राशिफल के प्रति सभी की जिज्ञासा होती है। माना जाता है कि राशिफल द्वारा आप जीवन की कुछ ऐसी घटनाओं का पूर्वानुमान लगा सकते हैं जो भविष्य में होने वाली हैं। साथ ही इसके द्वारा आप अपने प्यार, व्यापार, कारोबार और स्वास्थ्य आदि के बारे में भी जान सकते हैं। साल 2017 का यह महीना किसी राशि के लिए अच्छा तो किसी को परेशान भी कर सकता है। ज्योतिषानुसार भविष्य जानने का सबसे सटीक तरीका राशिफल होता है। तो जानिए राशियों पर आधारित दिसम्बर महीने का अपना राशिफल –

मेष – इस मास आप अपनी मान-प्रतिष्ठा को लेकर सावधान रहें क्योंकि विरोधी पक्ष समाज में आपकी साख घटाने की कोशिश कर सकते हैं। आर्थिक लाभ मिलने के पूर्ण योग है। आप अपने सहकर्मियों के व्यवहार से परेशान रहेंगे। इसके लिए आप अपने अधिकारियों से बात करें तो मामला सुधर जाएगा। किसी दूसरे की सलाह मानने के पहले आप अपने दिमाग व दिल की सुनें।

वृष – इस महीने में परिवार के साथ सामंजस्य बना रहेगा। आप कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं। आप अपनी पुरानी रूढिवादी सोच को जल्दी-से-जल्दी पीछे छोड़कर एक नई आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ने का प्रयत्न करें। आपकी प्रगति संभावित है। आपके सामने कुछ ऐसे अप्रत्याशित खर्च आ सकते हैं, जो आपकी आर्थिक स्थिति को झटका दे सकते हैं।

मिथुन – अच्छी नौकरी की तलाश में व्यर्थ की यात्रा करेंगे। कहीं से अप्रिय समाचारों की प्राप्ति होगी। सोच-समझकर लिए गए फैसलों का नतीजा आपके पक्ष में होगा। आप अपने निर्णय पर अडिग रह सकते हैं। बदलते हालात से आप बखूबी तालमेल बिठा लेंगे। आप वित्तीय मामलों, परिवार, खानपान तथा मनोरंजन के लिए भी समय निकालेंगे। आप मासांत में स्वयं को तरोताजा महसूस करेंगे।

कर्क – इस मास की शुरुआत में दबाव व तनाव आप पर हावी रहेगा। आप बहुत ही भारीपन महसूस करेंगे। गठबंधन तथा विवाह के लिहाज से यह समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। इसके अलावा संबंधों और सम्पर्कों में मजबूती आएगी। आपकी अतिरिक्त आय भी हो सकती है। आप अध्यात्म और पराभौतिक मसलों में रुचि ले सकते हैं। किसी चीज के प्रति आकर्षण महसूस कर सकते हैं।

सिंह – इस मास आपका ध्यान घर-परिवार पर रहेगा और उनकी देखभाल करके आपको आनंद व संतोष की प्राप्ति होगी। मानवीयता आप पर हावी रहेगी। इस समय नये-नये लोगों से सम्पर्क बढ़ेगा। इस समय स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हावी रहेगी। दांत, जोड़ों का दर्द, बुखार, जुकाम आदि से परेशान रह सकते हैं। किसी कार्य को पूरी लगन व हिम्मत से पूरा करेंगे।
अन्य 5 राशियों का राशिफल जानने के लिए यहां क्लिक करें या फिर अगले पेज जाएं ..

कन्या – इस मास आप पिछले समय से चली आ रही समस्याओं से स्वयं को मुक्त महसूस करेंगे। अपनी हॉबी पूरी करने व मनोरंजन के लिए समय मिलेगा। आपकी मुलाकात कुछ विचित्र लोगों से हो सकती है। लाभ के लिए उठाए गए कदमों का लाभ मिलेगा। अविवाहित जातक प्रेम-रोमांस के चक्कर में पड़ सकते हैं। आप किसी चीज के प्रति जबरदस्त दीवाने हो सकते हैं।

तुला- आपको अपनी योजनाओं को अंजाम देने में विरोध, गड़बडिय़ों, देरी तथा कड़े विरोध का सामना करना पड़ सकता है। स्थितियां आपके पक्ष में ही रहेगी, आपको अपने निजी प्रयासों से ही सफलता हासिल करनी होगी। माता-पिता से अनबन हो सकती है। ज्ञानार्जन करेंगे। आप ऋण, फंड, रोजगार, आश्रितों और अधीनस्थों पर ध्यान देंगे।

वृश्चिक- इस मास मन अशांत रह सकता है। वरिष्ठों के द्वारा उचित मार्गदर्शन प्राप्त करेंगे, किन्तु उनके गिरते स्वास्थ्य के कारण आप परेशान रह सकते हैं। कार्यों में प्रगति होगी। भागीदारी में लाभ होगा। योजनाओं के संदर्भ में बातचीत करेंगे। संतान पक्ष समय पर अपना काम पूर्णनहीं कर पाएंगे, जिसका हरजाना आपको भरना होगा।

धनु- इस मास संतान की किसी हरकत की वजह से आप परेशान व शर्मिन्दा होंगे। खर्च की अधिकता रहेगी। मानहानि के योग हैं। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। ब्लड प्रेशर, शुगर व त्वचा से संबंधित कोई रोग हो सकता है। नौकरी में अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न रहेंगे। आपका रूझान विलासिता की ओर रहेगा। वाहन से संबंधित परेशानी व खर्च आएगा।

मकर- इस मास कुछ नया काम होगा, जिससे परिजनों को प्रसन्नता का अनुभव होगा। आपमें असीम जोश व स्फूर्ति रहेगी। इस मास कहीं बाहर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी। संतान को लेकर चिंता की स्थिति मासांत में बनेगी, किन्तु शीघ्र ही निराकरण हो जाएगा।

कुम्भ- इस मास व्यापार में कोई गलत निर्णय से आपको आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। विद्यार्थी वर्ग अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करेंगे और मनचाही सफलता भी हासिल करेंगे। आपमें एक अद्भूत ऊर्जा का संचार होगा। पुराना अटका पैसा प्राप्त होगा। धर्म के प्रति आपकी विशेष रुचि रहेगी, जिससे मन में पवित्रता का भाव जाग्रत होगा।

मीन- इस मास आप येन-केन-प्रकारेण अपना काम निकलवा ही लेंगे। आर्थिक स्थिति इतनी बढिय़ा नहीं रहेगी किन्तु पुराना अटका पैसा प्राप्त होगा। पति-पत्नी के मध्य छोटी बात पर बहस पहाड़ का रूप ले लेगी। स्वयं को संयमित रखकर आप स्थिति को नियंत्रित रखें, अन्यथा समस्या बढ़ जाएगी। वाहन पर खर्च की स्थिति बन रही है।
ये भी पढ़ें –
जानिए तुलसी से वास्तु दोष दूर करने के उपाय
आपकी हथेली में कहीं विदेश यात्रा का योग तो नहीं
कैसे लायें जीवन में आनंद और सौभाग्य