पाँच दिन में दुबई में कहाँ-कहाँ घूमें?
यह जगह एडवेंचर लवर्स के लिए बहुत ही अच्छा ऑप्शन है, जिसमें सैंड सर्फिंग, बंजी जंपिंग, स्काई डाईविंग, वाटर डाईविंग, कैमल राइड, सैंड सफारी जैसा एडवेंचरस गेम्स शामिल हैं।
5 Days in Dubai : अगर आप विदेश जाने की ख्वाहिश रखते है और किसी ऐसी जगह जाना चाहते हैं, जहां आप कम समय और कम बजट में बेहतर तरीके से घूम फिर सकते हो। तो इसके लिए दुबई परफेक्ट जगह है। दुबई आजकल टूरिस्ट्स की पसंदीदा जगहों में से एक है।

यहां देखने के लिए बहुत कुछ है। दुनिया की सबसे ऊँची इमारत बुर्ज खलीफा भी यहीं है। यह जगह एडवेंचर लवर्स के लिए बहुत ही अच्छा ऑप्शन है, जिसमें सैंड सर्फिंग, बंजी जंपिंग, स्काई डाईविंग, वाटर डाईविंग, कैमल राइड, सैंड सफारी जैसा एडवेंचरस गेम्स शामिल हैं।
साथ ही आप फैमली के साथ बीच शॉपिंग, कैमल सफारी, अम्यूज़मेंट पार्क का भी मजा ले सकते है। दुबई में शानदार इंफ्रास्ट्रक्चर देखना और बड़े-बड़े मॉल्स में घूमना एक अलग ही एक्सपीरियंस कराता है। दुबई में होटल में रुकने का खर्च भी काफी ज्यादा है, तो अगर आप पहले से प्लानिंग करें और किसी ट्रैवल पोर्टल जैसे मैक माई ट्रिप के जरिए कम पैसों में यहां घूम सकते है। तो चलिए आपको बताते है कि दुबई की पांच दिन की यात्रा में आप क्या कुछ एक्सप्लोर कर सकते है।
पाम जुमेराह

दुबई का पाम जुमेराह बीच बेइंतहा खूबसूरत है, जिसे इंसानों का बनाया ‘आठवां अजूबा’ भी कहा जा सकता है। इसे ‘आठवां अजूबा’ इसलिए भी कहा जाता है क्योंकि इसका निर्माण सिर्फ रेत और पत्थरों से किया गया है। इसके निर्माण में 70 लाख टन पत्थरों का इस्तेमाल किया गया है। द्वीप बनाने के लिए 94 मिलियन क्यूबिक मीटर से अधिक रेत को समुद्र के तल से निकाला गया था। ये कृत्रिम द्वीप खजूर के पेड़ के आकार में बना है।
बुर्ज खलीफा और दुबई मॉल
बुर्ज खलीफा वैसे भी दुबई का मुख्य आकर्षण है जो कि 163 मंजिला बना हुआ है। आसमान छूती हुई इस बेहद खूबसूरत बिल्डिंग को देखने के लिए लाखों की संख्या में पर्यटक दुबई आते हैं। इसके इंटीरियर पार्ट में 24 केरेट गोल्ड का इस्तेमाल हुआ है। इसके अलग-अलग माले का टिकट अलग है। ये टूरिस्ट के आकर्षण का केंद्र है। ये इमारत 8 करोड़ की लागत से 6 साल में बनी है।

दुबई मॉल भी यहां एक अलग ही आकर्षण देता है। इसी मॉल के अंदर शार्क के साथ सी-डाइविंग भी की जा सकती है और स्नो पार्क में बर्फ के बीच खेल भी खेले जा सकता है। यहां 1200 से अधिक स्टोर मौजूद है। इस मॉल को दुबई शॉपिंग फेस्टिवल का घर भी कहा जाता है। इस पूरे मॉल को घूमने के लिए पूरा एक दिन चाहिए।
दुबई वॉटर फाउंटेन

दुनिया की सबसे बड़ी कोरियोग्राफ्ड वाटर फाउंटेन दुबई शहर में स्थित है। अगर आप एक शानदार शाम बिताना चाहते हैं तो आप यहां आकर इस फाउंटेन का भरपूर आनंद ले सकते हैं। यह फाउंटेन दुबई मॉल के पास बुर्ज खलीफा झील पर बना हुआ है। आपको यहां पर बॉलीवुड गानों पर थिरकते हुए सुंदर फाउंटेन दिखाई देंगे।
मिरेकल गार्डन
दुनिया के सबसे खूबसूरत गार्डन में से एक है। यहां पर सबसे बड़े और सबसे सुंदर प्राकृतिक फूलों के बागान है। फूलों से सराबोर यह गार्डन आप का मन मोह लेगा। यहां 50 मिलियन से ज्यादा फूल और 250 मिलियन पौधे हैं। मिरेकल गार्डन एक खूबसूरत फ्लावर गार्डन है।
बर दुबई
बर दुबई एक ऐसी जगह है, जहां के मीना बाजार में भारतीयों की सबसे अधिक दुकानें हैं। बर दुबई में सबसे अधिक भारतीय परिवार रहते हैं। इस स्थान पर दुबई का एकमात्र मंदिर भी है। यहां के रेस्टोरेंट्स में आपको इंडियन फूड सबसे ज्यादा दिखाई देगा। गोल्ड सूक मार्केट यहां की सबसे पुरानी मार्केट है। यह दुनिया की सबसे बड़ी सोने की मंडी है।
दुबई संग्रहालय
1787 में बनाया गया दुबई संग्रहालय अल फहीदी किले में स्थित है, जो कि सबसे पुराना भवन है। यह संग्रहालय आपको दुबई की पारंपरिक शैली दुबई शहर की वास्तुकला और उससे जुड़ी बहुत सी ऐतिहासिक जानकारियों को प्रदर्शित करता है।
बॉलीवुड पार्क
दुबई का पहला थीम पार्क जो बी-टाउन को पूरी तरह समर्पित है, यहां पर भारतीय सजावट, मेहंदी कलाकार, फिल्मों के पोस्टर, सितारों के रंगीन पुतले जैसी आकर्षक चीजें देखने को मिलेंगी। यहां बाहर से आए लोगों को बॉलीवुड की कुछ हिट फिल्में जैसे कि लगान और कई दूसरी फिल्मों के रीमिक्स दिखाए जाते हैं। यह जगह सीखने और अनुभव के लिहाज से काफी अच्छी है।
डेजर्ट सफारी
यह जगह दुबई के मुख्य ढांचे को दर्शाती है। यहां से सनसेट का नजारा बेहद खूबसूरत दिखाई पड़ता है। यहां आप डेजर्ट सफारी कर सकते हैं। रेत के टीलों पर रोलर कोस्टर की सवारी बेहद रोमांचकारी लगती है। यहां आपको चाय, कॉफी, मिनरल वाटर आदि की सुविधा मिलती है। यहां रेगिस्तान में घूमने के लिए आप एक ऊंट की सवारी कर सकते हैं, जो आपको पूरे रेगिस्तान में घुमा कर आएगा। यहां आराम करने के लिए आप एक टेंट भी ले सकते हैं। यहां पर आपको कालीन और तकिया भी उपलब्ध हो जाएगा। यदि आप यहां रात बिताना चाहते हैं तो इसके साथ ही आपको रात के लिए फूड भी अवेलेबल हो जाएगा और यहां के बैली डांसिंग का शो आप को मंत्रमुग्ध कर देगा।
बुर्ज अल अरब
बुर्ज अल अरब दुबई की एक सेवन स्टार होटल है, जो दुनिया की सबसे महंगे होटल्स में से एक है। यह होटल समुद्र तट पर अपने कृत्रिम द्वीप पर स्थित है। यह होटल दुनिया के टॉप फाइव सुपर लग्जरी होटल में शुमार है। होटल में एक आकर्षक फव्वारा और लॉबी मुख्य आकर्षण का केंद्र है।
गोल्ड सूक

दुबई की मशहूर गोल्ड सूक दुनिया की सबसे बड़ी सोने की मंडी है। दुबई में ना केवल अपने रेगिस्तान, एडवेंचर पार्क और रिसोर्ट के लिए मशहूर है बल्कि दुबई में कई शॉपिंग स्टोर मौजूद है, जिसके लिए दुबई जाना जाता है।
अब आप किसका वेट कर रहे हैं? जल्दी से इन जगहों को एक्सपलोर करने दुबई पहुंच जाए और कीजिए पूरे पाँच दिन जमकर मस्ती।




