फ्लॉवरी जूते
सामग्री: हरी ऊन 25 ग्राम, 12 नं. की सलाईयां, मोटी सुई, मिश्रित रंग की ऊन के 2 क्रोचेट फ्लावर्स व 2 बटन।
दांया जूता: सोल: 24 फं. डाल मो.स्टि. में बुनें। सलाई 2, 4, 6 व 8 में दोनों किनारों पर 1-1 फं. बढ़ाएं। 3 सलाईयां बुनकर सलाई 12, 14, 16 व 18 में दोनों किनारों पर 1-1 फं. घटाएं। 1 सलाई बुनकर 8 नए फं. डालें।
ऊपर का भाग: सलाई 1: सभी फं. सी. बुनें। सलाई 2- 1 फं. बढ़ाएं, शेष फं. उ. बुनें। सलाई
3 से 8 क्रमश: सलाई 1 व 2 को दोहराएं। सलाई 9- सभी फं. सी.। सलाई 10- 1 फं. बढ़ाएं, 14 फं. उ. व 21 फं. मो.स्टि. में बुनें। सलाई 11- 21 फं. मो.स्टि. में व 16 फं. सी. बुनें। सलाई 12- 1 फं. बढ़ाएं, 15 फं. उ. व 21 फं. मो.स्टि. में बुनें। सलाई 13- 12 फं. बंद कर दें, 3 फं. मो.स्टि. में बुनें। 4 फं. बंद कर दें, 2 फं. मो.स्टि. में व 17 फं. सी. बुनें। सलाई 14- 17 फं. उ., 2 फं. मो.स्टि. में बुनें, 3 फं. पिन में उतारें। सलाई 152 फं. मो.स्टि. में व 17 फं. सी.। सलाई 16 से 25- सलाई 14 व 15 को 5 बार दोहराएं। सलाई 26- 17 फं. उ., 2 फं. मो.स्टि. में, 19 फं. नए डालें। सलाई 27- 21 फं. मो.स्टि. में, 17 फं. सी. सी। सलाई 28- 2 फं. का 1 उ.फं. 15 फं. उ., 21 फं. मो.स्टि. में। सलाई 29- 21 फं. मो.स्टि. में व 16 फं.सी.। सलाई 30- 2 फं. का 1 उ. फं., शेष सभी फं. उ.। सलाई 31 से 38- स्टा.स्टि. में बुनें। प्रत्येक 3 सलाई के शुरू में 1 फं. घटाएं। सलाई 39- फं. बंद कर दें। स्ट्रेप: पिन के 3 फं. सलाई पर उतारें। सलाई 1- दोनों किनारों पर 1-1 फं. बढ़ाकर 5 कर लें। सलाई 2 से 15- मो.स्टि. में। सलाई 16- 2 फं. मो.स्टि. में, 1 फं. बंद करें, 2 फं. मो.स्टि. में। सलाई 17- 2 फं. मो.स्टि. में सलाई पर ऊन लपेटकर नया फं. बनाएं, 2 फं. मो.स्टि. में। सलाई 18 से 20- मो.स्टि. में। सलाई 21- सभी फं. बंद कर दें।
बांया जूता: सोल: दायें जूते के सोल के समान।
ऊपर का भाग: पहली सलाई उ. व दूसरी में फं. बढ़ाने के बाद सभी फं. सी. बुनें। सिलाई करके बटन टांकें। दोनों जूतों के सामने के भाग पर 1-1 क्रोचेट फ्लावर सी दें।
अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..
फिरोज़ी बूटीज़

सामग्री: फिरोज़ी ऊन 25 ग्राम, 11 नं. की सलाईयां व मोटी सुई।
विधि: दोनों बूटीज़ एक समान बुनें। 41 फं. पर स्टा.स्टि. की 6 सलाई या प्रत्येक दूसरी सलाई में मध्य के फं. के दोनों ओर 1-1 फं. बढ़ाते हुए बुनें। अगली 3 सलाईयां रि.स्टा.स्टि. में, 4 स्टा.स्टि. में व 3 रि.स्टा.स्टि. में बुनें। अगली स्टा.स्टि. की 12 सलाईयों में से प्रत्येक सी. सलाई में मध्य के 3 फं. का 1 फं. बनाकर दोनों ओर 7-7 फं. बुनकर मोड़ती जाएं। अब फं. घटाना बंद कर दें। सभी फं. पर स्टा.स्टि. में ही बुनें। 2 सलाईयां बुनकर डोरी डालने के लिए जाली बनाएं। 3 सेमी. स्टा.स्टि. में और बुनकर नीचे बताए अनुसार जाली बुनें।
सलाई 1: 1 फं. सी. सलाई पर ऊन लपेटकर नया फं. बनाएं। 2 फं. का 1 सी. फं. बनाएं। 1 फं. सी., 2 का 1 सी. फं. बनाएं। सलाई पर ऊन लपेटकर नया फं. बनाएं। 1 फं. सी. बुनें, चिह्न से चिह्न तक दोहराएं।
सलाई 2, 4 : सभी फं. उ.।
सलाई 3 : 2 फं. सी. सलाई पर ऊन लपेटकर 3 फं. का 1 फं. बनाएं। सलाई पर ऊन लपेटकर 3 फं. सी. चिह्न से चिह्न तक दोहराएं। इन्हीं 4 सलाईयों को एक बार और दोहराएं, 7 सलाईयां गा.स्टि. में बुनकर सभी फं. बंद कर दें। बूटी की सिलाई करके जाली में डोरी डाल दें।
अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..
अंगूठे वाले मोजे

सामग्री : ग्रे ऊन 50 ग्राम, थोड़ी-थोड़ी ऊन गुलाबी, सफेद, नीले, पीले, हरे व नारंगी रंगों में, 11 नं. की सलाईयां व मोटी सुई।
विधि : दोनों स्टाकिंग्स विपरीत दिशा में एडी-पंजा छांटते हुए बुनें। साइड की सिलाई भी विपरीत दिशा में आएगी। एक स्टाकिंग के लिए ग्रे ऊन से 60 फं. डालकर सिं.रि. में 8 सेमी. बॉर्डर बुनें। आगे की बुनाई स्टा.स्टि. में करें। बॉर्डर से ऊपर 15 सेमी. बुनकर दाईं ओर के 30 फं. पर एडी बनाएं। इसके लिए प्रत्येक सी. सलाई में दोनों ओर 1-1 फं. तब तक घटाएं जब तक की सलाई में 10 फं. न रह जाएं। आगे की सलाईयां प्रत्येक सलाई के आरंभ में घटाया हुआ 1-1 फं. उठाते हुए बुनें। कुल 30 फं. हो जाने पर शेष 30 फं. के साथ 60 फं. पर बुनें। छोड़े गए 30 फं. पर रंग-बिरंगा नमूना डालें। एडी के ऊपर 15 सेमी. हो जाने पर ग्रे ऊन से पंजा बुनें। 4 सलाईयां बुनकर किनारों के 10-10 फं. (कुल 20 फं.) पर अंगूठा बुनें। अंगूठे की लंबाई 4 सेमी. करके सभी फं. के बीच में से ऊन निकालकर कसकर बांध दें। शेष 40 फं. पर पंजा बुनें। प्रत्येक सी. सलाई में मध्य के 4 फं. पर 2 फं. का 1 फं. बनाते हुए बुनें। 20 फं. रह जाने पर उन्हें फोल्ड करके आपस में सी दें और स्टाकिंग्स की सिलाई कर लें।
अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..
फूलों वाली स्लिपर

सामग्री: फालसी, गहरे हरे, गुलानारी व गुलाबी रंग में थोड़ी-थोड़ी ऊन, 9 नं. का क्रोशिया व सूई।
विधि: आधार बनाने के लिए फालसी ऊन से 28 चे. बनाएं।
घेरा 1: हुक से दूसरी चे. में 6 ड.क्रो., अगली 14 चे. में 1-1 ड.क्रो. अगली 11 चे. में 1-1 ट्रे. व अंतिम चे. में 7 ट्रे. बनाएं। अब चे. की दूसरी ओर 11 चे. में 1-1 ट्रे. व 14 चे. में 1-1 ड.क्रो. बनाएं।
घेरा 2, 3, 4: (फालसी) ड.क्रो. की बुनाई में बुनें। प्रत्येक घेरे में ड.क्रो. वाले किनारे पर बराबर दूरी पर 2 ड.क्रो. व ट्रे. वाले किनारे पर 5 ड.क्रो. बढाएं।
घेरा 5, 6: गहरे हरे रंग की ऊन से घेरे 4 के समान।
घेरा 7: (गुलनारी) 1 स्टि. में 1 ड.क्रो., अगले स्टि. में 1 घेरा नीचे हुक डालते हुए लो. ट्रे. बनें। इसी क्रम में दोहराएं।
ऊपर की पट्टी: हल्के गुलाबी रंग से 14 चे. बनाएं। अगली प्रत्येक पंक्ति गुलाबी ऊन से ही बैक लूप में हुक डालते हुए ड.क्रो. की बुनें। कम चौड़े दोनों किनारों पर गुलानारी ऊन से 1-1 पंक्ति ट्रे. की बुनें। अधिक चौड़े किनारों की किनारी गुलानारी रंग से ही 3-3 चे. की लूप बनाते हुए बुनें। पट्टियों पर गुलानारी ऊन से बुनकर 3-3 फूल टांक दें। फूल बनाने के लिए 4 चे. का वृत्त बनाकर उसमें 9 ड.क्रो. बनाएं।
अगले घेरे में प्रत्येक ड.क्रो. में 3-3 चे. के लूप्स बनाएं। फूलों वाली पट्टी को यथास्थान सी दें। इसी तरह दूसरी चप्पल भी बना लें।
अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..
सजीली स्लिपर

सामग्री : सोल 2, सफेद टॉवल क्लॉथ आवश्यकतानुसार, थोड़ी-थोडी सफेद व नीली ऊन, 10 प्लास्टिक फ्लॉवर्स, 11 नं. का क्रोशिया, फोमशीट व सूई।
विधि : सोल पर टॉवल क्लॉथ सिल लें। ऊपर की पट्टियों के बीच में फोमशीट लगाएं। पट्टियां सजाने के लिए सफेद ऊन से क्रोशिये द्वारा ट्रे. की बुनाई में आवश्यकतानुसार नाप की पट्टियां बनाएं। पट्टियों की किनारियां नीली ऊन से 3-3 चे. की लूप्स बनाते हुए बुनें। मध्य में नीले रंग का 1-1 फूल टांकें। फूल बनाने के लिए 8 चे. का वृत्त बनाकर उसमें 16 ड.क्रो. बनाएं। अगले 3 घेरे 4-4 चे. के 8-8 लूप्स बनाते हुए बुनें। फूलों के बीच में व दोनों साइड्स पर प्लास्टिक के फूल टांक दें।
अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..

सौजन्य :- वर्धमान
ये भी पढ़ें-
बच्चों के लिए बुनिए 7 ट्रेंडी पुलोवर
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।