ते घोड़े प्रगति और सफलता का प्रतिनिधित्व करते हैं। 

घर में ऐसी पेंटिंग्स लगाना बहुत ही शुभ माना गया है। लेकिन इन सारी पेंटिंग्स को सही दिशा में लगाने से ज्यादा शुभ फल प्रदान करता है।इसलिए वास्तु में 7 हॉर्स पेंटिंग्स पॉजिटिव एनर्जी को अट्रैक्ट करता है, जिससे व्यक्ति के जीवन में सफलता मिलने लगती है।

7 घोड़ों की पेंटिंग्स का महत्व

7 Horses Painting Vastu
7 Horses paintings vastu

वास्तु शास्त्र में 7 नंबर को बहुत ही लकी माना जाता है। घोड़ों को वास्तु शास्त्र में बहुत ही शुभ माना जाता है क्यूंकि घोड़ा शक्ति और साहस का प्रतीक है। दौड़ते हुए घोड़े की तस्वीर लगाने से व्यक्ति के जीवन के हर पहलू पर सकारात्मक असर पड़ता है। ये व्यक्ति का भाग्य चमका सकता है। लेकिन अगर आप ये सोचते हैं कि घोड़ों की पेंटिंग लगाने से रातों रात आपकी किस्मत बदल जाएगी तो ऐसा बिल्कुल नहीं है। हां! ये भाग्यशाली तस्वीर है,अगर आप इसे वास्तु अनुसार सही स्थान पर लगाते हैं तो निश्चित ही धीरे धीरे आपके भाग्य में आश्चर्यजनक सुधार आएंगे।

7 हॉर्स पेंटिंग की सही दिशा

direction of 7 horses paintings
direction of 7 horses paintings

जब आप 7 हॉर्स की पेंटिंग घर में लगा रहे हैं तो ये सुनिश्चित करे कि इसे मुख्य द्वार पर,बेडरूम, पूजा रूम,वॉशरूम,स्टडी रूम में ना लगाएं । लिविंग रूम में आप इसे लगा सकते हैं।

7 हॉर्स पेंटिंग के लिए सबसे अच्छी दिशा दक्षिण के दीवार पर लगाएं। ये दिशा इस पेंटिंग के लिए सबसे उपयुक्त है। अगर आप लाइफ में सक्सेस और फेम पाना चाहते हैं तो दक्षिण के दीवार पर 7 दौड़ते घोड़े की पेंटिंग लगाएं।

अगर आप इस दिशा में पेंटिंग नहीं लगा पाते हैं तो आप पूर्व या उत्तर की दीवार पर दौड़ते घोड़े की तस्वीर लगाएं। उत्तर की दीवार पर लगाने से परिवार में समृद्धि आएगी। और पूर्व की दीवार पर लगाने से करियर में ग्रोथ होगा। 

लेकिन ध्यान रहे उपयुक्त दिशा में पेंटिंग ऐसे लगाएं कि दौड़ते घोड़ों का मुंह घर के अंदर की तरफ हो ना कि बाहर की तरफ।

7 हॉर्स पेंटिंग कैसी हो?

7 horses painting as per vastu
7 horses painting as per vastu

जब भी आप 7 हॉर्स की पेंटिंग लगाने का सोच रहें है तो कुछ बातों को ध्यान में रख लीजिए:

  • 7 घोड़े दौड़ती हुई अवस्था में हो ना कि रुकी हुई।
  • 7 घोड़ों का रंग सफेद होना चाहिए क्यूंकि सफेद शांति का प्रतीक है।
  • 7 दौड़ते घोड़े प्रसन्न मुद्रा में हो ना कि आक्रामक मुद्रा में।
  • 7 दौड़ते घोड़े बिना किसी बाधा के एक साथ दौड़ते हुए होने चाहिए।
  • 7 दौड़ते घोड़े खुले मैदान में दौड़ते हुए चित्रित हो ना कि पानी में।

वास्तुशास्त्र के नियमों के अनुसार आप अगर दौड़ते घोड़े की तस्वीर लगाते हैं तो आपके घर में सुख,शांति और समृद्धि के साथ साथ घर में सकारात्मक ऊर्जा का संतुलन बना रहता है। 

Leave a comment