काली ऊन

 ब्लैक स्टोल

 

सामग्री : 200 ग्राम ब्लैक ऊन, 6 रानी कलर की लटकन, 10 नं. की क्रोशिया हुक।

विधि : क्रोशिये की सहायता से 60 चेन बना लें। फिर दूसरी लाइन में एक ट्रेबल दो चेन, एक ट्रे. दो चेन बनाते हुए 19 स्क्वायर बनाएं। इसी तरह दो लाइन और बना लें और डिजाइन बनायें, फिर तीर स्टोल में 6 फ्लावर बनेंगे, फिर तीन लाइन स्क्वायर की बना कर बंदकर दें। दोनों तरफ टसल बांध दें। आपका मन करे तो ब्लैक लटकन या जो भी मैच करें उससे डेकोरेट कर दें।

अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..

 

  पर्पल स्टोल

काली ऊन
स्माइलिंग मोबाइल केस 4

 

सामग्री : 220 ग्राम लाइट पर्पल ऊन, 1 नं. की सलाईयां।

ऐसे बनाएं : 9 नं. की सलाईयों पर 50 फं. डाल कर 2 सी. 3 उ. फं . बुनें, पूरी सलाई ऐसे ही बुनें। अगली सलाई में उ. फं . पर उ. और सी. पर सी. बुना जाएगा। इसी क्रम में पूरा स्टोल बुना जाएगा। स्टोल की कुल लम्बाई 30 इंच है। आप अपने इच्छानुसार इसे घटा या बढ़ा भी सकते हैं। किनारों पर दोनों तरफ सामान्य दूरी पर फुदने लगा लें।

 अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..

 मरून स्टोल

काली ऊन
स्माइलिंग मोबाइल केस 5

 

सामग्री : 300 ग्राम मरून ऊन, 10 नं. का क्रोशिया।

विधि : स्टोल बनाने के लिए स्ट्रिप्स बनाकर जोड़ी गई है। 17 चेन बनाकर मोड़ें, हर चेन में एक चावल (पहली पंक्ति) बनाएं। मोड़ें फिर पहले चेन स्पेस में चार चावल बनाएं। 7 चैन बनाकर सेंटर की चेन स्पेस में 2 चावल बनाएं, फिर 7 चेन बनाएं, लास्ट (अंतिम) चेन स्पेस में 4 चावल बनाएं। मोड़े फिर 2 चेन के बाद स्पेस में 4 चावल बनाएं, फिर हर चेन (लगातार तीन चेन में) तीन चावल बनाएं। पांच चेन बनाएं, सेंटर में एक चावल बनाएं, फिर पांच चेन बनाकर लास्ट में 2 चेन स्पेस में चार चावल बनाएं। मोड़ें अगली लाइन में 2 चेन स्पेस में चार चावल बनाएं, फिर हर चेन में एक-एक चावल बनाएं। 3 चेन बनाकर सेंटर में एक चावल बनाएं। फिर 3 चेन बनाकर एक-एक चावल बनाएं, फिर 2 चेन स्पेस में 4 चावल बनाएं। मोड़ें 12 चेन स्पेस में 4 चावल बनाएं, फिर हर चेन में एक-एक चावल बनाएं। तीन चेन पर चावल न बनाएं और दूसरी मोड़ पर बिना लूप लिए चावल बनाएं, आगे चावल बनाएं, अंतिम में जब चार चावल हों तब 2 चेन स्पेस में चार चावल बनाएं मोड़ें। अगली पंक्ति में ऊपर बताई विधि अनुसार 2 चेन स्पेस में चार चावल बनाएं, पहली पंक्ति अनुसार बनाती जाएं, पूरी स्ट्रिप इसी प्रकार बनाएं। ऐसे ही एक और स्ट्रिप बनाएं। दोनों स्ट्रिप की चेन बनाकर लूप के द्वारा आड़ा करके जोड़ें। दोनों सिरों पर चेन लूप बनाकर उसमें फुंदने लटकाएं।

ये भी पढ़ें-

सर्दियों में अगर दिखना है स्टाइलिश तो पहनें ये 7 ट्रेंडी पुलोवर 

स्पोर्टी टीन पुलओवर

नॉटी वाइलेट कार्डिगन

 

आप हमें फेसबुकट्विटरगूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।