विदाउट स्लीव्स जेंट्स हाफ स्वेटर
सामग्री:- ग्रीन ऊन-400 ग्राम, सलाइयां-10 नं. की ।
विधि:-
पीछे का भाग:- 10 नं. की सलाई पर 60 जोड़ डालें। सि.रि. से 4 इंच का बॉर्डर बुनें।पीछे का पूरा भाग स्टॉकिंग स्टिच से बुनें। 18 इंच लं. बना कर 5-5, 3-3, 2-2, 1 1 से कंधे के फं. घटाएं। 7½ इंच बनाकर फं. पि.हो. में डालें।
सामने का भाग:- पीछे के भाग की तरह 60 जोड़ डाल कर बॉर्डर बना लें। अब डिजाइन इस प्रकार डालें- पहली पंक्ति– 7 फं. उ., 5 फं. सी., 7 फं. उ., 5 फं सी. सलाई पूरी करें। दूसरी पंक्ति- पूरी उल्टी। तीसरी पंक्ति- 1 फं. उ., 1 फं. सी., 5 फं. उ., 1 फं. सी., 1 फं. उ., 5 फं. सी., 1 फं. उ., इसी तरह सलाई पूरी करें। चौथी पंक्ति- पूरी उल्टी। पांचवी पंक्ति– 1 फं. उ., 1 फं. सी., 1 बल 2 फं. सी., 1 फं. उ., 1 फं. का एक करें। 1 फं. सी., 1 फंदा उ., 3 फं. सी., 1 फं. उ., सलाई पूरी करें। छठी पंक्ति – पूरी उल्टी।
सातवीं पंक्ति:- 1 फं. उ., 1 फं. सी., 1 बल, 3 फं. सी., 1 फं. उ., 2 फं. का 1 करें, 1 फं. उ., 1 फं. सी., 1 फं. उ., सलाई पूरी करें। इसके बाद पहली पंक्ति से डिजाइन दोहरायें। लं. पूरी होने पर मुड्ढों की घटाई के साथ-साथ वी गले की घटाई करें।मुड्ढों की लंबाई पूरी होने पर सामने के भाग को पीछे के भाग के मुड्ढों के साथ जोड़ दें। गले का बॉर्डर बुन लें। मुड्ढों से फं. उठा कर बॉर्डर बुनें। आपका स्टाइलिश हाफ स्वेटर तैयार है।
अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..
मोव व फॉन रंग का जिपवाला कार्डिगन

सामग्री :- मोव रंग की ऊन-280 ग्राम, फॉन रंग की ऊन-150 ग्राम, सलाई-10 व 9 नं. की, 21 इंच की मोटी जैकेट वाला जिप ।
विधि :-
पीछे का भाग :- 10 नं. की स. पर 110 फं. डाल कर 2½ इंच का सि.रि. से बार्डर बना कर 9 नं. की स. व मोव रंग की ऊन लगा कर स्टा.स्टि. से 15 इंच बनाकर 5-5, 3-3, 2-2, 1-1 से मुड्ढों के फं. घटा कर 8 इंच बनाकर फं. पि.हो. में डालें।
आस्तीन :- 10 नं. की स. पर मोव रंग की ऊन से 50 फं. डालकर 3 इंच का सिं.रि. से बार्डर बना कर 9 नं. की स. व फॉन रंग की ऊन लगाकर स्टा.स्टि. से बनाएं। हर 6 स. के बाद दोनों तरफ 1-1 फं. बढ़ाएं। 21 इंच लं. बनने तक फं. बढ़ कर 100-102 हो जाएं। 5-5, 3-3, 2-2, 2-2, 2-2, 2-2, 2-2 से मुड्ढों के फं. घटाएं और बचे फं. बंद कर दें। दूसरी आस्तीन भी इसी प्रकार बनाएं।
आगे के दोनों भाग :- 10 नं. की स. पर 5 फं. फॉन रंग के 15 फं. मोव और बाकी 35 फं. फॉन रंग की ऊन से फं. डालें। फॉन रंग के फं. सिं.रि. से और मोग के गा.स्टि. से बुनें। 2½ इंच बनाकर 9 नं. की सलाई लगाएं। 5 फं. सिं.रि. से बाकी मोव व फॉन रंग के सिं.रि. से बाकी स्टा.स्टि. से 20 स. बना कर 20 स. मोव रंग से 10 स. मोव व फॉन रंग से बुनें। मोव रंग से बुने साइड के 35 फं. पर डिजाइन डालें। दोनों तरफ 1 फं. सी., 3 फं. उ., 1 फं. सी., 3 फं. उ. बुनें। 20 स. बुनकर 10 स. मोव व फॉन रंग से बुनें। 4 स. मोव रंग से। अब 5 फं. फॉन, 15 फं. मोव व 35 फं. फॉन रंग से बुनें व डिजाइन डालें। स. स. में 1 फं. सी., 1 फं. उ. 1 फं. के नीचे से, 1 फं. सी., 1 फं. उ. नीचे से बुनें। उ. स. बुनकर 2 सी. व 2 स. उ. बुनें, फिर डिजाइन डालें। इसी प्रकार डिजाइन डालते हुए 20 स. बुनकर मुड्ढे के फं. घटाएं। 20 स. मोव रंग से बुनें। 10 स. मोव व फॉन से बुनकर 20 स. मोव रंग की तथा नीचे वाला डिजाइन डालें। 20 स. के बाद 8 स. फॉन की बुनें, साथ ही 8 स. में गला घटाएं। 30 फं. कंधे के पीछे वाले भाग से जोड़ें। बायां भाग भी इसी प्रकार बुनें। आगे के दोनों भागों से 9 नं. की स. पर फॉन ऊन से 26-26 फं. उठाकर पीछे वाले भाग के फं. भी इसी में डालें। 8 स. सिं.रि. से बना कर मोव रंग की ऊन लगा कर 5 फं. उ., 1 फं. सी. बुनें। उ. स. सारी उ. बुनें। 8 स. बना कर 5 उ. के बीच का 1 फं. सी., 5 फं. उ. बुनें, 8 स. के बाद फं. बदलती जाएं, 32 सं. बनाकर फं. बंद कर दें। आगे वाले भाग में जिप लगाएं।
अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..
फॉन व ब्लैक केबल कार्डिगन

सामग्री:- फॉन ऊन 400 ग्राम, काली ऊन15 ग्राम, सलाई9 व 10 नं. की
विधि पीछे का भाग:- 10 नं. की स. पर फॉन ऊन से 116 फं. डालकर 4 फं. सी., 4 फं. उल्टे का बॉर्डर बनाएं। 3 इंच बनाकर 9 नं. की स. लगा कर 6 स. काली, 6 स. फॉन व 6 स. काली बुनें, फिर 6 फं. सी. 2 फं. उ., 12 फं. सी., 2 फं. उ., 6 फं. सी. सारी सलाई इसी प्रकार बुनें। उ. स. सारी उ. बुनें। 8 स. के बाद 2 स. गा.स्टि. से फिर 20 स. के बाद 2 स. गा.स्टि. से बुनते जाएं। 15½ इंच के बाद 5-3-2-1 से मुड्डे के फं. घटा कर 8 इंच बनाकर फं. पि.हो. में डालें।
आगे का भाग:- 6 इंच पीछे वाले भाग के समान बनाएं जहां 2 स. गा.स्टि. से बुनी है उस जगह 12 फं. पर केबल डालती जाएं। जब मुड्डों के फं. घटाएं तभी वी गला घटाएं। लं. पूरी होने पर कंधे के 30-30 फं. रह जाएं। एक तरफ के फं. जोड़ लें। 10 नं. की स. पर आगे वाले भाग के दोनों तरफ से 66-60 फं. उठाकर 4 स. फं., 2 काली व 4 फॉन से ड.रि. से बनाकर फं. बंद करें। कंधे के फं. जोड़कर गला सी लें।
आस्तीन:- 10 नं. की स. पर 52 फं. डालकर 4 फं. सी. व 4 फं. उ. का बॉर्डर बनाकर 9 नं. की स. लगाकर दोनों तरफ 1-1 फं. बढ़ाएं। उसके बाद हर 6 स. के बाद 1-1 फं. बढ़ाती जाएं। 6 स. काली, 6 स. फॉन व 6 स. काली ऊन से बुन कर बीच के 32 फं. पर आगे वाले भाग के समान डिजाइन डालें। 21 इंच बनने तक 106-108 फं. हो जाएं। 5-3-2-2-2 से फं. घटा कर बचे सारे फं. बंद करें। दूसरी आस्तीन भी इसी प्रकार बनाकर कार्डिगन की सिलाई करें। इसे आपका बच्चा या पति किसी भी रंग की पैंट के साथ पहन सकते हैं।
अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..
ऑल ओवर डिजाइन स्वेटर

सामग्री:- ऊन400 ग्राम फॉन रंग, 200 ग्राम काली, सलाई10 व 9 नं. की
पीछे का भाग:- 10 नं. की स. पर 120 फं. डालकर ड.रि. से 3 इंच का बॉर्डर बनाकर 9 नं. की स. लगाएं। एकल्स में 10 फं. बढ़ाएं। डिजाइन डालकर 17 इंच बना कर 5-5, 3-3, 2-2 से मुड्ढों के फं. घटाकर 8 इंच बनाकर फं. पि.हो. में डालें।
आगे का भाग:- 17 इंच पीछे वाले भाग के समान बुनकर व गले की घटाई व मुड्ढों की घटाई करें, पीछे वाले भाग के बराबर लं. होने तक कंधे के 28-28 फं. रह जाएं। एक तरफ के फं. पीछे वाले भाग से जोड़ लें।
गले का बॉर्डर:- 10 नं. की स. पर फॉन रंग की ऊन से आगे वाले दोनों भागों से 64-64 फं. उठा लें व 1 फं. बिल्कुल बीच से उठा लें। पीछे वाले भाग के बीच के फं. भी इसी में डालें। ड.रि. से 10 स. बुनें। आगे वाले भाग से हर स. पर बीच वाले फं. के दोनों तरफ से 1-1 फं. लेकर तीन फं. का 1 फं. करें। 10 स. के बाद फं. बंद करें व बॉर्डर की सिलाई करके कंधे के फं. बंद करें।
आस्तीन:- 10 नं. की स. पर फॉन ऊन से 50 फं. डालकर ड.रि. से 3 इंच का बॉर्डर बनाएं। 9 नं. की स. लगा कर डिजाइन डालें। 6 स. के बाद दोनों तरफ 1-1 फं. बढ़ाती जाएं। 22 इंच लं. होने तक फं. बढ़ कर 120 तक हो जाएं। 5-5, 3-3, 2-2, 2-2, 2-2, 2-2 से मुड्ढों के फं. घटाकर बचे सारे फं. बंद करें। दूसरी आस्तीन भी इसी प्रकार बुनें। स्वेटर की सिलाई कर लें। जेन्ट्स स्वेटर तैयार है।
ये भी पढ़ें-
परफेक्ट वार्डरोब के लिए रखें ये चीज़ें
ऐसे करें गर्म कपड़ों की देखभाल
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।
