परिचय-

वीना गिडवानी, एक पीआर, स्वतंत्र सामरिक जनसंपर्क सलाहकार, कॉर्पोरेट ट्रेनर और स्नातकोत्तर संचार संस्थानों में एक शिक्षक भी रह चुकी है । वह एग्रो टेक फूड्स लिमिटेड के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक हैं एंवं मैडिसन पब्लिक रिलेशंस में पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी रह चुकी हैं। वीना गिडवानी को प्रबंधन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद विपणन, विज्ञापन में 35 से अधिक वर्षों का अनुभव   है। 

उपलब्धियां

  • 2012 में मैडिसन पब्लिक रिलेशंस में सीईओ के रूप में अपने 12 साल के सफल कार्यकाल से उन्होंने यह साबित कर दिखाया कि इस क्षेत्र में भी महिलाएं पुरषों से पीछे नहीं है। 
  • वीणा ने कंपनियों में पब्लिक रिलेशन अधिकारी की परिभाषा को परिवर्तित करने में अहम भूमिका निभाई। जिसके कारण आज मैडिसन पीआर को  जनसंपर्क के माध्यम से अपने नाम को एक ब्रांड के तौर पर पहचान बनाकर एक विशेषज्ञ के रूप में मान्यता प्राप्त हुई है।
  • वह युवा परिवर्तन को बढ़ावा देने वाले एक प्रमुख गैर सरकारी संगठन एग्रो टेक फूड्स लिमिटेड के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक हैं। जो के स्कूल छोड़ने वाले बच्चों को व्यावसायिक कौशल प्रदान करने के लिए कार्यक्रम चला रहा है।
  • वीणा का जनसंपर्क के क्षेत्र में काफी अनुभव है इसीलिए उन्होंने मैडिसन में काम करते समय  जी, लिवाइस, ब्रिटानिया, कैफे कॉफी डे, गोदरेज समूह, पारले एग्रो, फास्टट्रैक , जैसी कंपनियों के ग्राहकों तक पहुचने के लिए कई सारे पी आर कैम्पैन भी बनाये जो काफी सफल रहे।यही वजह रही है कि जनसम्पर्क के क्षेत्र में आज मैडिसन कंपनी का बहुत नाम है। 
किया देश का नाम रोशन
वीणा जी ने  2011 के कान महोत्सव में पीआर वर्ग में जूरी के रूप में भाग लिया और उन्हें  वुमन अचीवर्स का इंदिरा सुपर अचीवर्स पुरस्कार भी दिया गया । वह मीडिया और संचार सिम्बायोसिस इंस्टीट्यूट में प्रोफेसर एमेरिटस है। वह उद्योग मंचों और संचार सम्मेलन नियमित रूप से चर्चा भी करती है। वह एक  खाद्य कलाकार तो है साथ ही ,पिंग डिजिटल प्रसारण भी कर रही है और यूट्यूब पर भी सिंधी चैनल के नाम से अपना एक चैनल चला रही है। उन्होंने अपनी पहली किताब भी लिखी है जिसका नाम है ”आई हेव नो टाइम टू कुक ” इतना ही नहीं,
वीना अखबारों और पत्रिकाओं में नियमित रूप से खाद्य ब्लॉग लिखती है और प्रमुख टीवी चैनलों पर फ़ूड शो पर अपनी रेसेपी प्रस्तुत कर चुकी है। 
 

 

अगर आपको भी बनना है गृहलक्ष्मी ऑफ द डे?

यदि आप भी ‘गृहलक्ष्मी ऑफ़ द डे’ बनना चाहती हैं, तो हमें अपनी एंट्री भेंजें या किसी को नॉमिनेट करें इस लिंक पर http://glkittyparty.com/hi/ । साथ ही गृहलक्ष्मी के फेसबुक पेज पर सभी पोस्ट को लाइक व शेयर करें । फिर देर किस बात की, आज ही भेजें अपनी एंट्री।

या

आप अपने बारे में ये जानकारियां लिख भेजें हमें –

 पसंद-

जिंदगी का मंत्र –

एक शब्द में आप-

आइडियल –

आपका सपना

आपकी उपलब्धियां-

 

ये जवाब लिखकर भेजें अपने फ़ोन नंबर और ईमेल आई डी और फोटो के साथ।अपनी फोटो हमारे फेसबुक मेसेज बॉक्स में या वेबसाइट पेज पर नीचे लॉगिन कर कमेंट बॉक्स में या फिर grehlakshmihindi@gmail.com पर भेजे।

 
ये भी पढ़े-