करीना का बोल्ड लुक

अगर आप बोल्ड और कैंची लुक चाहती हैं तो करीना का ये बोल्ड लुक अपना सकती हैं। इसमें करीना ने फ्लोरल लॉन्ग स्कर्ट, फ्रंट ओपन कुर्ती के साथ पहना है। इस लुक को अपनाने के लिए आप किसी भी डार्क कलर की फ्रंट ओपन कुर्ती को स्कर्ट या पेंट के साथ ट्राई कर सकती हैं।
ज्वैलरी
इस तरह की ड्रेस के साथ बहुत ही लाइट ज्वैलरी पहने। हो सके तो नेक को खाली रखें। लाइट ज्वैलरी में आप पतली चेन, छोटे इयररिंग्स और बड़ी फिंगर रिंग पहन सकती हैं।
इस तरह की डेस के साथ कर्ल का हाई बन हेयर स्टाइल ट्राई करे।
मेकअप-
मेकअप में आप आईमेकअप बोल्ड करें और लिप मेकअप ग्लॉसी रखें।
दिया मिर्ज़ा का एथनिक लुक

दिया मिर्जा ने अपने इस एथनिक लुक में ट्रेडिशनल जरदोजी वर्क वाली फ्रंट ओपन लॉन्ग कुर्ती स्ट्रैट पेंट के साथ पहना हैl ये गाउन स्टाइल सूट हैl आप इसे भ ट्राई कर सकती हैंl
ज्वैलरी
हैवी वर्क वाले ड्रेस के साथ ज्वैलरी हल्की ही पहनेl ऐसी ड्रेस के साथ आप लॉन्ग इयररिंग्स पहन सकती हैंl
मेकअप
इस तरह की ड्रेस के साथ आप ओपन हेयरस्टाइल रख सकती हैं दिया के तरहl मेकअप लाइट करें और कलर्स का चुनाव अपने ड्रेस के अनुरूप करेंl
सोनम कपूर का इंडो वेस्टर्न लुक

वूमेंस डे पर आप इंडो वेस्टर्न में सोनम का ये स्टाइलिश लुक फॉलो कर सकती हैंl सोनम का ये लुक अपनाने के लिए आप साड़ी को धोती स्टाइल में डरपे करेंl स्टाइलिश लुक के लिए आप धोती के साथ केप स्टाइल में ब्लाउज भी पहन सकते हैंl
ज्वैलरी
इस तरह के ड्रेस के साथ आप सोनम के तरह स्टोन ओन कुंदन में डिज़ाइन किया गया नेकलेस भी पहन सकती हैंl
मेकअप
हेयरस्टाइल में आप साइड पार्टिंग हेयरस्टाइल या बन बना सकती हैंl मेकअप में आप शिमरी मेकअप भी कर सकते हैंl
श्रद्धा कपूर का ट्रेडिशनल लुक
श्रद्धा ने अपने इस लुक मैं लाचा कम गाउन पहना हैl ये टू पीस में है। अंदर बूटी डिज़ाइन वाला लहंगा है और ऊपर सीक्वेंस वर्क वाली फ्रंट ओपन अनारकली कुर्ती है। यह पार्टी और त्योहारों जैसे अवसरों पर फबता है। वूमेंस डे की पार्टी में आप इसे भी ट्राई कर सकते हैंl
ज्वैलरी
इस तरह की ड्रेस के साथ ज्वैलरी में आप कानों में झुमका और गोल्डन लॉन्ग नैक पीस पहने तो अच्छा लगेगाl आप टेम्पेल ज्वैलरी भी ट्राई कर सकती हैंl
मेकअप
हेयरस्टाइल में आप ओपन हेयर या हाफ क्लच हेयर कर सकती हैंl मेकअप में आप गोल्डन टच मेकअप कर सकती हैंl

