दिल्ली के मंडी हाउस स्थित कमानी ऑडिटोरियम में आस एनजीओ द्आवारा योजित एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित करने के बाद बॉलीवुड, रंगमंच, सामाजिक, शैक्षणिक, स्वास्थ्य, कला, नृत्य जैसे क्षेत्रों की अनेक शख्सियतों को आस एक्सीलेंस अवॉर्ड्स से सम्मानित किया।

इनमें पद्मश्री शोभना नारायण, किसान चाची, ब्यूटी एक्सपर्ट इशिका तनेजा, अलका सिन्हा, तृप्ति शाक्या, एकता तिवारी, कथक नृत्यांगना नलिनी-कमलिनी, शालू जिंदल, जय मदान, सीमा पांडेय, शिल्पी मारवाह, रंजना सफर, संतोष यादव, प्राची बहरानी आदि शामिल थीं। इनके अलावा समारोह में गायिका पद्मश्री उषा उथुप, गायक विनोद राठौड़ और डॉ अंशुमान कुमार को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पाकिस्तानी गायिका सलमा आगा को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड -2016 से सम्मानित किया गया। सभी अवॉर्ड खेल राज्यमंत्री विजय गोयल, पूर्व कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल, संदीप मारवाह, मुकेश गुप्ता, उस्ताद शमशेर मेहंदी, उद्योगपति संजय डालमिया, जयश्री अरोड़ा एवं शिल्पा निगम जैसी शख्सियतों ने प्रदान किए।

 

कार्यक्रम के दौरान अस्मिता थिएटर ग्रुप के कलाकारों ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर एक नाट्य मंचन प्रस्तुति दी जिसके निर्देशक अरविंद गौड़ और सहायक निर्देशक शिल्पी मारवाह थी। इस अवसर पर आस एनजीओ की अध्यक्ष वर्षा गोयल और संयोजक  सीए वीरेन्द्र गोयल ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया और बताया कि आस एनजीओ महिला सशक्तिकरण के लिए काफी लंबे समय से काम कर रहा है।