गर्मी के आते ही वार्डरोब में रखे मोटे और गर्म कपड़ों की जगह हल्के और ठंडक देने वाले रंगीन कपड़े आ जाते हैं। लड़कियां  चाहती  हैं कि इस गर्मी में कुछ ऐसा पहनें जो गर्मी से राहत देने के साथ-साथ लोगों को उनकी तरफ आकर्षित भी करे। 

व्हॉइट है ऑलवेज लाइट

जब बात हो समर सीजन की तो गर्मियों के लिए व्हॉइट कलर सबसे ज्यादा क्लासिक कलर है। व्हॉइट कलर को किसी भी रंग के कपडे के साथ मिक्स एंड मैच किया जा सकता है और वो हर रंग के साथ सूट भी करता है चाहे आपका ब्लू डेनिम जींस हो या फिर रेड या ब्रॉउन स्कर्ट जब आप इसे व्हॉइट टॉप के साथ मैच करते हैं तो ये कॉम्बिनेशन काफी कूल और सूदिंग लगता है। 

ग्रीन इज़ कूलर

ग्रीन कलर खासतौर पर लाइट  ग्रीन कलर आंखों को ठंडक पहुंचाने के साथ मन को शांत रखने का भी काम करता है। इसलिए इस गर्मी में हरे रंग के शेड्स से आप अपने लुक और मूड को कूल बना सकती हैं। ग्रीन कलर में फ्लोरोसेंट ग्रीन भी बहुत अच्छा लुक देता है और ये हर तरह की पर्सनालिटी वाले लोगों पर  सूट करता है।

रिलैक्सिंग पिंक  

जब बात फैशन की हो  तो पिंक कलर इस ऑलवेज कूल फॉर गर्ल्स।  जी हां  पिंक कलर हमेशा से ही  लड़कियों के  पसंदीदा कलर्स में से एक रहा है। सीज़न चाहें गर्मियों का हो या फिर सर्दियों का, पिंक कलर के कपड़ों का ट्रेंड हमेशा चलता रहता है।  पिंक कलर के कपड़े गर्मियों में ठंडक का एहसास तो  दिलाते ही हैं साथ ही आपको स्टाइलिश लुक भी देते हैं। 

ब्लू इज़ चिलर

ब्लू कलर आपको कूल  रखने के साथ-साथ आपके माइंड को भी चिल रखता है। जिससे आपका मन अपने काम में बखूबी लगता है। ये बात सच है कि जब आप कपड़ों का सिलेक्शन  सही ढंग से करेंगी तब आपका काम भी परफेक्ट होगा क्योंकि आप कम्फ़र्टेबल फील करेंगी।  इसलिए आप गर्मियों में खुद को कूल रखने के लिए नीले रंग की अलग-अलग शेड्स पहन सकते हैं।

येलो रखे कूल और हैप्पी

येलो कलर  प्रकृति के बेहद खूबसूरत कलर्स में से एक है। येलो कलर कभी ख़ुशी दिखाता है तो कभी आंखों के साथ शरीर को भी ठंडक देता है। इसलिए ज्यादातर लोग गर्मियों में पीले कलर के कपड़े पहनना पसंद करते हैं। पीले रंग के कपडे पहने हुए देखने वालों  को भी ठंडक का एहसास होता है। इस बार गर्मी के सीज़न में येलो कलर में फ्लोरल प्रिंट भी काफी अच्छा लुक देता है।