बाॅलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर का नाम टाॅप फैशन दिवाज़ में है। यह फैशन क्वीन भी कही जाती हैं। सोनम अपने लुक और स्टाइल के लिए हमेशा से चर्चा में रही हैं, फिर चाहे कोई अवाॅर्ड फंक्शन हो या किसी फिल्म की स्क्रीनिंगl वो हर मौके पर अपने एक नए एक्सपेरिमेंटल लुक के साथ नजर आई हैं। तो इस बार वो चर्चा में है अपने नए साड़ी लुक यानी डैनिम साड़ी के लिए। पिछले दिनो हुई विकास बहल की पार्टी में सोनम मासाबा गुप्ता की डिजाइन की हुई डैनिम साड़़ी पहने नजर आईं। उनका यह लुक सोशल मीडिया में काफी वायरल हो गया जोकि फैशन की दनिया में बिलकुल नया है। डैनिम फैब्रिक हमेशा से वेस्टर्न आउटफिट्स में देखने को मिला लेकिन इस डैनिम पैंट साड़ी ने एक नया उदाहरण पेश किया। यह डैनिम पेंट इंडोवैस्टर्न लुक में डिजाइन की गई है। आप भी नए लुक के लिए इस तरह की साड़ी ट्राई कर सकती हैं।
साड़ी एक ऐसा परिधान है जो इंडियन और माॅडर्न दोनों तरह का लुक दे सकता हैl इसका एक उदाहरण पेश किया अभिनेत्री और फैशन दिवा सोनम कपूर ने। उनके इस नए लुक को आप भी ट्राई कर सकती हैंl