इससे पहली क्लास में हमने आपको बताया था कि सिलाई में फंदे कैसे डालते हैं। बुनाई के दूसरे चरण में आज हम आपको बतायेंगे यहां सीधी सलाई की बुनाई कैसे की जाए। आपको बता दें कि किसी भी चीज को बुनने के लिए सीधी और उल्टी बुनाई एक मूल हिस्सा होती हैं। आइए जानते है कैसे की जाती है सीधी बुनाई….

स्टेप 1 – फंदों वाली सलाई को अपने बाएं हाथ में पकड़े यार्न को बुने भाग के पीछे रखते हुए दाएं हाथ की सलाई को फंदे में से आगे से (दिखाए गए चित्र के अनुसार नोक वाली और अपने से दूर रखें) पीछे की ओर गुजारें।

स्टेप 2 – यार्न को अपने दाएं हाथ में रखते हुए इसे दाएं हाथ सलाई के ऊपर लपेट लें।

स्टेप 3 – दाएं हाथ वाली सलाई का प्रयाग करते हुए इस लिपटी हुई यार्न को बाएं हाथ वाली सलाई के पहले फंदे में से खींच लें।

स्टेप 4 – ध्यान रखते हुए कि नया लूप दाएं हाथ वाली सलाई पर ही रहे और पहले फंदे को आराम से बाएं हाथ वाली सलाई पर उतार लें।
सीधी पंक्ति बुनने के लिए बाएं हाथ वाली सलाई के सभी फंदे दाएं हाथ वाली सलाई पर उतरने तक चरण 1 से 4 तक दोहराएं। अगली पंक्ति बुनने के लिए बुने भाग को उल्टाते हुए फंदो वाली सलाई को बाएं हाथ में पकड़ें।