महिला दिवस हर साल आता है और आकर चला जाता है, लेकिन जीवन में कोई खास बदलाव नहीं आता। ऐसे में आप सोच सकती हैं कि इस दिन को आखिर खास कैसे बनाया जाए। हममें से अधिकतर के लिए, महिला दिवस एक आम दिन की तरह ही होता है, बस अखबारों और पत्रिकाओं में इस उपलक्ष्य में छपी कुछ खास चीजें पढऩे को मिल जाती हैं, वह भी शायद इसलिए क्योंकि कुछ खास ब्रांड इस दिन को अपने प्रमोशन के लिए इस्तेमाल कर लेते हैं और बाजार में कुछ छूट आदि लेकर आते हैं। जीवन की जिम्मेदारियों में व्यस्त रहने वाली महिलाएं अक्सर अपने व्यक्तित्व को भूल जाती हैं। उनकी दुनिया पति, बच्चे, घर और किचन तक सिमट कर रह जाती है। कामकाजी महिलाओं के लिए घर की जिम्मेदारियों और काम की जवाबदेहियों के बीच संतुलन बनाए रखने की भागदौड़ में ही पूरा वक्त निकल जाता है। इतनी सारी जिम्मेदारियों के चलते वह अपनी खुद की खुशी के लिए शायद ही कुछ कर पाती हैं। इसलिए हम बता रहे हैं ऐसी 10 बातें जो इस मार्च को आपके लिए बना सकती हैं खास-
 
1. अपनी मां का शुक्रिया अदा करें
आपकी मां दुनिया की पहली महिला हैं, जिन्होंने नारीत्व से आपकी पहचान कराई। आज आप जो भी हैं या आपके जीवन की दिशा जो भी है उसे संवारने में आपकी मां का योगदान सबसे अहम है। तो इस महिला दिवस पर उनकी ओर गौर फरमाएं। अगर वह दुनिया में हैं तो उनको खुश करें और नहीं हैं तो उन्हें याद करें और उनका शुक्रिया अदा करें।
 
2. स्वास्थ्य जांच कराएं
आप जानती हैं कि नियमित स्वास्थ्य जांच आपका जीवन बचा सकती है। चाहे वो ब्रेस्ट कैंसर हो अथवा गर्भाशय कैंसर, अगर बीमारी का पता शुरूआती दौर में लग जाए तो स्वस्थ होने के चांस बढ़ जाते हैं। दिल्ली के मंत्रा मेडिस्पा की डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर इंदू बालानी कहती हैं कि 35 साल की उम्र के बाद हर महिला को साल में कम से कम एक बार स्वास्थ्य जांच जरूर करानी चाहिए। हालांकि, अपने आपको अपनी ही प्राथमिकता सूची में सबसे निचले पायदान पर रखने की आदत के चलते महिलाएं अक्सर अपनी सेहत को नजरअंदाज करती रहती हैं। तो इस बार महिला दिवस के मौके पर अपने स्वास्थ्य की विस्तृत जांच कराएं और जरूरत हो तो डॉक्टरी सहायता भी लें।
 
3. किचन से लें ब्रेक
वह आखिरी दिन कब आया था जब आपने किचन से पूरे दिन के लिए छुट्टी ली थी? अगर आपको वह दिन याद नहीं आ रहा है, तो इसे अभी बनाएं। परिवार के साथ बाहर जाएं, खाना होटल से ऑर्डर करें अथवा एक दिन के लिए अपने पति को किचन की कमान संभालने दें। खुद को एक ब्रेक दें। और महसूस करें कि इतने सालों बाद एक दिन किचन से छुट्टी पाकर आपको कितना अच्छा एहसास हो रहा है।
 
4. जादुई दवा बोटॉक्स अपनाएं
अगर आपके चेहरे की रेखाएं और झुर्रियां आपकी बढ़ती उम्र का एहसास कराने लगी हैं और आपकी खूबसूरती कहीं पीछे छूटती जा रही है, तो इस साल इन लक्षणों से छुटकारा पाएं। जादुई दवा बोटॉक्स अपनाएं, जो आपकी मांसपेशियों को आराम दिलाकर झुर्रियों से निजात दिला सकती है। कुछ ही मिनटों की प्रक्रिया में यह आपको आंखों के किनारों की रेखाओं और माथे पर उभर रही तनाव की लाइनों से निजात दिलाएगा और आप जवां लुक वापस पाएंगी।
 
5. बदलें बालों का अंदाज
लंबे समय से एक ही तरह के लुक में जीते-जीते आप ऊब चुकी हैं। तो इस मार्च में अपने बालों के साथ कुछ एक्सपेरिमेंट कराइए। एक अलग हेयर कट कराइए और मिनटों में एक नया लुक पाइए अथवा हाईलाइट्स ही करा लीजिए। इसके बाद न सिर्फ आप अपने नए लुक को देखकर अंदर से खुश महसूस करेंगी बल्कि आस-पास के लोगों से मिलने वाली तारीफ आपका आत्मविश्वास भी बढ़ाएगी।
 
 

 

  
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
6. एक ब्यूटी ट्रीटमेंट कराएं
आपकी मौजूदगी आपके करीबी लोगों को आराम का एहसास कराती है। तो कभी-कभी खुद को आराम देना भी बनता है। तो एक एस्थेटिक फिजिशियन के पास जाएं और कोई स्किन प्रॉसीजर कराएं। अगर आपके चेहरे पर निशान हैं, तो लेजर प्रॉसीजर कराएं। अगर आप अपने चेहरे की डलनेस से छुटकारा चाहती हैं, तो केमिकल पील कराएं। अगर आपको अपनी खूबसूरती पूरी तरह से वापस लौटानी है तो जुवेडर्म रिफाइन का एक सेशन लें। इससे न सिर्फ आपके चेहरे की बारीक लाइनें भर जाएंगी बल्कि आपका चेहरा कांतिमय भी हो जाएगा।
 
7. अपने जीवन पर दौड़ाएं एक नजर
इस महिला दिवस पर खुद को अकेले में थोड़ा समय दें। अपने जीवन के बीते पलों पर दिमाग दौड़ाएं और सोचें कि क्या आप अपने जीवन से संतुष्ट हैं और प्रसन्न हैं? क्या आपने कोई ऐसी गलतियां की हैं जिन्हें ठीक करने की जरूरत है? इस बारे में सोचें और सही कदम उठाएं।
 
8.अजीब कपड़े पहनें
कोई ऐसी ड्रेस है, जिसे आप बहुत टाइम से पहनने की सोच रही हैं लेकिन कभी इसे ट्राई करने की हिम्मत नहीं जुटा पाईं! तो अब आगे बढि़ए और इसे ट्राई कीजिए। कभी-कभी ऐसे काम भी करने चाहिए जो आपको खुशी दे, बेशक आपको ऐसा महसूस होता हो कि अन्य लोग उसके बारे में पता नहीं क्या सोचेंगे। इसे अपने लिए करें।
 
8.किसी अभियान का हिस्सा बनें
कई बार जीवन उद्देश्यहीन महसूस होता है। लेकिन ऐसा महसूस करने जरूरत नहीं होती। जीवन में सही उद्देश्य की तलाश इतनी भी मुश्किल नहीं है। खुद को किसी ऐसे सामाजिक अभियान का हिस्सा बनाएं, जो आपके मन के करीब हो और इसे सफल बनाने में जी-जान से जुट जाएं। अनाथों के लिए काम करें, किसी महिला संगठन से जुड़ें और अपने आस-पास के माहौल को बेहतर बनाने के प्रयास में योगदान दें। एक सही उद्देश्य आपके जीवन को नई दिशा दे सकता है। तो सोच क्या रही हैं! आगे बढि़ए।
 
9. डर का सामना करें
डर या भय से भागने की जरूरत नहीं होती, इसका सामना करना चाहिए। अगर आप बरसों से किसी डर के साथ जी रही हैं, तो यह तय करें कि इस साल आप इसका डटकर सामना करेंगी। अगर आपको पानी से डर लगता है तो घर से निकलिए और नौका विहार करके आइए। अगर आपको गाड़ी चलाने से डर लगता है तो ड्राइविंग सीखिए और पूरे आत्मविश्वास के साथ जम जाइए ड्राइवर सीट पर। अगर आपको ऊंचाई से डर लगता है तो एक माउंटेन ट्रैक पर जाएं और वैली में उतरें। अगर आपने खुलकर नहीं जिया तो जीवन का क्या फायदा।