एंग्री बर्ड पुलोवर

प्रिंटेड पुलोवर

सामग्री:- प्रिंटिड यार्न ऊन 60 ग्राम, सलाई नं. 11 और सिलने वाली सुई।

विधि: अगला भाग:- 100 फंदे डालकर 2&2 का 2” बॉर्डर बुनें। 2” सीधा और जाली का डिज़ाइन डालते हुए हर सीधी सलाई में 1-1 फंदा घटाते हुए 8” होने पर बाजू की कटाई 3-2-1 के क्रम से करें। 3.5” होने पर तीरे के लिए 24 फंदे रखें। इसी प्रकार आगे वाले भाग का दूसरा भाग बुनें। पिछला भाग: 100 फंदे डालकर 2&2 का 2” बॉर्डर बुनें। फिर जाली का डिज़ाइन बुनते हुए 10” तक बुनें। फिर बाजू की कटाई 3-2-1 के क्रम में करें। 6.5” होने पर बंद करें।

बाजू:- 50 फंदे डालकर 2&2 का 2” बॉर्डर बुनें। फिर सीधा जाली वाला डिज़ाइन बुनते हुए हर 6वीं सलाई में 1-1 फंदा बढ़ाते हुए 12” तक बुनें। फिर 3-3-3 करके 3” में सारे फंदे बद कर दें। इसी प्रकार दूसरी बाजू बुनें और सुई से सिल दें और गले में क्रोशिया की बीडि़ंग करें।

अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..

पीच केबल पैटनर्ड पुलोवर

एंग्री बर्ड पुलोवर
8 मिक्स एंड मैच स्वेटर डिज़ाइन 9

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सामग्री:- पीच कलर की ऊन 160 ग्राम, सलाई नं. 11 और सिलने वाली सुई।

विधि:- बाजू:- 90 फंदे डालकर 4 सलाई पर्ल की बुनें। 45 फंदे उल्टे बुनें। 24 फंदो की केबल बुनें। 6 फंदे उल्टे फिर 6 सीधे फंदों की केबल 7 फंदे उल्टे बुनते हुए 3.5” तक बुनें। फिर 80-80 फंदे दोनों तरफ से बढ़ाएं और 22-22 फंदे दोनों तरफ से 1&1 के बॉर्डर के लिए रखें। बाकी फंदे उल्टे बुनते हुए 4” तक बुनें। बीच से गले की कटाई 2-2 फंदे करके 2” तक घटाएं। 2” सीधा बुनें। 2” में 2-2 करके फंदे पूरे करें। 4” सीधा बुनें। फिर 80-80 फंदे जो बढ़ाए थे उनको बंद कर दें। फिर 4” बुनकर 4 सलाई पर्ल की बुनें और बंद कर दें और सुई से सिल दें।
 
 

पर्ल पैटर्नड पुलोवर 

एंग्री बर्ड पुलोवर
8 मिक्स एंड मैच स्वेटर डिज़ाइन 10

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सामग्री:- लाइट  मोव ऊन 50 ग्राम, सिलाई नं. 11 और सिलने वाली सुई।

विधि:- अगला भाग :- 106 फंदे डालकर 1&1 का 1.5” बॉर्डर बुनें। फिर पर्ल का डिज़ाइन बुनते हुए 6” तक बुनें। फिर बीच से गले के डिज़ाइन के लिए 10 फंदों का केबल की डिब्बी का डिज़ाइन तिरछा शुरू करें। 4” बुननें पर बाजू की कटाई 3-2-1 के क्रम में करें। 4” होने पर गले की कटाई गोलाई में 2” करें। 18-18 फंदे तीरे के लिए रखें। इसी प्रकार पिछला भाग प्लेन बुनें और गले की कटाई न करें।

बाजू:- 42 फंदे डालकर 1&1 का 2” बॉर्डर बुनें। फिर पर्ल का डिज़ाइन बुनते हुए दोनों तरफ से हर 8वीं सिलाई में 1-1 फंदा बढ़ाते हुए 13” तक बुनें। बाजू की कटाई 3-3-3 करके 3” में सारे फंदे बंद कर दें। इसी प्रकार दूसरी बाजू बुनें और सुई से सिल दें।

गला:- गले के फंदे उठाकर 1&1 के बॉर्डर की 4 सिलाई बुनकर सुई से बंद कर दें और गले के डिज़ाइन की बाहर की तरफ सुई से झालर की तरह धागे लटकाएं।

अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..

एंग्री बर्ड पुलोवर

एंग्री बर्ड पुलोवर
8 मिक्स एंड मैच स्वेटर डिज़ाइन 11

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सामग्री:- मैरून ऊन 150 ग्राम, सफेद ऊन 100 ग्राम, गहरी हरी ऊन 50 ग्राम, आसमानी व नारंगी ऊन थोड़ी-थोड़ी, 11 व 9 नं. की सलाईयां 11 नं. की 4 डबल प्वायंटेड सलाईयां व 11 नं. का क्रोशिया।

विधि:- सभी बॉडर्स व पट्टियां गहरी हरी ऊन से 11 नं. की सलाईयों से सिं.रि. में बुनें। शेष बुनाई 9 नं. की सलाईयों से स्टा.स्टि. में करें।

पीछे का भाग:- 81 फं. पर 5 सेमी. बार्डर बुनें। अब 2 सलाईयां गहरी हरी बुनकर 27 सेमी.मैरून बुनें। 2 सलाईयां गहरी हरी बुनकर शेष बुनाई सफेद ऊन से करते हुए लंबाई पूरी करें।

सामने का भाग:- रंगों का क्रम पीछे के भाग के समान रखें। मैरून भाग में एंग्री बर्ड बनाएं। आंखों के स्थान पर क्रोशिये द्वारा काले गोले बुनकर लगाएं। यथास्थान गला छांटे। गले के लिए मध्य का 1 फं. पिन पर उतारें। दोनों ओर के 40-40 फं. पर गले की ओर 4 सलाईयों के आरंभ में 1-1 फं. घटाएं। उसके बाद प्रत्येक दूसरी सलाई के आरंभ में 1-1 फं. घटाते हुए लंबाई पूरी करें।

बाजुएं:- दोनों बाजुएं एक समान बुनें। एक बाजू के लिए 46 फं. पर 5 सेमी. बॉर्डर बुनें। अब मैरून ऊन से प्रत्येक छठी सलाई में दोनों किनारों पर 1-1 फं. बढ़ाते हुए मरून ऊन से 21 सेमी. बुनें। अब 2 सलाईयां गहरी हरी, 4 मैरून (1 सफेद, 1 नारंगी, 1 आसमानी, 1 नारंगी) 2 बार व 1 सफेद बुनें। 4 सलाईयां मैरून व 3 गहरी हरी बुनकर फं. बंद कर दें।

गले की पट्टी:- आगे-पीछे के भागों को कंधों से जोडक़र गले की पट्टी के लिए पीछे के गले से 30 फं. व दोनों साइड्स से 50-50 फं. उठाएं। पट्टी का सामने का नुकीला भाग बनाने के लिए प्रत्येक सलाई में मध्य के 2 फं. का 1 फं. बनाकर पिन वाले फं. के बीच में से निकालती जाएं। 9 सलाईयां बुनकर सभी फं. बंद कर दें। पुलोवर की सिलाई कर लें।

अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..

हाइनेक डिज़ाइनर पुलोवर

एंग्री बर्ड पुलोवर
8 मिक्स एंड मैच स्वेटर डिज़ाइन 12

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सामग्री:- ग्रे ऊन 350 ग्राम, नीली व लाल ऊन थोड़ी-थोड़ी, 8 नं. व 6 नं. की सलाईयां तथा मोटी सुई।

निर्देश:- सभी बॉर्डर्स व कॉलर 8 नं. की सलाईयों से ड.रि. में बुनें। शेष बुनाई स्टा.स्टि. में करें। रेगलेन शेप देते हुए नीचे बताए अनुसार ट्विस्टेड केबल डालें।

विधि:- सलाई 1:- 2 फं. उ., 2 फं. सी., 2 फं. उ.।

सलाई 2, 4:- 2 फं. सी., 2 फं. उ., 2 फं. सी.।

सलाई 3:- 2 फं. उ., 1 फं. पिन पर उतारें, अगला फं. पिन वाले फं. के पीछे से लेकर सी. बुनें। पिन वाला फं. भी सी. बुनें, 2 फं. उ.। इन्हीं 4 सलाईयों को दोहराती जाएं। आगे-पीछे के भाग: दोनों भाग एक समान बुनें। एक भाग के लिए 70 फं. पर 6 सेमी. बॉर्डर बुनें। बगल तक लंबाई करके रेगलेन शेप देते हुए गले तक लंबाई कर लें। रेगलेन शेप के लिए प्रत्येक सी. सलाई में दोनों किनारों पर 1-1 फं. घटाती जाएं।

बाजुएं:- दोनों बाजुएं एक समान बुनें। एक बाजू के लिए 38 फं. पर 6 सेमी. बॉर्डर बुनें। अगली सलाई में 12 फं. बढ़ाकर 50 कर लें। अब हर छठी सलाई में दोनों किनारों पर 1-1 फं. बढ़ाते हुए बगल तक लंबाई करें। आगे-पीछे के भागों के समान रेगलेन शेप दें।

कॉलर:- आगे-पीछे के भागों को यथास्थान रखकर शेष सभी फं. पर 11 सेमी. लंबा कॉलर बुनें।

मेकअप:- सामने के भाग व बाजुओं पर कढ़ाई करके पुलोवर की सिलाई कर लें।

अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..

हॉर्स पावर पुलोवर

एंग्री बर्ड पुलोवर
8 मिक्स एंड मैच स्वेटर डिज़ाइन 13

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सामग्री:- मैरून ऊन 200 ग्राम, क्रीम ऊन 100 ग्राम, 11 व 9 नं. की सलाईयां तथा मोटी सुई।

विधि:- पीछे का भाग:- 11 नं. की सलाईयों द्वारा मैरून ऊन से 87 फं. पर सिं.रि. में 6 सेमी. बार्डर बुनें। ऊपर की बुनाई 9 नं. की सलाईयों से स्टा.स्टि. में करें। कुल लंबाई 30 सेमी. हो जाने पर क्रीम ऊन से योक डालना शुरू करें। पहली सलाई में बीच का 1 फं. क्रीम बुनें। उसके बाद हर सलाई में क्रीम फं. के दोनों ओर 2-2 फं. अधिक बुनती जाएं जब तक कि सलाई में सभी फं. क्रीम न हो जाएं। यथास्थान मुड्ढों छांटे। मुड्ढों के लिए दोनों ओर 4-4 सलाईयों के आरंभ में 6, 2, 1, 1 (कुल 10-10) फं. घटाएं। शेष फं. पर क्रीम ऊन से बुनते हुए लंबाई पूरी करें।

सामने का भाग:- पीछे के भाग के समान बुनते हुए गले तक लंबाई करें। गला छांटने के लिए मध्य के 23 फं. अलग सलाई पर उतार दें। दोनों ओर के हिस्से अलग-अलग बुनें। दोनों हिस्सों में गले की ओर 3 सलाईयों के आरंभ में 1-1 फं. घटाएं। शेष फं. पर बुनते हुए लंबाई पूरी करें।

बाजुएं:- दोनों बाजुएं एक समान बुनें। एक बाजू के लिए 43 फं. पर बॉर्डर बुनें। ऊपर की बुनाई करते समय हर छठी सलाई में दोनों किनारों पर 1-1 फं. बढ़ाती जाएं। कुल लंबाई 32 सेमी. हो जाने पर आगे-पीछे के भागों के समान योक बनाएं। यथास्थान बगल का छांट दें। इसके लिए दोनों ओर हर सलाई के आरंभ में एक बार 6-6 फं., 10 बार 1-1 फं. व 3 बार 3-3 फं. घटाएं। शेष फं. बंद कर दें।

गले की पट्टी:- 11 नं. की सलाइयों द्वारा ऊन से 86 फं. पर स्टा.स्टि. में डबल पट्टी बनाएं।

मेकअप:- योक पर मरून ऊन से घोड़े की नाल बनाएं व योक के नीचे के मैरून भाग पर घोड़े के चेहरे बनाएं। पुलोवर की सिलाई कर लें।

अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..

स्वेटर पर फुदकती चिड़िया

एंग्री बर्ड पुलोवर
8 मिक्स एंड मैच स्वेटर डिज़ाइन 14

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सामग्री:- हल्की गुलाबी रंग की चार प्लाई 200 ग्राम ऊन, कढ़ाई के लिए थोड़ी सी फिरोज़ी, बादामी, मूंगिया रंग की ऊन 10-12 नं. की सलाईयां, 5 फैन्सी फिरोजी बटन, मोटी सुई ।

विधि:- आगे का दायां और बायां भाग:- 12 नं. की सलाईयों पर 55 फंदे डालकर 1 उ. 1 सी. की रीब में 20 सलाईयों का बॉर्डर बनाएं। 10 नं. की सलाईयां लगा कर 5 फं. बढ़ा लें। पिंक ऊन से 25 इंच तक सादा बुनें। 5-3-2-1 के क्रम में फंदे घटा कर दोनों बगलों का छाट करें। 12 सेमी. बुन कर बगलों की लम्बाई पूरी करें। कंधे पे 12 फं. रखें। इसी प्रकार स्वेटर का दूसरा भाग भी बुनें।

पीछे का भाग:- 12 नं. की सलाईयों पर 110 फं. डाल कर 1 सी में 1 उ. की रिब में 20 सलाईयों का बॉर्डर बुनें। 10 फं. बढ़ाकर 10 नं. की सलाईयां लगा कर सादा बुनते हुए आगे के भागों की तरह लम्बाई और बगलों का छाट कर लें। पीछे के भाग में गला नहीं घटेगा। 24-24 फं. कन्धों के लिए रख कर बीच के फं. बंद कर दें।

बांहें:- 12 नं. की सलाईयों पर गुलाबी ऊन से 40 फं. डालें। 1 उ., 1 सी. की रीब में 20 सलाईयों का बॉर्डर बुनें। 10 नं की सलाइयां लगा कर 5 फं. बढ़ा लें। दोनों छोरों पर हर तीसरी सलाई में 1-1 फं. बढ़ाते हुए बांह की कुल लम्बाई 30 सेमी. रखें। 5-3-2-1 के क्रम में बगलों का छांट करें। दूसरी बांह भी इसी तरह बुनें।

मेकअप तथा सजावट:- बादामी, फिरोजी और मूंगिया रंगों की ऊनों से सुई से क्रॉस स्टिच से फुदकती चिडिय़ों का डिजायन बनायें। आगे के भाग में बटन के लिए क्रोशिये की मदद से 5 लूप बनायें। फिरोजी मैचिंग बटन लगा लें। आपकी गुडिय़ा का स्वेटर तैयार है।

अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..

दोरंगा हुडेड कार्डिगन

एंग्री बर्ड पुलोवर
8 मिक्स एंड मैच स्वेटर डिज़ाइन 15

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सामग्री:-  गुलाबी ऊन 200 ग्राम, लाल ऊन 100 ग्राम, 7 नं. व 11 नं. की सलाईयां, मोटी सुई व 7 बटन।

निर्देश:- बॉर्डर्स व पट्टियां 11 नं. की सलाईयों से सिं.रि. में बुनें व शेष बुनाई 7 नं. की सलाईयों से स्टा.स्टि. में करें।

विधि पीछे का भाग:- 55 फं. पर लाल व गुलाबी ऊन से क्रमश: 3-3 सेमी. बॉर्डर बुनें। गुलाबी ऊन से बुनते हुए बगल तक लंबाई करें।

सामने का दायां भाग:- 33 फं. पर पीछे के भाग के समान बॉर्डर बुनकर बगल तक गुलाबी ऊन से बुनें। बाईं ओर के 6 फं. पर पट्टी बुनें। पट्टी में यथास्थान काज बनाएं।

सामने का बायां भाग:- विपरीत दिशा में पट्टी बुनते हुए दायें भाग के समान बुनें।

बाजू:- दोनों बाजुएं एक समान बुनें। एक बाजू के लिए 30 फं. पर पीछे के भाग के समान बॉर्डर बनाएं। बगल तक हर छठी सलाई में दोनों किनारों पर 1-1 फं. बढ़ाते हुए गुलाबी बुनें।

योक:- आगे-पीछे के भागों व बाजुओं को यथास्थान रखकर सभी फं. इकट्ठा बुनें। सादी लाल सलाईयों में फं. घटाएं। 2 सलाइयों में क्रमश: हर पांचवे-छठे फं. का व हर चौथे-पांचवे फं. का 1 फं. बनाएं। अंतिम सलाई में बराबर दूरी पर इतने फं. घटाएं कि कुल 90 फं. हुड के लिए शेष बचे। 2 सलाईयां लाल ऊन से सिं.रि. में बुनकर डोरी के लिए जाली बुनें। 2 सलाईयां सिं.रि. की और बुनें।

हुड:- हुड बुनें। लंबाई पूरी हो जाने पर आधे-आधे फं. को आपस में जोड़ते हुए फं. बंद कर दें। कार्डिगन की सिलाई कर लें। यथास्थान बटन टांक दें व डोरी डाल दें।

ये भी पढ़ें-

न्यू बोर्न बेबी के कलेक्शन में शामिल करें ये 9 डिज़ाइनर स्वेटर

बच्चों के 7 आकर्षक स्वेटर

बच्चों के कैप के 10 डिजाइन्स

आप हमें फेसबुकट्विटरगूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।