Astro

राशिफल के प्रति सभी की जिज्ञासा होती है। माना जाता है कि राशिफल द्वारा आप जीवन की कुछ ऐसी घटनाओं का पूर्वानुमान लगा सकते हैं जो भविष्य में होने वाली हैं। साथ ही इसके द्वारा आप अपने प्यार, व्यापार, कारोबार और स्वास्थ्य आदि के बारे में भी जान सकते हैं। नए साल का यह महीना किसी राशि के लिए अच्छा तो किसी को परेशान भी कर सकता है। ज्योतिषानुसार भविष्य जानने का सबसे सटीक तरीका राशिफल होता है। तो जानिए राशियों पर आधारित सितम्बर महीने का अपना राशिफल –

 

Astro

मेष – यह महीना आपके लिए सकारात्मक रहेगा। पहले से सोचें समझे कार्यों में सफलता प्राप्त होने के योग बनेंगे। सामाजिक क्षेत्र में नई जान पहचान बनेगी इष्ट मित्रों के सहयोग से कोई रुका हुआ कार्य बन सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। तनावपूर्ण जीवनशैली से बचें। धार्मिक क्रिया कलापों में अभिरुचि बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष में सुधार होगा। नौकरीपक्ष के लोगों के लिए यह अच्छा समय है। नई नौकरी की संभावना बनेगी। पारिवारिक संबंधों में परस्पर सुख, सहयोगात्मक व्यवहार बढ़ेगा। अच्छे फलों की प्राप्ति के लिए मंगलवार और शनिवार को गुड़ चने के प्रसाद का दान करें।

 

Astro

वृष – यह महीना आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा। अधिक परिश्रम करने से तथा सकारात्मक सोच रखने से परिस्थितियां अनुकूल होंगी तथा जीवनशैली में सुधार होगा। यात्रा की संभावना बनेगी ध्यान, दान, पूजा पाठ आदि शुभ कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, अधिक भावुकता से बचें और जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से बचें। प्रेम संबंधों में तनाव न बढ़े इसके लिए बुद्धिमत्ता पूर्वक समस्याओं को सुलझाने का प्रयत्न करें और जीवनसाथी का सहयोग करें। अच्छे फलों की प्राप्ति के लिए शुक्रवार को दूध, चावल, चीनी, सफेद, कपड़ा और घी का दान दें।

 

Astro

 

मिथुन – यह मास आपके लिए सामान्यत: लाभ, उन्नति प्रदायक रहेगा। पहले से रुके हुए कार्य बनने के योग बनेंगे जिससे मन में प्रसन्नता होगी। आर्थिक योग बनेंगे जिससे मन में प्रसन्नता होगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी परंतु धन खर्च भी उसी अनुपात में होने की संभावना है अत: यथासंभव प्रयास करें कि धन खर्च आवश्यक स्थानों पर ही हों। मित्रों के सहयोग से कार्य बनने की संभावना है। अपनी समस्याओं के प्रति सतर्क रहें। आर्थिका मामलों में चली आ रही परेशानियां कम होंगी। प्रेम संबंधों में शुभ परिवर्तन आएंगे। जीवनसाथी के साथ प्रेम बढ़ेगा और परिवार में हंसी खुशी का माहौल रहेगा। शुभ फलों के लिए मंगलवार को लाल मसूर और लाल कपड़े का दान दें।

 

Astro

कर्क – यह मास आपके लिए सामान्य रूप से शुभफलदायक रहेगा। अपने आत्मविश्वास को कम न होने दें। सामाजिक मान सम्मान के प्रति सजग रहें। वाहन, मकान खरीदने की योजना बनेगी। मित्र अैर संबंधियों के सहयोग से कार्य बनने के योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में आ रही अनावश्यक परेशानियां कम होंगी। अच्छे स्वास्थ्य के लिए अपने पथ्यअपथ्य पर पूरा ध्यान दें। अपने को व्यस्त रखें तथा नकारात्मक विचारों से पूर्ण रूप से दूरी बनाए रखें। परिवार में सुख व सहयोग में वृद्धि होगी। परस्पर तालमेल से समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करें। अच्छे फलों की प्राप्ति के लिए गुड़ का दान मंगलवार व शनिवार को करें।

 

Astro

सिंह – यह मास आपके लिए विशेष उन्नति एवं लाभप्रद होने की संभावना रहेगी। यात्रा की संभावना काफी अधिक है। सोचे समझे कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार बनेंगे। पहले से रुके हुए कार्य बनने के योग बनेंगे। वाहन और मकान खरीदने के योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र और व्यावहारिक क्षेत्र में अधिक प्रयास करने की आवश्यकता है। पूजा पाठ, दान, धर्म के कार्यों में रुचि लें। अत्यधिक क्रोध से बचें अर्थात सोच समझकर किसी को भी उत्तर दें। परस्पर तालमेल से समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करें। परिवार में सुख व समृद्धि रहेगी। सकारात्मक सोच को बनाए रखें और तर्क वितर्क से बचें। बृहस्पतिवार को विष्णु जी की पूजा करें व दान करें।

 

अन्य 5 राशियों का राशिफल जानने के लिए यहां क्लिक करें या फिर अगले पेज जाएं ..

 

Astro
सितम्बर राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए ये महीना Horoscope September 2017 14

कन्या – यह मास आपके लिए साधारण सुख और उन्नति कारक रहेगा। महत्त्वपूर्ण कार्यों के लिए अधिक परिश्रम की आवश्यकता रहेगी। धन को आमदनी के साथ खर्च की भी संभावना रहेगी। अधिक भावुकता से बचें। किसी भी प्रकार के तर्क-वितर्क से बचें। अच्छे स्वास्थ्य के लिए नकारात्मक सोच को सकारात्मक सोच में बदलने का प्रयास करें। यात्रा की संभावना अतिप्रबल है। धार्मिक क्रियाकलापों में रुचि बढ़ेगी। शिक्षा के लिए भी यह समय अच्छा है नवीन आय के स्त्रोत बनेंगे। संपत्ति के क्रय-विक्रय में प्रयास करते रहें। घर परिवार में सुख व उन्नति रहेगी। पारिवारिक सदस्यों से आदर से बर्ताव करने की कोशिश करें। शुभ फल के लिए शिवलिंग पर गंगाजल चढ़ाएं।

 

Astro
सितम्बर राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए ये महीना Horoscope September 2017 15

तुला- यह मास आपके लिए उतार-चढ़ाव युक्त रहेगा। बनते कार्यों में कुछ रुकावटें आएंगी परंतु मित्रों और संबंधियों के सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे। मनोबल को कम न होने दें। अच्छे स्वास्थ्य के लिए अपने जीवनशैली को सुव्यवस्थित रखें सादा भोजन और योग, ध्यान को दिनचर्या में शामिल करें। अपने विचारों को सकारात्मक सोच दें। अपने खर्चों को विराम लगाने की आवश्यकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। नौकरी पेशा लोगों को उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। परिवार में खुशी बनाए रखने के लिए दूसरों को आदर देना सीखें। अच्छे फलों के लिए शुक्रवार को अपने इष्ट को बताशे का प्रसाद चढ़ाएं।

 

Astro
सितम्बर राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए ये महीना Horoscope September 2017 16

वृश्चिक- यह मास आपके लिए विशेष उन्नतिदायक तथा लाभप्रद रहेगा। रुके हुए कार्य बनने की संभावना है। सामाजिक मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में अधिक परिश्रम से अतिरिक्त लाभ होगा। मित्रों और संबंधियों का सहयोग रहेगा। मकान और वाहन के क्रय-विक्रय के योग बनेंगे। शारीरिक आराम पर ध्यान दें और तनावपूर्ण जीवनशैली स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होती है। नकारात्मक सोच और क्रोध पर नियंत्रण रखें। सुख की वृद्धि होगी। अच्छे फलों के लिए रोज हनुमान चालीसा का पाठ करें।

 

Astro
सितम्बर राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए ये महीना Horoscope September 2017 17

धनु- यह मास आपके लिए साधारण रूप से शुभ रहेगा। अधिक भावुकता से बचें नकारात्मक विचाराधारा का त्याग करें। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के प्रति जागरुक रहें और खान-पान पर ध्यान दें। शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए तनावपूर्ण जीवनशैली का त्याग करें। आर्थिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों में सफलता प्राप्त होगी। सरकारी क्षेत्र में लगे लोगों के लिए परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। पारिवारिक संबंधों में तालमेल बनाने के लिए समझदारी पूर्वक निर्णय लें। शुक्रवार को दूध, चावल, चीनी, सफेद कपड़ा व घी का दान किसी जरूरतमंद को करें।

 

Astro
सितम्बर राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए ये महीना Horoscope September 2017 18

मकर- यह मास आपके लिए उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। शीघ्रता से कोई निर्णय न लें, सोच समझकर महत्त्वपूर्ण कार्यों में निर्णय लें। व्यर्थ की बातों तथा तर्क-वितर्क से बचें और सावधानी पूर्वक व्यवहार करें। शारीरिक स्वास्थ्य और मानसिक स्वास्थ्य दोनों ही उत्तम स्वास्थ्य की नीव है इसलिए अनावश्यक तनाव से बचें और सकारात्मक सोच को बढ़ाएं। कार्यक्षेत्र में उन्नति के लिए अतिरिक्त परिश्रम की आवश्यकता है। परिवार के सदस्यों के बीच तालमेल बनाए रखें। एक दूसरे की भावनाओं का आदर करें शुभ फलों के लिए शिवलिंग पर पंचामृत चढ़ाएं।

 

Astro
सितम्बर राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए ये महीना Horoscope September 2017 19

कुम्भ- यह मास आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा। पूर्वाध में थोड़ी बहुत परेशानी रहेगी परंतु बाद में समय काफी उत्तम है। अपने समय को उत्तम बनाने के लिए अपनी सोच को सकारात्मक बनाने का प्रयास करें। अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए योग, ध्यान, व्यायाम और पूजा पाठ का सहारा लें। कार्य, व्यवसाय के क्षेत्र में योजनाबद्ध रूप से काम करें व अपने सहकर्मियों के साथ परस्पर तालमेल बना कर रखें। अत्यधिक क्रोध और व्यर्थ के तर्क-वितर्क से बचें। पारिवारिक सुख और समृद्धि के लिए अहं भाव से बचें और दूसरों की भावनाओं का समादर करें। शुभ फलों की प्राप्ति के लिए प्रतिदिन शाम को हनुमान चालीसा का पाठ करें।

 

Astro
सितम्बर राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए ये महीना Horoscope September 2017 20

मीन- यह मास आपके लिए सामान्य रूप से शुभ रहेगा। कार्यों में छोटी-मोटी बाधा आने की संभावना रहेगी। अपने धैर्य को बनाये रखें। सोच-समझकर सकारात्मक विचारधारा से कार्य करें सफलता प्राप्त होगी। अच्छा स्वास्थ्य प्राप्त करने के लिए संयमित जीवनशैली का पालक करें। पथ्य-अपथ्य पर विशेष ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में अधिक परिश्रम से अतिरिक्त लाभ की संभावना है। परिवार और कार्यक्षेत्र दोनों स्थानों पर ही एक दूसरे के प्रति सकारात्मक भावना रखें, संदेहात्पद स्थिति से बचें। शुभफलों के लिए इष्ट को बताशे का प्रसाद अर्पित करें।

 

ये भी पढ़ें –

जानिए तुलसी से वास्तु दोष दूर करने के उपाय

आपकी हथेली में कहीं विदेश यात्रा का योग तो नहीं 

कैसे लायें जीवन में आनंद और सौभाग्य