अपनी व्यस्त दिनचर्या से कुछ फुर्सत के पल निकाल कर इस कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और ढेर सारे इनाम भी जीतें। किसी ने अपनी नटखट अदाओं से तो किसी ने अपनी हुनर से लोगों का दिल जीता। आपको बता दें कि इन महिलाओं का ग्रुप भले ही पुराना नहीं है लेकिन इनमें आपसी दोस्ती बहुत पुरानी है। समय-समय पर ये आपस में मिलने के बहाने ढूंढ लेते हैं कभी गेट-टू-गेदर के बहाने तो कभी किटी पार्टी के जरिए। लेकिन इस बार उन्होंने ये मौका दिया गृहलक्ष्मी दोपहर को ताकि इनकी दोपहर बने सबसे खास।
ग्रुप की प्रेसीडेंट स्मिता ओसवाल का कहना हैं कि, “गृहलक्ष्मी दोपहर एक ऐसा प्लेटफार्म है जो गृहणियों को उनकी प्रतिभा से रूबरू करवाता है।”

सबको भाया कोष का ओट्स
इवेंट में कुकरी एक्सपर्ट ईला गुप्ता ने कोश ओट्स से बनने वाली टेस्टी रेसिपी की लाइव कुकिंग क्लास दी। यहीं नहीं कोष की तरफ से उनकी टीम ने फ्री फूड सैम्पलिंग में ओट्स के आटे से बने परांठे और ब्रोकन ओट्स से बने खिचड़ी का स्वाद भी महिलाओं के चखाया। साथ ही ओट्स से बनीं तरह-तरह की रेसिपी भी सभी को टेस्ट कराईं। वहां पर मौजूद सभी महिलाएं तो मानो कोष ओट्स की दीवानी हो गईं।

मदर डेयरी एक्टिविटी
गृहलक्ष्मी दोपहर के कार्यक्रम में मदर डेयरी चीज का यूज करते हुए महिलाओं ने चीज फूड आर्ट प्रतियोगिता में भाग लिया और अपनी कला का प्रदर्शन दिखाते हुए किसी ने चीज की स्लाइस और सब्जियों का इस्तेमाल करते हुए फूलों का गुलदस्ता बनाया तो किसी ने औरत की आकृति उकेर दी। इनमें से चुने गए दो प्रतिभागियों को मदर डेयरी की ओर से गिफ्ट हैम्पर दिया गया।

लाइव कुकिंग की क्लास
बिस्कुट का चूरा, मदर डेयरी क्रीम, संतरा, कीवी और अंगूर के छोटे-छोटे पीस की साहयता से कुकरी एक्सपर्ट ईला गुप्ता ने महिलाओं को एक खास डेजर्ट की रेसिपी बनानी सीखायी। सभी को ये रेसिपी बहुत पसंद आईं। और यही नहीं उन्होंने लाइव ओट्स के पकौड़े भी बनाने सीखाए और चखाए।
इस वीडियो में देखिए कैसा रहा महिलाओं का रिएक्शन-
गृहलक्ष्मी की तरफ से वहां मौजूद कुछ महिलाओं को कई टाइटल्स भी मिले जैसे – मिसअर्ली बर्ड, चटोरी गृहलक्ष्मी और खूबसूरत गृहलक्ष्मी से सम्मानित किया गया। टाइटल्स के अलावा यहां हुए ढेर सारे गेम्स,डांस,सॉन्ग के साथ फुल मस्ती और मज़ा।
