गर्मी गई लो बारिश आ गई। कितने जतन से खरीदे हुए स्कार्फ किस काम आये। चलो अब कुछ नया ट्राई करते हैं। स्कार्फ को गले में बांधने के साथ-साथ कई दूसरी तरह से भी उपयोग किया जा सकता है।जाने कैसे-
कैसे बनाएं स्कार्फ बेल्ट
स्कार्फ बेल्ट पहनने के लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना। आपको बस एक बेल्ट अपनी वेस्ट पर बहुत टाइट नही पहननी होगी ।इसके बाद एक मैचिंग स्कार्फ बल्की ना हो उसे इस बेल्ट के ऊपर राउंड राउंड लपेटना है ।सामने की ओर दोनों किनारों को मिलाते हुए हल्की नोट बांध ले ।स्कार्फ बेल्ट के लिए आज मार्केट में बेल्ट अटैचमेंट भी आ गए हैं।
इन बातों का रखें ध्यान
- यदि स्कार्फ को आप कमर पर खुला छोड़ना चाहती हैं, तो ध्यान रखें कि यह आपकी नी ऊपर ही रहे।
- बेल्ट में स्कार्फ लपेटते हुए यह देखते जाना चाहिए कि स्कार्फ की सिकुड़न और झालर नजर ना आए ।
- इसलिए सिल्क ,शिफॉन, जॉर्जेट सबसे अच्छे रहते हैं ।
- स्कार्फ चौड़ाई में अधिक नहीं होना चाहिए
- स्कार्फ बनाते समय हमेशा स्कार्फ की फैब्रिक को ध्यान में रखना चाहिए।
- स्कार्फ का फैब्रिक अधिक मोटा नहीं होना चाहिए।
- स्कार्फ हल्की होने पर वेस्ट में लपेटने के बाद बहुत मोटी नहीं लगनी चाहिए।
- थिनर स्कार्फ मेटल बकल में काफी अच्छी लगती हैं ।
- कपड़े को संभालते हुए जितने सफाई से आप बेल्ट्स जाएंगी, यह आपकी ड्रेस के साथ उतनी ही जंचे गी।
ये भी पढ़े-
