लहरियादार कैप
सामग्री:- लाल ऊन 100 ग्राम, 12 नं. की सलाईयां, 2 क्रोचेट फ्लावर्स व मोटी सुई।
विधि:- 130 फं. पर सिं.रि. में 5 सेमी. बॉर्डर बुनकर 7 सेमी. तक लहरियेदार बुनाई व उसके ऊपर 7 सेमी. तक केबल्स व जालीदार बुनाई डालें। अगली सलाई में प्रत्येक 2 फं. का 1 फं. बनाती जाएं। 6 सलाईयां बुनकर 7वीं सलाई में 4 सलाइयां बुनकर अगली सलाई में प्रत्येक 2 फं. का 1 फं. बनाएं। शेष फं. में से ऊन निकालकर कस कर बांध दें। लहरियेदार बुनाई के लिए 4 फं. पर जाली बनाते हुए 1-1 फं. बढ़ाएं व 10 फं. पर 2 फं. का 1 फं. बनाते हुए 1-1 फं. घटाएं। केबल 4 फं. पर डालें। इसके लिए प्रत्येक 5वीं सलाई में फं. पलटें। अगली सलाई उल्टी बुनें। 2 केबल्स के बीच में 4 फं. पर जालीदार बुनाई डालें। बुनाई के दोनों ओर 1-1 फं. रि.स्टा.स्टि. में बुनें। कैप की सिलाई करके फुंदना लगाएं, बांधने के लिए डोरियां बनाकर सी दें। यथास्थान 2 क्रोचेट फ्लावर्स लगाएं।
लाल कैप

सामग्री:- लाल ऊन, 50 ग्राम, जामुनी व हरी ऊन थोड़ी-थोड़ी, 9 नं. व 8 नं. की सलाईयां, मोटी सुई तथा 4 मोती।
विधि:- 120 फं. पर 9 नं. की सलाईयां द्वारा सिं.रि. में 6 सेमी. बॉर्डर बुनें। ऊपर की बुनाई 8 नं. की सलाईयों से करें। 6 सलाईयों में नीचे बताए अनुसार जालीदार बुनाई डालें। सलाई 1, 5: 1 फं. सी. * सलाई पर ऊन लपेटकर नया फं. बनाएं। 2 फं. का 1 फं. बनाएं। * चिह्न से चिह्न तक दोहराएं। सलाई 2, 4, 6: सभी फं. उ.। सलाई 3: 2 फं. का 1 सी. फं., सलाई पर ऊन लपेटकर नया फं. बनाएं। इसी तरह दोहराएं, अंत में 1 फं. सी.। जालीदार बुनाई के ऊपर 14 सेमी. सि.रि. में बुनें। अगली 4 सलाईयों में जालीदार बुनाई डालें। ऊपर की बुनाई सि.रि. में बुनें। पहली सलाई में बराबर दूरी पर 40 फं. कम कर दें। 8 सलाईयां बुनकर बराबर दूरी पर पुन: 40 फं. घटाएं, शेष फं. पर बुनें। लंबाई पूरी हो जाने पर सभी फं. के बीच में से ऊन निकालकर कसकर बांध दें। कढ़ाई करें। फूल बैंगनी रंग में बुलेन स्टि. में पत्तियां हरे रंग से लेजी-डेजी स्टि. में बनाएं। फूलों के बीच में मोती लगाएं।
फूलों वाली कैप

सामग्री:- लाल ऊन 100 ग्राम, हरी शेडेड ऊन थोड़ी सी, 11, 12 व 9 नं. की सलाईयां, मोटी सुई, सफेद व पीले मोती।
विधि:- 130 फं. पर 11 नं. की सलाईयों द्वारा सि.रि. में 2 सेमी. चौड़ी डबल पट्टी बनाएं। अब 9 नं. की सलाईयों से सि.रि. में ही 16 सेमी. और बुनें। ऊपर की बुनाई 12 नं. की सलाईयों से सि.रि. में ही करें। 3 सेमी. बुनकर प्रत्येक 2 फं. का 1 फं. बनाएं। अब स्टा.स्टि. में बुनते हुए लंबाई पूरी करें। सभी फं. के बीच में से ऊन निकालकर कसकर बांध दें। कैप की सिलाई करें, यथास्थान काली ऊन से टांके लगाएं। कैप पर फूल-पत्ते बनाएं। फूल लाल ऊन से बुलेन स्टिच द्वारा बनाएं। फूलों के बीच में सफेद-पीले मोती लगाएं। पत्तियां हरी शेडेड ऊन से लेजी-डेजी स्टिच द्वारा कढ़ाई करके बनाएं।
क्रोचेट फ्लावर वाली कैप

सामग्री:- लाल ऊन 25 ग्राम, गुलाबी ऊन 75 ग्राम, रंग-बिरंगा क्रोचेट फ्लावर, हरी क्रोचेट पत्ती, 11, 12 व 9 नं. की सलाईयां तथा मोटी सुई।
विधि:- 130 फं. पर 12 नं. की सलाईयों द्वारा लाल ऊन से सिं.रि. में 4 सेमी. चौड़ी डबल पट्टी बुनें। अब 9 नं. की सलाईयों द्वारा गुलाबी ऊन से सिं.रि. में ही 9 सेमी. और बुनें। ऊपर की बुनाई 11 नं. की सलाईयों से सिं.रि. में ही करें। कुल लंबाई 20 सेमी. हो जाने पर प्रत्येक 2 फं. का 1 फं. बनाएं और स्टा.स्टि. में बुनते हुए लंबाई पूरी करें। सभी फं. के बीच में से ऊन निकालकर कसकर बांध दें। कैप की सिलाई करें। यथास्थान रंग-बिरंगा क्रोचेट फ्लावर व हरी पत्ती टांक दें।
पार्टी वियर कैप

सामग्री:- वर्धमान पीच और व्हाइट रंग ऊन 80 ग्राम, 10 एवं 12 नं. की कैप बुनने वाली गोल सलाइयां, सजावट के लिये फ्लॉवर।
विधि:- 12 नं. की सलाई पर पीच से 110 फन्दे डाल कर 2 उल्टे और 2 सीधे स्टाकिंग स्टिच में बुन लें। 1 इंच के बाद गार्टर स्टिच मे व्हाइट से केबल का डिजाइन बनाए। फिर पीच रंग से जाली का नमूना बुनते हुए 7 इंच बुनें। फन्दे घटाएं। इस तरह टोपी की शेप बनेगी। सफाई से सिल दें। फ्लॉवर को सुई से टांक दें पार्टी वियर कैप तैयार है।
रंग-बिरंगी मंकी कैप

सामग्री:-वर्धमान यलो, सफेद, ग्रे, काली, लाल ऊन 150 ग्राम, 10 एवं 12 नं. की सलाइयां, फलालेन का कपड़ा।
विधि:- 12 नं. की सलाई पर सफेद रंग की ऊन से 120 फन्दे डाल कर गार्टर स्टिच में बुन लें। सभी रंगों का इस्तेमाल करते हुए बुनें। 7 इंच के बाद बीच से मंकी होल बनाने के लिये 10 फन्दे घटाएं। हर सलाई में 4, 3, 2, 1 के क्रम में फन्दे घटाएं। दो इंच के बाद पुन: इसी क्रम में बढ़ाएं और पहले कि जितने 120 फन्दे कर लें। फिर से बुनते हुए 3 इंच करें और तरह टोपी की शेप देते हुए घटा दें। नीचे अस्तर के रूप में फलालेन का कपड़ा सफाई से सिल दें। एक बड़ा सा पॉम-पॉम टांक दें। रंग-बिरंगी मंकी कैप तैयार है।
फॉन कलर कैप

सामग्री:- वर्धमान फॉन कलर ऊन 90 ग्राम, काली और सफेद ऊन थोड़ी सी, 10 एवं 12 नं. की सलाइयां।
विधि:- 12 नं. की सलाई पर पीच से 110 फन्दे डाल कर 1 उल्टे और 1 सीधे स्टॉकिंग स्टिच में बुन लें। 13 इंच के बाद गॉर्टर स्टिच में बनाएं। 7 इंच के बाद से फन्दे घटाएं। बन्द करते समय समान दूरी पर कान की शेप के लिए 8-8 फन्दे रख लें। कान के अलावा बाकी फन्दे बन्द कर दें। सफाई से सिल दें। सफेद और काली ऊन से आंख और नाक के पैच बुन कर टांक दें।
रंग-बिरंगी कैप

सामग्री : वर्धमान लाइट ग्रीन, डार्क ग्रीन, ब्लैक, व्हाइट, जामुनी और रेड कलर की ऊन 75 ग्राम, 10 एवं 12 नं. की सलाइयां।
विधि : 12 नं. की सलाई पर 110 फन्दे डाल कर 1 उल्टे और 1 सीधे फन्दा बुनें। हर रंग की चार सलाई बुनें। 6 इंच के बाद फन्दे को हर सलाई में कम करते जाएं। इस तरह टोपी की मस्त शेप बनेगी। इसमें सिलाई की जरूरत नहीं रहेगी क्योंकि गोल सलाई पर बनी है। एक बड़ा सा पॉम-पॉम सभी रंग का मिलाकर टांक दें। बॉर्डर साइड से दोनों तरफ पट्टी बुनें। अंत में पॉम-पॉम टांक दें। लीजिये आपकी रंग बिरंगी कैप तैयार है।
ये भी पढ़ें-
स्टाइलिश लुक के लिए पहनें ये 9 डिफरेंट डिज़ाइनर पोंचू
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।