एग्जाम की तैयारी जोरों पर तो है लेकिन घबराहट बनी हुई है। बच्चों के साथ-साथ पेरेंट्स को भी चिंता लगी हुई है कि बच्चे अच्छे नंबर्स के साथ क्लास में टॉप करें। पेरेंट्स को चाहिए कि इस समय बच्चों के ऊपर बिल्कुल भी प्रेशर ना डालें बल्कि उन्हें खुश रखें और खुद से पढ़ने दें और उनके अंदर खुश होकर पढ़ने के लिए दिलचस्पी पैदा करें। इसके साथ जानिए कुछ ज्योतिषीय उपाय…
क्या करें उपाय
- स्टडी टेबल के आसपास हरे पौधे और हरा टेबल क्लॉथ बिछाएं।
- रात को पढ़ने के बाद “ॐ गणेशाय नमः” बोलकर ही सोएं।
- पढ़ाई की टेबल में एक ग्लोब रखें बीच-बीच में ग्लोब घुमाएं।
- दीपक या अगरबत्ती जलाएं।
- बच्चे की स्टडी टेबल पर ईस्ट में माँ सरस्वती की तस्वीर रखें।
- हल्दी से एक स्वस्तिक बनाकर रखें।
- बच्चे को पूरब या उत्तर की तरफ मुंह करके पढ़ाई करने को कहें।
- किताबों की अलमारी पश्चिम या दक्षिण दिशा में रख सकते है लेकिन अलमारी का मुहं पूरब या उत्तर दिशा में खुलना चाहिए।
- स्टडी टेबल पर क्रिस्टल की माला, क्रिस्टल बॉल या क्रिस्टल पिरामिड रखें।
- नींद आ रही हो या घबराहट हो रही हो तो थोड़ा मनोरंजन करे।
ये भी पढ़ें –
