जी हां, ठंड का मौसम अपने खुमार पर है और उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में सर्दी का सितम जारी है। दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान समेत कई राज्यों में सर्दी बरपा रही है। ठंड और बढ़ते धुंध के चलते आम जनजीवन भी प्रभावित हो चुका है। फ्लाइट और ट्रेन जहां अपने निर्रधारित समय से पीछे चल रहे हैं, वहीं सडको पर भी यातायात व्यवस्था भी अव्यवस्थित हो चुकी है। सड़कों पर गाड़ी चलाना बेहद दुभर हो चला है, जिसके चलते सड़क दुर्घटनाएं की संख्या भी बढ़ चुकी है। ऐसे में गाड़ी चलाते समय एहतियाव बरतना बेहद जरूरी है। हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं कोहरे के वक्त सड़क पर गाड़ी चलाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
1.अपने विंड स्क्रीन को समय-समय पर वाइपर से साफ करते रहें।
2.धुंध में गाड़ी चलाते वक्त स्पीड नियंत्रित रखें,क्योंकि धुंध कई बार अचानक से भी सामने आ सकता है। 

3.गाड़ी में एक पावरफुल टॉर्च रखें, जोकि घने कोहरे में सिग्नल देने के काम आ सकता है। साथ ही इसकी मदद से आगे भी देख सकते हैं। 
4.आप फॉग स्पेशल लाइटें लगवा सकते हैं।
5.कोहरे में गाड़ी चलाते वक्त कभी ओवर टेक करने की कोशिश न करें।