खुद को सादगी पसंद दिखाना हो या फिर मासूम! लडकियां ऐसे मौकों पर हल्क रंग पहनना पसंद करती हैं। कुछ क्लासी पहनना हो तो इंग्लिश कलर्स के आउटफिट कैरी कर लेती हैं, लेकिन बोल्ड और डार्क कलर्स से आमतौर पर बचती नजर आती हैं।

आजकल तो शादी ब्याह जैसे कार्यक्रम में भी डार्क कलर पहनने का चलन खत्म हो रहा है। अब ऐसे में परेशानी उनकी है, जिसकी वार्डरोब बोल्ड कलर्स के आउटफिट से भरी हुई है। यदि आप भी इसी उलझन में हैं तो यह सबसे अच्छा मौका है अपनी वार्डरोब से बोल्ड कलर्स आउटफिट निकालने का।

हर साल मानसून में कुछ हाइलाइटेड कलर्स फैशन ट्रेंड्स में शामिल होते हैं। मानसून 2018 के लिए भी कुछ खास कलर्स को लिस्ट में शामिल किया गया है। चलिए जानते हैं कि इस साल कौन से कलर बारिश को और रंगीन बनाने वाले हैं!

ग्रीन शेड

मानसून के टॉप थ्री कलर्स की बात करते हैं तो सबसे पहले आता है ग्रीन शेड. हालांकि यह सदाबहार शेड है, जो मानसून के दौरान ही चमकता है। हर तरह के कॉप्लेक्शन पर यह कलर सूट करता है। अगर आपको वॉर्म टोन वाले कलर्स ज्यादा पसंद हैं तो आप मस्टर्ड ग्रीन, खाकी और डार्क ग्रीन के शेड्स पहन सकती हैं और अगर कूल टोन वाले कलर्स पसंद हैं तो ब्राइट ग्रीन या पैरट ग्रीन कलर के ऑप्शन्स पर जाएं। वाइट या येलो जैसे ब्राइट कलर्स के साथ भी आप ग्रीन को मिलाकर पहन सकती हैं।

पीच शेड

सुनने में कुछ अजीब लग सकता है पर मानसून 2018 में यह कलर छा जाने के लिए तैयार है। पीच एक ऐसा कलर है जो डार्क और लाइट हर तरह के टोन के साथ मैच करता है। इस मानसून का क्लासी शेड माना जाता है। वैसे तो इस कलर को हर तरह के स्टाइल वाले कपड़ों में पहन सकती हैं लेकिन चूंकि इन दिनों बेल स्लीव्स का फैशन जोरों पर लिहाजा आप पीच कलर का बेल स्लीव टॉप या शॉर्ट ड्रेस ट्राई कर सकती हैं। साथ ही अपनी ही ड्रेस को हाइलाइट करने के लिए इसे अच्छी तरह से अक्सेसराइज करना न भूलें।

चॉकलेट ब्राउन

वैसे तो यह पार्टी आउटफिट पर सूट करने वाला कलर है लेकिन मौसम के लिहाज से यह फॉर्मल आउटफिट पर भी जंचेगा। ट्रेंच कोट या बूट्स से हटकर चॉकलेट ब्राउन अब स्टोल, टीशर्ट और क्राप टॉप पर दिखने लगा है. खासकर अगर आप मॉनसून के सीजन में किसी पार्टी में जा रही हैं तो चॉकलेट ब्राउन कलर की मैक्सी पार्टी ड्रेस आपके लिए क्लासी ऑप्शन है।

 

ये भी पढ़ें-

हैवी हिप्स वाली महिलाएं पहने इस तरह के आउटफिट्स

स्मार्ट लुक के लिए फॉलो करें 6 ट्रेंडी पैंट कलेक्शन

दिखना है स्टाइलिश तो चूज़ करें ये ट्रेंडी टेसल्स

इन 5 कलेक्शंस से अपनी वॉर्डरोब को बनाइए रिच

आप हमें फेसबुकट्विटरगूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।