केंद्र सरकार के नोटबंदी के फैसले के बाद जहां कालाधन रखने वालों को मुंह की खानी पड़ी हैं वहीं दूसरी तरफ जनता को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इन हालातों में सुधार करने के लिए बिग बाजार ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ मिलकर देशभर में अपने 260 स्टोर्स पर मिनी एटीएम से कैश निकालने की सुविधा शुरू कर दी है। यानि अब आम जनता डेबिट व क्रेडिट कार्ड को स्वाइप कर 2000 तक कैश निकाल सकते हैं।

आपको बता दें सरकार ने इससे पहले कैश निकालने की सुविधा देशभर के पेट्रोल पंप पर पीओएस मशीन के जरिए भी शुरू हुई थी। यानि आम जनता अब एटीएम और बैंकों के अलावा बिग बाजार के स्टोर्स व पैट्रोल पंप से भी 2000 की राशि तक कैश निकाल सकती है।

ट्वीट करके दी जानकारी

फ्यूचर ग्रुप के संस्थापक किशोर बियानी ने ट्वीट करके बताया, “गुरुवार से कोई भी बिग बाजार में डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करके 2000 रुपये निकाल सकता है।”

 



ये भी पढ़ें –

अगर आप के पास है पुराने 500 और 1000 के नोट, तो घबराएं नहीं अपनाएं ये तरीके

आप हमें फेसबुकट्विटरगूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।