किसी फाउंडेशन की तरफ से पहली बार ऐसा अच्छा काम हो रहा है जहाँ एसोसिएशन के सभी वर्कर और कलाकार अपना इलाज करा पाएंगे। सरोज खान ने टीना घई और अशफ़ाक़ खोपेकर का आमंत्रण के लिेए धन्यवाद किया और अपनी आँखों की जांच भी करवाई।

इस मेडिकल सेंटर में आँखों की जांच,इ सी जी ,जनरल चेक अप ,डाइबिटिक्स की जांच सिर्फ 100 रूपए में होगी और वो भी पूरे परिवार की। कई दवायें मुफ़्त में भी दी जाएँगी। अशफ़ाक़ खोपेकर,अमित मेहरा ,आफरीन खोपेकर ,टीना घई ने सभी मेहमानो का स्वागत किया। 250 लोगों ने एक ही दिन में अपनी जांच करवाई। चंद्रशेखर पुसलकर जो दादा साहेब फाल्के के नाती हैं,अपने विचार व्यक्त करते हुए रो पड़े क्यूंकि ऐसा पहली बार हो रहा है। उनके नाना अपने सभी वर्करों की सेहत और खाने पाने का पूरा ख्याल रखते थे।

