The Hindi Womens magazines on Fashion, Beauty, Entertainment, Travel, Health, Parenting , cookery religion , astrology – daily dose for the smart housewife.
अंक ज्योतिष द्वारा 2017 का योग काफी महत्वपूर्ण बन रहा है। इसका स्वामी सूर्य जो कि सत्ता, आत्मा, पिता का कारक है, इसलिए इस वर्ष सत्ता के अनेक महत्वपूर्ण फैसले लिये जायेंगे। भूमि, सम्पत्ति आदि के मूल्य घटेंगे। चिकित्सा के क्षेत्र में तरक्की होगी, विद्यार्थियों के लिये ये साल अच्छा होगा, व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। मेष, सिंह और तुला राशी के जातकों पर विशेष प्रभाव रहेगा।
जिन जातकों की जन्मतिथि 1,2,3,4,9 है उनके लिये वर्ष अच्छा रहेगा। 6,8,7 जन्मतिथी वाले जातकों के लिये साल का आरम्भ चुनौतियों से भरा होगा। यह साल सभी के लिये लाभदायक रहे इसलिये हम अपने शुभ दिन और रंगों का प्रयोग कर सकते हैं।
गुडलुक गुरु – निशा घई
मूलांक – 1
जन्मतिथी 1,10,19,28
2017 कामयाबी का साल है, आय में बढ़ोतरी होगी। व्यवसाय में अनूकूलता रहेगी, परन्तु शापिंग पर खर्च ज्यादा होगा। छात्रों को मन पसंद कालेज, कोर्स में दाखिल मिलने की संम्भावना है। सितम्बर और अक्टूबर का महीना परेशानियों से भरा हो सकता है। केमिकल, गोल्ड, लकड़ी का कार्य करने वालों के लिये वर्ष उत्तम रहेगा। पेट एवंम हड्डी सम्बंधित परेशानी हो सकती है। अप्रेल और मई के महीने सहायक होंगे। नहाने के बाद सूर्य को नमस्कार करने से रूकावटे दूर होगी।
शुभ दिन- 1,14,19,22,28,30
शुभ रंग- पीला
उपाय- लाल कपड़े में केसर बांध कर लॉकर में रखें।
मूलांक – 2
जन्मतिथि- 2,11,20,29 जमीन जायदाद की बात बनते-बनते टल सकती है। रियल ऐसटेट में सोच समझ कर पैसा लगायें। आय-व्यय का हिसाब रखने से आर्थिक उन्नती होगी। स्त्री वर्ग से फायदा होगा, नये सम्बन्ध बनेंगे। प्रभावशाली व्यक्तियों से सम्बन्ध बनेंगे। यात्रा सम्बन्धी, केमिकल, डाॅक्टर, केमिस्ट आदि व्यवसायियों के लिये यह साल लाभदायक सिद्ध होगा। विदेश से फायदा होगा, उच्च शिक्षा के लिये छात्र विदेश जा सकते हैं। आप नया वाहन खरीद सकते हैं। पेट का ध्यान रखें।
शुभ दिन – 1,3,6,9,10,11,12,15,28
शुभ रंग- सुनहरा
उपाय- हनुमान भगवान को सिंदूर अर्पित करें और अर्पित किये सिंदूर में से थोड़ा-सा बचा कर अपने पास सम्भाल कर रखें।
मूलांक – 3
जन्मतिथि– 3,12,21,30 नम्बर तीन का स्वामी बृहस्पति एवम सूर्य मित्र ग्रह है अतः यह साल बेहद महत्वपूर्ण होगा। कई रूके हुऐ काम पूर्ण होंगे। चहुमुखी विकास होगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। पूंजी निवेश लाभदायक सिद्ध होगा। आप अपने कर्जो का भुगतान कर पायेंगे। विद्यार्थियों के लिये वर्ष अच्छा होगा। शेयर बाजार में निवेश के लिये किसी अनुभवी से सलाह लें। नौकरी पेशा लोगो के लिये साल ठीक ठाक है। अध्यापक, वकील, भोजनालय, सुनार, ज्वेलरी का काम करने वाले जातको के लिये साल उपलब्धियों भरा होगा।
शुभ दिन- 3,9,4,12,18,30,31
शुभ रंग- पीला
उपाय- सफेद तिल और हल्दी का मिश्रण को तेल में मिला कर मंदिर की जोत जलायें।
मूलांक – 4
जन्मतिथि- 4,13,22,31 आपके लिये यह साल चुनौतियों भरा होगा। विरोधी पक्ष आपके लिये परेशानी खड़ी कर सकता है। बास से सम्बन्ध खराब हो सकते है। मन विचलित हो सकता है। रूई, सोना, चाँदी, कम्प्यूटर के काम में वृद्धि होगी। वर्ष का मध्य लाभदायक है। अचानक लाभ होगा। सट्टा, शेयर मार्किट से बचें या बड़ा निवेश न करें। विदेशों से लाभ प्राप्त होगा। एक्टर, मीडीया में काम करने वालों के लिये वर्ष चुनौंतियों भरा होगा। अपनी जीवनशैली को अनुशासित करें।
शुभ दिन- 4,5,8,14,17,22,31
शुभ रंग- गेहुंआ
उपाय- भगवान विष्णु, की उपासना करें।
मूलांक- 5
जन्मतिथि- 5,14,23
इस साल आपको नये काम में रूकावटों का आभास हो सकता है। विश्वसनीय लोग आपकी सहायता नहीं कर पायेंगे। ज्यादा कर्जा न लें। ध्यान पूर्वक निवेश करें। 12 अगस्त से सितम्बर तक आप सावधानी बरतें। मनचाही जगह पर स्थानांतरण होने की सम्भावना है। भाषा का सही उपयोग आपकी उन्नति का कारण बनेगा। लेखक, ट्रेडर, मार्केटिंग विद्या के क्षेत्र में काम करने वालों के लिये साल ठीक-ठाक रहेगा।
शुभ दिन- 1,3,8,14,15,25,28,30
शुभ रंग- आसमानी नीला
उपाय- शुक्रवार के दिन सरसों के तेल का दीया जलायें।
मूलांक – 6
जन्मतिथि- 6,15,24
पूरा साल व्यस्तता भरा रहेगा, स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखे। हड्डियों तथा आखों की बीमारियों परेशान कर सकती है, परन्तु विचारों में मतभेद रहेगा। विद्यार्थीयों को ज्यादा मेहनत करने पड़ेगी, साल के अंत में पदोन्नति एंवम नया वाहन खरीदने की सम्भावना है। फिल्म, एक्टर, मीडिया, कम्प्यूटर गुड्स, के व्यवसाय वालों के लिये वर्ष नई चुनौतियाँ लायेगा।
शुभ दिन – 3,5,6,8,9,12,14,17,18,21
शुभ रंग- सिल्वर, गुलाबी
उपाय- शुक्रवार के दिन यथाशक्ति आटे और चावल का दान करें।
मूलांक-7
जन्मतिथि- 7,16,25 साल चुनौतियों से भरा रहेगा, पैसों रूपयों के मामले में हाथ तंग रहेगा, खर्चा ज्यादा होगा। सोच समझकर खर्चा करें। नये प्रेम सम्बन्ध बनेगे, विवाह होने के योग है। सरकार से फायदा मिलेगा। विदेश से व्यापार में लाभ मिलेगा। नया घर या प्रोपर्टी भी खरीद सकते हैं। अध्यात्मिक विकास होगा।
शुभ दिन – 3,5,9,12,18,27
शुभ रंग – लाल
उपाय- गले में ताँबे का सिक्का लाल धागे में पहनें।
मूलांक – 8
जन्मतिथि- 17,26 शनेः शनेः जीवन में स्थिरता आएगी। नौकरी में पदोन्नति मिलेगी। कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। पारिवारिक सम्बन्ध में मतभेद बढ़ेगा। पिता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। उत्तेजना वश कोई कार्य न करें। ऑफिस में बॉस से अनबन हो सकती है। हड्डी और आँखों की तकलीफ से आपको परेशान कर सकती है। भूमि निवेश से फायदा हो सकता है। प्रेट्रोलियम करने वाले, व्यापरी वर्ग के लिये साल अच्छा रहेगा।
शुभ दिन- 3,5,12,14,17,22
शुभ रंग- नीला।
उपाय- नारियल के खोल में सरसों का तेल और हल्दी डाल कर दिया जलायें।
मूलांक – 9
जन्मतिथि- 9,18,27 यह वर्ष आपके लिये नयी खुशियां लायेगा, आपके कार्यो की सराहना होगी, आर्थिक क्षेत्र में किये गये प्रयासों में सफलता मिलेगी। रीयल स्टेट, सोना, चाँदी, डाॅक्टरी, कम्प्यूटर, विद्या के क्षेत्र में कार्य करने वाले जातकों के लिये साल सौभाग्यशाली होगा। कार्य क्षेत्र में बदलाव हो सकता है। लम्बी यात्राएं हो सकती है। कागजात को देख परख लें। विद्यार्थी को कॉम्पोटेटिव टेस्ट में दिक्कत आ सकती है।
शुभ दिन- 1,2,3,7,16,19,28
शुभ रंग- नारंगी, सफेद
उपाय- प्रति दिन स्नान के बाद दुर्गा चालीसा का पाठ करें।