• पीतल, तांबा या ब्रॉन्ज के आभूषण ऑक्सीडाइज होकर अपनी असली रंगत खो देते हैं, इसलिए क्रीम, परफ्यूम आदि लगाने से पहले अपने आभूषण उतारना न भूलें।
  • महंगे आभूषण हों या फैशन ज्वैलरी, अगर इन्हें ज्यादा समय तक इस्तेमाल में लाना है तो इनकी सही देखभाल करनी जरूरी होती है।
  • गहनों को केमिकल से बचाने के लिए मेकअप, बॉडी लोशन, परफ्यूम आदि लगा लेने की बाद ही पहनें।
  • ज्वैलरी रखने के लिए ज्वैलरी बॉक्स का इस्तेमाल करें। हर आइटम ज्वैलरी बॉक्स के अलग-अलग पार्ट्स में रखें, ताकि वे आपस में उलझने न पाएं।
  • चांदी के मैले गहनों को कुनकुने पानी में डालें। फिर सॉफ्ट टूथब्रश पर सफेद टूथपेस्ट लगाकर ज्वैलरी पर धीरे-धीरे स्क्रब करें। फिर इसे गरम पानी से धोएं। चमक लौट आएगी।
  • मोती के गहनों को मुलायम कपड़े से साफ करें और इन्हें एयरटाइट डिब्बे में रखें।
  • हीरे के गहनों को खास ज्वैलरी बॉक्स में बहुत सहेजकर रखें।
  • प्लेटिनम ज्वैलरी को अमोनिया से साफ करें।
  • सोने के गहने के हर पीस को अलग-अलग मलमल के कपड़े में लपेटकर रखें।
  • प्लेटिनम ज्वेलरी को ज़्यादा देर तक साबुन के पानी में न रखें।
  • हीरे के गहनों को अमोनिया और पानी मिलाकर साफ करें।
  • सिल्वर ज्वैलरी, यानी चांदी के गहनों को हानिकारक केमिकल से दूर रखें, वरना इनकी चमक फीकी पड़ जाएगी।
  • कुंदन ज्वैलरी की चमक बरकरार रखने के लिए उसे स्पॉन्ज या कॉटन लगे बॉक्स में रखें।
  • गहनों की सफाई करने के लिए पानी में माइल्ड डिटर्जेंट पाउडर मिला लें। इसमें ज्वैलरी डालकर छोटे सॉफ्ट ब्रश से साफ करें। ब्रश से साफ करने के बाद ज्वैलरी को सॉफ्ट कपड़े से पोंछें।
  • खाना बनाते समय, बर्तन धोते समय, एक्सरसाइज़ करते समय, स्विमिंग करते समय नाज़ुक गहने न पहनें, वरना ये टूट सकते हैं।
  • फैशन ज्वैलरी को भी रोज नहीं पहनें और एसिड, अल्कोहल, विनेगर या अमोनिया वाले क्लीनर से इन्हें साफ नहीं करें।
  • अपनी फैशन ज्वैलरी को रोज नहीं पहनें। ये रोज पहनने के लिए नहीं होतीं। अगर आप इन्हें रोज पहनती हैं तो इनकी रंगत और चमक में बदलाव आ सकता है।